झारखंड की आवाज

- Page 75 of 100 -

झासा की बैठक : डॉक्टरो के लिए बनाए गए Face recognition उपस्थिति पोर्टल का किया विरोध

देवघर झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा ) का प्रथम संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक एक निजी होटल में आयोजित किया गया।

बैठक में डॉ धन्वंतरि तिवारी ने कहा कि आई एम ए एवं झासा को संयुक्त रूप से संगठित होने की जरूरत है तभी दोनों संगठन और संगठन के सदस्य मजबूत रहेंगे और तभी सरकार या विभाग हमारी मांगों के प्रति गंभीर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज घटनाएं हुई है जिसमें डॉ कुंदन के साथ उनके निजी क्लीनिक में मारपीट की गई है उसकी घोर निंदा करता हूं साथ अगर आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगी डॉ ठाकुर मृत्युंजय ने कहा कि सरकार बेवजह चिकित्सकों को biomatric उपस्थिति को ले कर जान बुझ कर फंसाया जाता है ताकि सदस्य इसी में उलझा रहे और जो भी हमारी जायज मांगे है उसको टाला जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और बिहार के तर्ज पर डी ए सी पी देय के अवधि का अंतराल रहे, उन्होंने यह भी कहा कि संगठन प्रतिबद्ध है कि लंबित डी ए सी पी एवं सेवा संपुष्टि के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगी।

बोकारो एवं गोड्डा जिला में उपायुक्त के आदेश पर face recognition उपस्थिति पोर्टल बनाया गया है

राज्य सचिव द्वारा यह भी कहा गया कि बोकारो एवं गोड्डा जिला में उपायुक्त के आदेश पर face recognition उपस्थिति पोर्टल बनाया गया है इस आदेश का संगठन विरोध करती है,उन्होंने कहा कि जो दन्त चिकित्सक पी जी कर चुके है और कार्यरत है उनको विशेषज्ञ चिकित्सक का कैडर बनाया जाय।देवघर के सिविल सर्जन सह संगठन के संरक्षक डॉ जुगल किशोर चौधरी ने कहा कि 24 में से देवघर सहित सिर्फ 5 जिलों में ही ओ पी डी में नई समय सारिणी के अनुसार मरीज को ओ पी डी में इलाज किया जाता है जबकि सभी 24 जिलों के लिए यह आदेश निकाला गया था।उन्होंने कहा कि नई समय सारिणी से मरीजों को इलाज कराने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सरकार बायोमैट्रिक उपस्थिति को वेतन से नहीं जोड़े

राज्य संरक्षक डॉ पी पी साह ने कहा कि सरकार बायोमैट्रिक उपस्थिति को वेतन से नहीं जोड़े, कुछ जिलों में उपायुक्त द्वारा इसे वेतन से जोड़ा गया है जहां उसके खिलाफ संगठन मजबूती से अपनी बात रख रही है और उपायुक्त को अपना आदेश वापस लेना पड़ता है। संगठन के राज्य अध्यक्ष डॉ बिमलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन लंबित डी ए सी पी एवं सेवा संपुष्टि के लिए प्रयास करेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि दन्त चिकित्सकों की सेवा नियमावली में बदलाव कर उनको बिहार के तर्ज पर चार डी ए सी पी मिले और सामान्य चिकित्सकों के तर्ज उनकी रिटायरमेंट की उम्र सीमा भी 65 वर्ष से बढ़ा कर 67 वर्ष करे।

साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सकों को जल्द से जल्द नई एच आर पॉलिसी सरकार लागू करे।बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय आई एम ए के उपाध्यक्ष सह देवघर जिला झासा के अध्यक्ष डॉ धन्वंतरि तिवारी थे।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की बढ़ेगी मुश्किलें, कांग्रेस ने की कार्यवाही की मांग

रांची झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट को लेकर एक विवादित बयान दिया ।

देश के तमाम पार्टी, नेताओं और अधिवक्ताओं ने भी इनका विरोध किया उनके बयानों की घोर निंदा की सभी ने कहा कि भारत का सर्वोच्च न्यायालय सभी के लिए अंतिम उम्मीद होती है । सभी को भारत के सर्वोच्च न्यायालय पर भरोसा है की सर्वोच्च न्यायालय जो भी करेगा वह सर्वमान्य होगा।

लेकिन गोड्डा के सांसद एक नहीं दो नहीं तीन-तीन बार विवादित बयान दिए जिसको लेकर पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा में कहा कि यह बयान पार्टी का नहीं बल्कि उन्होंने दोनों नेताओं के बयान को निजी बताते हुए हिदायत भी दी की कोई भी इस प्रकार का बयान नहीं देंगे ।

पार्टी कार्यवाही करे या फिर प्रधानमंत्री माफी मांगे : झारखंड कांग्रेस

जे पी नड्डा के बयान जारी करने बाद भी गोंडा सांसद नहीं रुके और फिर से एक विवादित बयान उन्होंने दे दिया । वही अब झारखंड कांग्रेस पार्टी ने भी इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया है कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह भाजपा की सोची समझी साजिश है कोई सांसद हमारे देश के सर्वोच्च न्यायालय के बारे में इस प्रकार की ओछी टिप्पणी कैसे कर सकता है । अगर यह बयान पार्टी का नहीं है या पार्टी का समर्थन नहीं है तो भाजपा निशिकांत दुबे पर कार्रवाई करें। उसे निष्कासित करें अन्यथा पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री माफी मांगे। रांची में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार के बयान की घोर निंदा करती है । यह बयान पूरी तरह से लफंगों जैसी बयान है निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा यह उसकी अल्प ज्ञान का भी परिचायक है । प्रदीप यादव ने आगे कहा कि गृह युद्ध के लिए सर्वोच्च न्यायालय को जिम्मेदार मानना यह कोई छोटी बात नहीं है इस पर पार्टी कार्रवाई करें नहीं तो हम लोग कोर्ट जाने के लिए तैयार हैं।

निशिकांत दुबे ने क्या कहा था

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि इस देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे हैं, उसके लिए सिर्फ चीफ जस्टिस (CJI) संजीव खन्ना जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट से ही सारे कानून बनेंगे तो संसद के दरवाजे बंद कर दिए जाने चाहिए। उन्होंने आगे और भी बड़ा विवादित बयान दिया और सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है और देश में धार्मिक युद्ध भड़काने का भी जिम्मेदार वही है।

निशिकांत दुबे के विवादित बयान से भाजपा ने किया किनारा पार्टी ने कहा ये उनका व्यक्तिगत बयान

दिल्ली गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारत के सुप्रीम कोर्ट पर विवादित टिपण्णी कर दी जिसके बाद तमाम मीडिया चैनल उसकी इस बयान को बड़ा बयान बताकर कर दिखा रहे हैं।

Photo Credit : ANI (Social Media)

वही भारतीय जनता पार्टी ने निशिकांत दुबे के बयान को गलत मानते हुए उससे किनारा किया और जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है।

देखिए जे पी नड्डा ने ट्वीट में क्या लिखा

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना–देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान है, लेकिन भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है क्योंकि एक पार्टी के नाते हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय सहित देश की सभी अदालतें हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं तथा संविधान के संरक्षण का मजबूत आधार स्तंभ हैं। मैंने इन दोनों को और सभी को ऐसे बयान ना देने के लिए निर्देशित किया है।

दुमका के स्कूल में लगी आग 10 वी की लगभग हजार उत्तर पुस्तिकाएँ जलकर खाक

दुमका के नगर थाना अंतर्गत श्रीराम कृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय में बीती रात हुई आगजनी की घटना में जैक (झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल) बोर्ड 10वी परीक्षा 2025 की कई उत्तर पुस्तिका जल गयी।

इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। श्रीराम कृष्ण आश्रम प्लस टू उच्च विद्यालय में जैक बोर्ड की हाल में हुई 10वी परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बीते 12 अप्रैल से यहाँ उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच एवं मूल्यांकन का काम शुरू हुआ। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात विद्यालय के एक भवन में जांच कर रखी गयी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में आग लगा दी गयी। जिसमें करीब 800 से 900 उत्तर पुस्तिकाएँ पूरी तरह से या फिर आंशिक रूप से जल गयी। जानकारी के मुताबिक आगलगी की इस घटना की सूचना विद्यालय में तैनात रात्रि प्रहरी ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह मूल्यांकन केंद्र निदेशक को दी। आनन -फानन में आग पर किसी तरह काबू पाया गया और नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। शनिवार की सुबह जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार सहित अन्य अधिकारी विद्यालय पहुँचे और मामले की जाँच की। फिलहाल विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह मूल्यांकन केंद्र निदेशक के आवेदन पर नगर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

मैं बाबा साहेब आंबेडकर के प्रति गहरी श्रद्धा रखता हूँ : मंत्री हफीजुल हुसैन

देवघर झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हुसैन के संविधान और कुरान वाले बयान को लेकर खूब चर्चा हो रही है और विपक्ष मंत्री को निशाने पर ले रहे हैं।

बीजेपी ने मंत्री के बयान को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की वही मंत्री हफीजुल हुसैन ने अपने सफाई बयान में एक और बयान दे दिया जिससे और विवाद हो गया जिसके बाद मंत्री ने मीडिया में बयान देने से साफ इनकार किया और अपने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई बयान जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा कि संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा और हाल के बयान पर स्थिति स्पष्ट करने के संबंध में।मैं बाबा साहेब आंबेडकर के प्रति गहरी श्रद्धा रखता हूँ, जिनकी प्रेरणा से मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में समावेशिता और सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया है। धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र से ऊपर उठकर मेरे द्वारा किए गए कार्य मेरी संवैधानिक निष्ठा की गवाही देते हैं।

संविधान मेरे लिए सर्वोपरि है, और मेरा कोई भी कथन या कार्य कभी इसके मूल्यों के खिलाफ नहीं रहा

मैं दोहराना चाहता हूँ कि संविधान मेरे लिए सर्वोपरि है, और मेरा कोई भी कथन या कार्य कभी इसके मूल्यों के खिलाफ नहीं रहा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के अधिकार की रक्षा की गारंटी है हमारा संविधान। जहां संविधान देश के हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है वहीं वह सरकारों को ऐसा वातावरण बनाए रखने का निर्देश देता है जिसमें देश के सभी नागरिक अपने भाषाई एवं धार्मिक पहचान को अक्षुण्ण रख सकें।देश ने केंद्रीय मंत्रियों को अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति निंदनीय – नफरती शब्दों का प्रयोग करते हुए देखा है। किसी ने अल्पसंख्यकों को खुले आम देश छोड़ने को कहा तो किसी ने हमें मंच से गोली मारने का नारा लगवाया। मैं मानता हूँ एवं दोहराता हूँ कि हर किसी को अपने धर्म से असीमित प्रेम करने का अधिकार है लेकिन वह प्रेम दूसरे धर्म के प्रति नफरत का रूप नहीं लेनी चाहिए।मेरे बयान को जिस ढंग से भी परोसा जाए लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप करता रहूँगा और सभी समुदायों के लिए न्याय, समानता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।

देवघर के शुभम का आईआईएम अहमदाबाद में हुआ चयन, कैट में 99.92% अंक लाकर रचा कीर्तिमान

देवघर जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब देवघर निवासी शुभम अग्रवाल ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

उन्होंने कैट परीक्षा में 99.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया है। शुभम अग्रवाल देवघर के संत फ्रांसिस स्कूल, जसीडीह के छात्र रहे हैं। वर्ष 2016 में शुभम ने मैट्रिक की परीक्षा में 96.2% अंक प्राप्त किए और वर्ष 2018 में रेड रोज स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.2% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए । वही इसके बाद उन्होंने रांची स्थित बीआईटी मेसरा से वर्ष 2023 में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।

बहन इंजीनियरिंग कर चुकी है माता गृहणी और पिता व्यवसाई हैं

शुभम के पिता गोविन्द कुमार अग्रवाल एक व्यवसाई हैं और माता सुनीता देवी एक गृहिणी हैं। शुभम की बड़ी बहन भी मेधावी रही हैं, जो आई आईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग कर चुकी हैं। शुभम के चयन की खबर से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि आसपास के लोगों में हर्ष का माहौल है। शुभम की सफलता उन छात्रों के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से बड़े सपने देखते हैं और कठिन परिश्रम से उन्हें साकार करते हैं।

विभिन्न विभागों के योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम हुए शामिल

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को विभिन्न विभागों के योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ।

तथा सभी विभागों को राज्य की जनता के लिए तीन-तीन मुख्य योजनाओं को समयावधि के साथ कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य योजनाओं और आमजन की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने जैसे कई निर्देश दिए।

पेड़ से लटका मिला युवक का शव , अगले महीने होनी थी शादी परिवार वालों ने लगाया बड़ा आरोप

देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के गिद्दापाथर गांव के कैनभटीया टांड में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव गांव में सनसनी का माहौल ।

7 मई को होने वाला था शादी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी घंटो बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया वहीं घटना के संबंध में मृतक अंजन कुमार मंडल के भाई विकास कुमार मंडल ने बताया मेरी भाई का शादी 7 मई को होने वाला था बहुत दिनों से जमीन विवाद चल रहा था जिसको लेकर पंचायत भी बुलाई गई थी उसके बावजूद जमीन हड़पने के नियत से कल रात साजिश के तहत मेरे भाई को बुलाकर हत्या कर दी गई और फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है दोनों हाथ रस्सी से बंधा हुआ है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

देवघर पुलिस ने 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार 7 मोबाइल 12 सिम को किया बरामद

देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है आए दिन साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तारी भी हो रही है ।

देवघर पुलिस ने सरावां मार्गोमुंडा करों देवीपुर और रिखिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया कि ये सभी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं । Dream 11 में पैसा इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

मंटू दास उम्र 26 वर्ष पिता बिशेश्वर दास सा० जारा थाना सारवां

मकसुद अंसारी उम्र 31 वर्ष पिता अजीम मियां सा० पंचरुखी थाना मारगोमुंडा

मंटु यादव उम्र 30 वर्ष पिता झकसु महतो सा० सिरसिया थाना करौं

अंशु कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता हुरो दास सा० तिलौना थाना देवीपुर

राजीव रंजन उम्र 15 वर्ष पिता संजय दास सा० चारघरा थाना सारवां

गंगा राम भारती उर्फ अंशु कुमार दास उम्र 14 वर्ष पिता मनोज दास सा० ताराबाद थाना रिखिया सभी जिला देवघर, झारखण्ड के । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 7 मोबाइल और 12 सिम कार्ड को बरामद किया गया है।

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में 25 होमगार्ड के जवान प्रतिनियुक्त

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने बाबा मंदिर में भक्तों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए कहा कि वर्तमान में देवघर हवाई अड्डा के वजह से हवाई मार्ग और सुगम रोड कनेक्टिविटी की वजह रोजाना देश विदेश से श्रद्धालु बाबा का जलार्पण करने बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आ रहे है।

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त की ओर से 25 होमगार्ड के जवान बाबा मंदिर में प्रतिनियुक्त किए गए हैं, ताकि मंदिर प्रांगण में रोजाना होने वाली अप्रत्याशित श्रद्धालुओं की भीड़ को सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर ने शीघ्र दर्शनम व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में मंदिर प्रभारी, मंदिर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पंडा समाज के साथ इस संबंध में चर्चा कर इसे और बेहतर बनाने की दिशा में जल्द कार्य किया जाएगा।

टोटो और बाइक में टक्कर दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति, पुलिस की तत्परता से मामला हुआ शांत

साहिबगंज झारखण्ड के साहिबगंज व गोड्डा सीमावर्तीय क्षेत्र के मंडरो बाजार में टोटो और बाइक एक्सीडेंट में बाइक सवार मुस्लिम समुदाय एक व्यक्ति को हल्की चोट आई थी।

जिसको लेकर दो पक्षों में विवाद हो होने लगा । वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाजार बंद कराते हुए मिर्जाचौकी-मंडरो मेन रोड को जाम कर दिया और टोटो चालक की पिटाई करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। विवाद ज्यादा होने की संभावना की सूचना प्रशासन को मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गोड्डा पुलिस प्रशासन व साहिबगंज पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर माहौल को शांत कराया गया और सड़क जाम को हटाया।

साहिबगंज व गोड्डा जिला प्रशासन ने दोनों पक्ष के कुछ-कुछ मुख्य लोगों को बुलाकर मामले को पूरी तरह से समाधान करने वार्ता की जिसके बाद मामला शांत हो गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की की किसी तरह अफवाह पर ध्यान ना दें यहां पर माहौल अभी बिल्कुल शांत हो चुका है।

अर्धनग्न अवस्था में मिला एक किशोरी का शव, खोजी कुत्ते की ली जा रही है मदद

दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के गांव से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिक लडक़ी की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है।

आसपास के लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के नियत से अर्धनग्न अवस्था में किशोरी के शव को खेत के गड्ढा के पानी मे डाल दिया । यह घटना बीती रात की बताई जा रही । नाबालिग लड़की शाम को घर से शौच के लिए बहियार खेत की तरफ जाने की बात कह कर निकली थी। देर शाम तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की रात भर वह घर नही पहुंची। सुबह नाबालिग लड़की की मां ने बहियार तरफ उनका चप्पल देखा। वहां पहुंची तो गड्ढा में पानी में उनका शव भी मिला शव अर्द्धनग्न अवस्था मे देखा गया । इसकी खबर चारो ओर तुरन्त फैल गयी। मसलिया थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई । घटना स्थल पर मसलिया थाना की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। पुलिस कॉल डंप के सहारे अपराधियों तक पहुंचने में जुटी है । बात दे कि नाबालिग आठवीं कक्षा की छात्रा थी ।मौके पर एसडीपीओ बिजय कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक शिवलाल टुडू,थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति पहुंचे थे साथ ही खोजिकुत्ता भी पहुंची। खोजिकुत्ता ने सुराग ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।

मुर्शिदाबाद हिंसा, पश्चिम बंगाल से जान बचाकर पहुंचे साहिबगंज

साहिबगंज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में वक्फ संशोधन बिल संसद में पारित होने के बाद हुई हिंसा के बाद हिंदू परिवार के 13 सदस्य झारखंड के साहिबगंज में शरण लिए हुए हैं।

हिंसा में गोविंद दास (72) और उनके बेटे चंदन दास (40) की हत्या कर दी गई थी। दोनों जफराबाद मार्केट में नाश्ते की दुकान चलाते थे।मृतक के भतीजे हृदय दास ने बताया, 12 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे जफराबाद में करीब 500 उपद्रवियों ने उनके चाचा और भाई को दुकान से खींचकर धारदार हथियार से बेरहमी से मार डाला। इसके बाद उपद्रवियों ने बाजार की सभी दुकानों और आसपास के मोहल्लों के 70 से 80 घरों में तोड़फोड़ की। महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए दुराचार की गई।

घटना के बाद परिवार के 13 सदस्य जान बचाकर झारखंड के साहिबगंज पहुंचे। यहां वे अपने रिश्तेदारों के घर में छिपकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि समसेरगंज थाना क्षेत्र के जफराबाद, धुलियान, रानीपुर, डिगरी, बेगबोना, पहाड़घाटी, प्रतापगढ़ सहित कई गांवों में हिंसा फैल चुकी है। लोग डरे हुए हैं। कई परिवार गांव छोड़कर जा चुके हैं। इधर इस मामले में हिंदू धर्म रक्षा मंच के संत कुमार घोष ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित अन्य लोगों को ईमेल पत्र भेजकर पीड़ितों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे काली व अखिलेश, एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

लातेहार राज्य सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा से प्रभावित होकर भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनि बिरजिया और मिथलेश उर्फ अखिलेश कोरवा ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

लातेहार एसपी कार्यालय में आज पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडंट याद राम बुनकर के समक्ष पुंदाग का रहने वाला काली उर्फ सनि बिरजिया उर्फ अमरजी और छत्तीसगढ़ बलरामपुर रामानुजगंज का रहने वाला मिथलेश उर्फ अखिलेश कोरवा ने आत्मसमर्पण किया। भाकपा माओवादी के दोनो सक्रिय सदस्य के आत्मसमर्पण के बाद एसपी ने बुके व शॉल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एसपी कुमार गौरव ने कहा कि हिंसा के रास्ता छोड़कर अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनि बिरजिया और मिथलेश उर्फ अखिलेश कोरवा ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि लगातार सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुवार व जिला पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाई जा रही है। जिसके चलते पुलिस को कई उपलब्धि मिली है। सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडंट याद राम बुनकर ने कहा कि इस वर्ष नक्सलियों के लिए अंतिम साल है, यदि वह मुख्य धारा में लौटना चाहे तो लौट सकते हैं, नहीं तो उनका खातमा तय है। उन्होंने कहा कि नक्सली संगठन के सदस्यों को भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली अमरजीत उर्फ काली उर्फ सनि बिरजिया और मिथलेश उर्फ अखिलेश कोरवा छिपादोहर, बारेसांढद्व महुआडांड, नेतरहाट, बुढ़ा पहाड़ एवं उनके आस पास काफी सक्रिय रहा है। वहां ऑक्टोपस अभियान चलाने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। श्री गौरव ने मौके पर कहा कि सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। इस नीति में सरकार द्वारा जा सुविधा मिलने वाली है, उसे मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग जल्दी धन अर्जित करने की वजह से गलत रास्ते में चले जाते हैं। वह अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्य धारा में लौट आएं।

अंबेडकर जयंती विशेष। ग्रामीणों ने निजी मद से बनाया पुस्तकालय , डीसी और विधायक ने किया उद्घाटन

देवघर देश और दुनिया में बाबा साहब के करोड़ों अनुयाई हैं। बाबा साहब के विचारों के मानने वाले लोग पहली प्राथमिकता शिक्षा को देते हैं और इसकी झलक अब गांवों में भी देखने को मिल रहा है।

सुदूर ग्रामीण इलाकों में बाबा साहब की प्रतिमा देखने को मिल रहा है। साथ ही शोषित दलित पीड़ित बाबा साहब के संघर्षों और विचारों को पढ़ाना और सुनना शुरू कर दिया है इसी का नतीजा है कि आज बाबा साहब की प्रतिमा के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहब के नाम पर पुस्तकालय का भी निर्माण होने लगा है।

आज देवघर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा का हुआ अनावरण मोहनपुर प्रखंड के सुदूर बहुजन बाहुल तुम्बावेल गाँव में देवघर विधायक सुरेश पासवान एवं उपायुक्त विशाल सागर ने संयुक्त रूप से बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। बाबा साहब की जयंती के अवसर पर उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के प्रेरणा स्रोत बाबा साहब की आज जयंती हैं और उनके संघर्ष से हमें सीखने की आवश्यकता है। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले। बाबा साहेब के विचार हमेशा इंसान को समाज के प्रति प्रेरित करते हैं। हम सभी अपने समाज को जोड़ने का प्रयास अनवरत जारी रखे, ताकि सही मायने में बाबा साहेब के मार्गों का अनुसरण हम सभी के द्वारा होता रहें। आगे उपायुक्त ने बच्चों और युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी, ताकि अपने गाँव, राज्य और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सके।

ग्रामीणों ने निजी मद से बनाए पुस्तकालय डीसी ने किया शुभारंभ

बहुजन बहुल तुम्बावेल गाँव के ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही पेयजल समस्या के निदान हेतु पानी का सदुपयोग करते हुए जल संचय की बात कही। साथ ही गाँव के तालाब और नालों का जीर्णोद्धार के अलावा गाँव के पहुँच पथ के निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा निजी मद से बनाए गए पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है, जिसे और बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग करने की बात उपायुक्त ने कही।

इसके अलावा मौके पर विधायक सुरेश पासवान एवं समाजसेवी सह नेत्री निर्मला भारती ने संविधान निर्माता बाबा साहब को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही। इस अवसर उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनपुर संतोष कुमार चौधरी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।