झारखंड की आवाज

रिश्तेदार को देखने जा रहा था अस्पताल, सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन की हो गई मौत -

रिश्तेदार को देखने जा रहा था अस्पताल, सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन की हो गई मौत

लोहरदगा // जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ढुलुवा खूंटा के समीप शराब से लदे वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रतिया भगत का बेटा किशोर भगत (32 वर्ष), उनकी मां रतिया भगत की पत्नी बिशुन भगताइन (53 वर्ष) और किशोर का चचेरा भाई निरंजन उरांव (26 वर्ष) शामिल हैं। सभी कुडू थाना क्षेत्र के रोनिहा कोलसिमरी निवासी थे। स्कूटी पर सवार होकर कुडू थाना क्षेत्र के रोनिहा कोलसिमरी निवासी किशोर भगत, बिशुन भगताइन और निरंजन उरांव कुडू से रांची के मांडर स्थित अस्पताल जा रहे थे। वे अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर भगत और निरंजन उरांव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिशुन भगताइन ने लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply