झारखंड की आवाज

Big Breaking News। हजारीबाग में बैंक में डकैती करोड़ों का जेवर और नगद लेकर फरार -

Big Breaking News। हजारीबाग में बैंक में डकैती करोड़ों का जेवर और नगद लेकर फरार

हजारीबाग // झारखंड एंकर झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही से इस वक्त की बड़ी खबर… दिनदहाड़े बैंक में बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है। हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर लाखों रुपये कैश और करोड़ों के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बंधक बनाकर लॉकर खुलवाया

हजारीबाग के बरही में स्थित Bank of Maharashtra की शाखा में चार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने करीब 2 करोड़ रुपये के जेवर और लगभग 4 लाख रुपये नकद लूट लिए।बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक अपराधी हेलमेट पहने हुए था, जबकि अन्य मास्क और गमछे से चेहरा छिपाए हुए थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर लॉकर खुलवाया।

पुलिस मौके पर पहुंची कर रही है जांच

लूटपाट के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, जिससे कुछ समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। जिस सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों को पहले से पूरी जानकारी थी और संभवतः अंदरूनी सहयोग भी मिला हो सकता है।

1004636258

गौरतलब है कि यह बैंक शाखा करीब 7 से 8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Leave a Reply