झारखंड की आवाज

साली ने जीजा पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप आरोपी रिहा, साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सुनाया फैसला -

साली ने जीजा पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप आरोपी रिहा, साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सुनाया फैसला

देवघर। कुंडा थाना कांड संख्या 133/2023 से जुड़े दुष्कर्म मामले में देवघर व्यवहार न्यायालय के एडीजे-9 मुकुल चंद नारायण की अदालत ने आरोपी फिल्‍दूस तिग्गा को रिहा कर दिया है। मामले की सुनवाई सेशन ट्रायल संख्या 161/2024 के तहत हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मामला आरोपी की साली द्वारा जीजा के ऊपर दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित था, जिसमें आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी में धारा 341, 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान पीड़िता का बयान अदालत में दर्ज किया गया। इसके अलावा मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारी तथा चिकित्सक का परीक्षण एवं प्रतिपरीक्षण भी हुआ। सुनवाई के दौरान कुछ गवाहों ने अभियोजन के मामले का समर्थन किया, जबकि कुछ गवाहों ने घटना के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया।

मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद एडीजे-9 मुकुल चंद नारायण की अदालत ने आरोपी फिल्‍दूस तिग्गा को रिहा कर दिया।

Leave a Reply