झारखंड की आवाज

Deoghar डकैती मामले का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नगद बरामद -

Deoghar डकैती मामले का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नगद बरामद

1003551420

देवघर // पुलिस ने मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में पिछले दिनों 16 अक्टूबर 2025 की रात हुई सनसनीखेज डकैती की घटना का खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पाँच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप इन अपराधियों की गिरफ्तारी हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बरामद सामानों का विवरण

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से डकैती में लूटे गए सामानों के अलावा भारी मात्रा में अवैध हथियार और नगद राशि बरामद हुई है। जिसमें दो देशी पिस्तौल 08 जिंदा कारतूस ,एक लोडेड देसी कट्टा,डकैती में प्रयुक्त एक एसयूवी गाड़ी भी जब्त किया है।साथ ही डकैती में लूटे गए नगद रुपये : ₹1,50,000/ भी बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण

विक्रम कुमार ठाकुर (उम्र 25 वर्ष), पिता- राजेश ठाकुर, सा०- बेंगबाद, थाना- गाण्डेय, जिला- गिरिडीह।

सुल्तान अंसारी (उम्र 29 वर्ष), पिता- साबिर अंसारी, सा०- बीरसिंगडीहा, थाना- मारगोमुण्डा, जिला- देवघर

रहमत अंसारी (उम्र 40 वर्ष), पिता- रिजुल अंसारी, सा०- गांगोलिया, थाना- मधुपुर, जिला- देवघर।रिजवान अंसारी (उम्र 35 वर्ष), पिता- समदुवर अंसारी, सा०- टटकरजोरी, थाना- मारगोमुण्डा, जिला- देवघर

मो० सुल्तान उर्फ रॉकी (उम्र 30 वर्ष), पिता- मो० साबिर अंसारी, सा०- चपुआडीह, थाना- जमुआ, जिला- गिरिडीह

16 अक्टूबर 2025 की देर रात लगभग 8:30 बजे मधुपुर थाना अंतर्गत मिसरना गांव में 10 से 12 की संख्या में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अंतर-जिला स्तर पर सक्रिय था और अब इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस बाकी लूटे गए सामानों की बरामदगी और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply