आसनसोल // आसनसोल मंडल के डीसीओपी–दुर्गापुर (डाउन लाइन-1) खंड में पीक्यूआरएस अनुरक्षण कार्य को सुगमता से संपन्न कराने हेतु शनिवार, 15.08.2026 तथा मंगलवार, 18.08.2026 को 14:30 बजे से 18:00 बजे तक साढ़े तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
इसके परिणामस्वरूप, निम्नलिखित मेमू ट्रेनें 15.08.2026 एवं 18.08.2026 को निरस्त (cancelled) रहेंगी ।
- 63522 आसनसोल–बर्धमान
- 63515 बर्धमान–आसनसोल
- 63524 आसनसोल–बर्धमान
- 63517 बर्धमान–आसनसोल
