झारखंड की आवाज

घटवाल-घटवार समाज ने मनाया आदिम जनजाति सांस्कृतिक करम परब महोत्सव -

घटवाल-घटवार समाज ने मनाया आदिम जनजाति सांस्कृतिक करम परब महोत्सव


देवघर // जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में घटवाल-घटवार आदिवासी समाज द्वारा शनिवार को तिरनगर मैदान (त्रिकूट पहाड़, देवघर) में आदिम जनजाति सांस्कृतिक करम परब महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह महोत्सव करम गोसाईं, करमा परब और जावा गोसाईं की पारंपरिक मान्यताओं एवं लोक संस्कृति को समर्पित रहा, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
IMG 20260919 195059


महोत्सव के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम पूजा संपन्न हुई। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत की धुन पर प्रस्तुत नृत्य ने आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, बेटियां, युवा एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से करम पर्व की परंपराओं का निर्वहन करते हुए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश दिया।

अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक

आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रूप से महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य समाज की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज, लोकगीत, लोकनृत्य और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। महोत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मोके पर ये प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम में खुशवंत प्रधान,महेंद्र सिंह, शैलेश राय, राजू सिंह, हेम नारायण सिंह, बलवंत सिंह, वनवारी प्रधान, विरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, मुकेश कुमार राय, चुन्ना सिंह, चंदन राय, कुलवंत सिंह, अजय बाबा, तीर्थनाथ, देव नारायण सिंह, सुघरी सिंह, भीम सिंह, पल्टू राय, प्रकाश राय, मृतुंजय राय, भूपाल सिंह, संजय सिंह, रोहित राय, नागेंद्र राय, शालिग्राम सिंह, टिपन राय, रघुनाथ राय, मनोज राय, नरेंद्र राय, भोला राय, शिव शंकर, विजय, पंकज कुमार, नीतीश कुमार राय, कालेश्वर सिंह, अनिल राय, विकास राय, विजय सिंह, किशन सिंह, जानकी देवी, रंजीत राय, दुर्गा सिंह, देवनारायण राय एवं अजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply