झारखंड की आवाज

Blog -

Deoghar Cyber Crime। देवघर से 4 साइबर आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260416 201430

देवघर // पुलिस ने फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर ठगी करने वाला 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े उपकरण को किया बरामद। पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तार अभियुक्तों का ठगी का अलग अलग तरीका है जिसमें से प्रमुख रूप से ये शामिल है :-

  • 1. PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना।
  • 2. Dhani Finance अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसे देकर ठगी करना।
  • 3. फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना।
  • 4. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks. App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardबंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आग सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

  • 1. नीरज कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता-दिलीप महरा, सा० देवघरबाद, थाना-पथरड्‌डा ओ०पी०,जिला-देवघर
  • 2. खालीद अंसारी, उम्र 23 वर्ष, पिता-कादिर मियां, सा०-घियामोड, थाना-पालाजोरी, जिला-देवघर
  • 3. सुभानी अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता नसीम मियां, सा०-घियामोड़, थाना-पालाजोरी, जिला-देवघर
  • 4. सोहराब अंसारी, उम्र 36 वर्ष, पिता-स्व० मो० खैरूद्दीन नियारिया, सा०-चाँदमारी मस्जिद गली, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामानों की विवरणी।

6 मोबाइल 6 सिम कार्ड और 2 प्रतिबिम्बित सिम कार्ड बरामद

पूर्वी सिंहभूम। स्वर्णरेखा नदी में फिर मिला संदिग्ध बम

1004596296


बहरागोड़ा // पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध विस्फोटक वस्तु मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर रात स्वर्णरेखा नदी के किनारे द्वितीय विश्व युद्ध काल का एक और संदिग्ध बम मिलने की सूचना से स्थानीय लोग भयभीत हैं। लगातार इस तरह के विस्फोटक मिलने की घटनाओं ने न केवल ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि प्रशासन के लिए भी यह एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

स्वर्णरेखा नदी के आसपास और भी पुराने विस्फोटक दबे हो सकते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ ही दिन पहले इसी स्वर्णरेखा नदी से एक जिंदा बम बरामद किया गया था। उस समय सूचना मिलने पर इंडियन आर्मी की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची थी और जांच के दौरान एक और बम मिला था, जिसमें बारूद नहीं था। सुरक्षा के लिहाज से दोनों बमों को करीब 10 से 15 फीट गहरे गड्ढे में रखकर नियंत्रित विस्फोट के जरिए निष्क्रिय किया गया था।

1004596296

उस घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब फिर से उसी इलाके में संदिग्ध बम मिलने की खबर ने दहशत को दोबारा बढ़ा दिया है।
विशेषज्ञों ने पहले ही आशंका जताई थी कि स्वर्णरेखा नदी के आसपास और भी पुराने विस्फोटक दबे हो सकते हैं।

अगर समय रहते इन बमों का पता नहीं लगाया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है

माना जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय के हो सकते हैं, जिन्हें किसी कारणवश यहां छोड़ा गया या बहकर आ गए। अब अमेरिका निर्मित एक और संदिग्ध बम मिलने की सूचना ने इस आशंका को और मजबूत कर दिया है कि नदी के किनारों और आसपास के इलाकों में ऐसे कई और खतरनाक अवशेष छिपे हो सकते हैं। लगातार मिल रहे बमों को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इन बमों का पता नहीं लगाया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे इलाके में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाए, ताकि ऐसे सभी खतरनाक वस्तुओं को खोजकर सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन ने तुरंत इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आम लोगों को स्वर्णरेखा नदी के किनारे जाने से सख्त मना किया गया है। साथ ही, पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

एक स्थायी समाधान का इंतजार

प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जरूरत पड़ने पर फिर से सेना की बम निरोधक टीम को बुलाया जाएगा, ताकि संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इस क्षेत्र में इतने पुराने विस्फोटक कैसे मौजूद हैं और इन्हें हटाने के लिए स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा। फिलहाल, ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं, लेकिन लोगों को अभी भी एक स्थायी समाधान का इंतजार है।

उपायुक्त ने पुस्तक ‘वतनपरस्त’ में जिले के शहीदों की शौर्य गाथा को सराहा

IMG 20260415 202830

देवघर // बुधवार को ‘झारखण्ड शोध संस्थान‘ का एक प्रतिनिधिमंडल जाने-माने पर्यावरणविद् और डाक टिकट संग्रहकर्त्ता रजत मुखर्जी (Rajat Mukherjee) के नेतृत्व में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।

IMG 20260415 202841

इस अवसर पर संस्थान के सचिव और स्थानीय इतिहासकार उमेश कुमार ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के सहयोग से प्रकाशित अपनी नवीनतम पुस्तक ‘वतनपरस्त’ (भाग-१: वैद्यनाथ की शहीद विभूति) की प्रथम प्रति उपायुक्त को भेंट स्वरूप प्रदान की।

गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के लिए ऐसी पुस्तकें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पुस्तक में देवघर के स्थानीय इतिहास पर इस तरह के शोधपरक लेखन की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के लिए ऐसी पुस्तकें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

पुस्तक की विशेषताएँ

इस पुस्तक में १८५७ के सिपाही विद्रोह से लेकर १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन तक अपनी शहादत देने वाले देवघर के वीर सपूतों—सलामत अली, अमानत अली, शेख हारून, प्रफुल्ल चक्रवर्ती, अशर्फीलाल कसेरा, त्रिगुणानंद खवाड़े, विराजी मिरधाइन, नज्जू राउत और अयोध्या राउत के शौर्य को संजोया गया है। पुस्तक में न केवल उनकी वीरता, बल्कि उनके मनोवैज्ञानिक पहलुओं को भी उकेरने का प्रयास किया गया है।

लेखक ने १८५७ की क्रांति से जुड़े एकमात्र जीवित भौतिक साक्ष्य के जीर्णोद्धार के लिए डीसी से विशेष प्रार्थना की। साथ ही मुलाकात के दौरान संस्थान के निदेशक ने देवघर में एक ‘इतिहासघर’ (संग्रहालय) के लिए सरकारी भवन आवंटित करने का अनुरोध किया।

देवघर में अपराधियों की तीन अलग अलग श्रेणि , साइबर के लिए कठोर कार्रवाई

IMG 20260415 190941

देवघर // पुलिस द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सौरव ने अनुसंधान नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण एवं अन्य विविध बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता अब केवल मामलों के निष्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

अपराधियों की सूची एवं सख्त निगरानी व्यवस्था

पिछले 5 वर्षों में संपत्ति मूलक अपराधों, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के सभी अपराधियों का फिजिकल सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। प्रत्येक अपराधी के घर जाकर उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। अपराधियों को तीन श्रेणियों (A, B, C) में विभाजित किया गया है :-

‘A’ श्रेणी (अत्यधिक सक्रिय) – साप्ताहिक सत्यापन·

‘B’ श्रेणी – 15 दिनों में एक बार सत्यापन

‘C’ श्रेणी – मासिक सत्यापन

अपराधियों के विरुद्ध सीसीए (CCA) की कार्रवाई

साथ ही, ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सीसीए (CCA) कार्रवाई, बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई और संपत्ति ज़ब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

देवघर पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को चिन्हित कर न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है, जिनकी संपत्ति ज़ब्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को साइबर अपराधियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनके विरुद्ध संपत्ति ज़ब्ती की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके।

सावन मेला की तैयारी

निकट आ रहे सावन महीने को ध्यान में रखते हुए, देवघर पुलिस ने शांति एवं सुगमता से पर्व संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली हैं। प्राप्त इनपुट्स के आधार पर निरंतर सुधार किए जा रहे हैं।

जनशिकायत, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन एवं योजनाओं की समीक्षा· पासपोर्ट सत्यापन अब एक निश्चित समय के भीतर किया जा रहा है।· चरित्र सत्यापन प्रक्रिया में भी लगातार सुधार हो रहा है।· सम्मान योजन’ और संवाद योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

नशा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध अपील

पुलिस अधीक्षक श्री सौरव ने स्वीकार किया कि देवघर में साइबर अपराध और नशे की समस्या गंभीर है, विशेष रूप से युवाओं में। हाल ही में बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त की गई और कई सप्लायर चिन्हित किए गए। उन्होंने युवाओं से अपील की आप एक-दो दिन बच सकते हैं, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। किसी न किसी दिन आप कानून की जद में आ जाएंगे। कृपया कानून सम्मत रास्ता अपनाएं।साथ ही, अभिभावकों से आग्रह किया गया कि यदि उनके बच्चे किसी नशे की लत में पड़ रहे हैं, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सुधार के प्रयासों में पूर्ण सहायता प्रदान करेगी।

देवघर पुलिस एक सुरक्षित, नशामुक्त और साइबर अपराध मुक्त देवघर के संकल्प के साथ कार्यरत है। जनता से सहयोग की अपेक्षा है।किसी भी सूचना या सहायता के लिए स्थानीय थाना या देवघर पुलिस नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।

JPSC परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और गैजेट्स पूरी तरह बैन

IMG 20260415 183654

लोहरदगा // में JPSC परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और गैजेट्स पूरी तरह बैन14 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DC डॉ. ताराचंद ने की हाई-लेवल मीटिंग

लोहरदगा // झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 19 अप्रैल को होने वाली JPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचार मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिले के 14 केंद्रों पर सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। बैठक में एसपी सादिक अनवर समेत जिले के सभी बड़े अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने साफ लहजे में कहा है कि इस परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी 14 केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर दण्डाधिकारियों और पुलिस बल की भारी तैनाती रहेगी।

Deoghar पुलिस ने 10 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG 20260415 182909

देवघर // पुलिस ने साइबर के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 10 आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के विरोध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फर्जी Flipkart Customer Care/ Amazon Customer Care Customer Care/Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनपे कस्टमर केअर तथा P.M. किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नंबर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं

  • 1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर ठगी करना।
  • 2. फर्जी Phorpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
  • 3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  • 1. अली रजा, उम्र करीब 27 वर्ष, पे०-सिराजुद्दीन अंसारी, सा०-मकरकेंदा,थाना-पालाजोरी, जिला-देवघर
  • 2. मजरूददीन अंसारी, उम्र करीब 25 वर्ष, पे०-फारूख आलम, सा०-गेनुआमारनी, थाना-जामा, जिला-दुमका,
  • 3. तनवीर अंसारी, उम्र करीब 19 वर्ष, पे०-सदरुल मियां, सा०-कपसा, थाना-सारठ, जिला-देवघर,
  • 4. रेहान अंसारी, उम्र करीब 19 वर्ष, पे० नाजीर अंसारी, सा०-बेदगांवा नावाडीह, थाना-पालाजोरी, जिला-देवघर,
  • 5. मुकसेद अंसारी, उम्र करीब 19 वर्ष, पे०-सकुर मियां, सा०-पिंडारी, थाना-सारठ, जिला-देवघर,
  • 6. अल्ताफ अंसारी, उम्र करीब 30 वर्ष, पे०-बसरूद्धीन अंसारी, सा०-पिंडारी, थाना-सारठ, जिला-देवघर,
  • 7. मो० मारूद्दीन अंसारी, उम्र करीब 36 वर्ष, पे० अब्दुल हमीद, सा०-चेतनारी,थाना-पथरौल, जिला-देवघर,
  • 8. मो० इकबाल अंसारी, उम्र करीब 31 वर्ष, पे०-मो० जहीद हुसैन, सा०-चेतनारी, थाना-पथरौल, जिला-देवघर,
  • 9. मो० गुलाम रसुल, उम्र करीब 27 वर्ष, पे० रफीक अंसारी, सा०-चेतनारी,थाना-पथरौल, जिला-देवघर,
  • 10. दिवाकर यादव, उम्र करीब 29 वर्ष, पे०-रेवा यादव, सा०-गिधैया,थाना-देवीपुर, जिला-देवघर

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी।

16 मोबाइल और 15 सिम कार्ड को किया बरामद।

Cyber Crime News। 4 साइबर आरोपी गिरफ्तार 5 मोबाइल 6 सिम बरामद

IMG 20260414 192014

Deoghar Cyber Crime News

देवघर // पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं-

  • 1. PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना।
  • 2. Dhani Finance अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसे देकर ठगी करना।
  • 3. फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना।
  • 4. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks. App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardबंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आग सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

  • 1. सावन कुमार दास, उम्र 23 वर्ष, पिता चंचल महरा, सा०-बभनकुंड, थाना-पथरड्डाओ०पी०, जिला-देवघर
  • 2. चन्दन कुमार दास, उम्र-29 वर्ष, पिता-दिनेश्वर महरा, सा०-रंगामटिया, थाना-पथरड्डा ओ०पी०, जिला-देवघर,
  • 3. पिन्टू कुमार दास, उम्र 26 वर्ष, पिता-दिलीप महरा, सा०-करनपुरा, थाना-देवीपुर, जिला-देवघर
  • 4. कुन्दन दास, उम्र-31 वर्ष, पिता-स्व० गुही महरा, सा०-करनपुरा, थाना-देवीपुर,जिला-देवघर

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामानों की विवरणी।

5 मोबाइल 6 सिम कार्ड को पुलिस किया बरामद

IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी यात्रा पैकेज का किया ऐलान

IMG 20260414 145057

हजारीबाग // इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के तहत ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी यात्रा पैकेज का ऐलान किया है। इसको लेकर हजारीबाग में अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

11 मई 2026 से 11 रात और 12 दिन की यात्रा पर निकलेगी।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” 11 मई 2026 से 11 रात और 12 दिन की यात्रा पर निकलेगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे, जिसमें महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा मंदिर शामिल हैं।

स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी कोच की सुविधा

यात्रा के दौरान स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी कोच की सुविधा दी जाएगी। साथ ही होटल में ठहराव, शाकाहारी भोजन, नॉन-एसी बस से स्थानीय भ्रमण और सुरक्षा व्यवस्था भी पैकेज में शामिल है।

  • स्लीपर: ₹23,315 प्रति व्यक्ति
  • 3 एसी: ₹41,570 प्रति व्यक्ति
  • 2 एसी: ₹50,410 प्रति व्यक्ति

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा में शामिल न होने वाले खर्च जैसे प्रवेश शुल्क, निजी खर्च और अन्य अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को स्वयं वहन करनी होंगी। साथ ही, अपरिहार्य परिस्थितियों में यात्रा कार्यक्रम में बदलाव संभव है।

“यह धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के लिए किफायती और सुविधाजनक है, जिसमें सभी जरूरी व्यवस्थाएं एक ही पैकेज में दी जा रही हैं।”

तो अगर आप ज्योतिर्लिंग और शिरडी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

सीएम हेमन्त सोरेन ने रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना

IMG 20260414 135746

रांची मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन

राँची // झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। मौके पर मुख्यमंत्री को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण, मंदिर नव निर्माण समिति के प्रणय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

राज्यपाल और सीएम ने डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

IMG 20260414 134651

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी रही मौजूद

राँची // भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती दिवस के अवसर पर रांची के अंबेडकर चौक पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

1004584998

इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती का यह शुभ दिन भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश के लिए गौरव का क्षण है। देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में डॉ० भीमराव अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। इनके द्वारा की गई संविधान की संरचना को पूरा देश सलाम करता है।

Bokaro News। विधायक जयराम महतो विवादों में महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप

Videoshot 20260414 114826

सार्वजनिक जगह पर महिलाओं से दुर्व्यवहार एवं मोबाइल पटककर तोड़ने का लग रहा आरोप

पुष्पा प्रकरण में समाजसेवी ने लगाया विधायक जयराम महतो पर दुर्व्यवहार का आरोप।

बोकारो // खबर झारखंड के बोकारो क्षेत्र से है जहाँ डुमरी विधायक जयराम महतो पर एक महिला दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजसेवी अंजनी कुमारी ने कहा कि उन्होंने पुष्पा महतो के परिवार को इंसाफ दिलाने का काम हमने किया, जबकि क्रेडिट विधायक जयराम महतो लेना चाहते हैं।

विधायक जयराम महतो झूठा क्रेडिट लेने का कर रहे प्रयास: समाजसेवी अंजनी कुमारी

जयराम महतो की पार्टी पर इसी मामले में 10 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगा है। वीडियो में जयराम महतो मोबाइल पटकते नजर आ रहे हैं, जिसकी चारों ओर निंदा हो रही है। समाजसेवी महिला ने कहा कि वीडियो बनाने का अधिकार सभी को समान रूप से है। जिस अधिकार का उपयोग विधायक जयराम महतो भी खुद करते । विधायक जब किसी पदाधिकारी के चैंबर में बैठकर वीडियो बनवा रहे हों, तब वे यह कानून क्यों भूल जाते हैं कि किसी पदाधिकारी या विधायक का वीडियो नहीं बनाया जा सकता—चाहे वे गलत हों या सही।

क्या है पुष्पा महतो प्रकरण 👇👇👇


हालांकि इस मामले पर विधायक का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

नाबालिक के साथ यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की कठोर कारावास और जुर्माना

966486f593efe3a4d5686a3b464e8580 1227126498

देवघर // एडीजे तृतीय सह पाॅक्सो एक्ट स्पेशल जज राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने मार्गोमुंडा थाना कांड संख्या 8/2025 । पॉक्सो केस संख्या 14/2025 की सुनवाई पूरी करने के बाद नामजद आरोपी पवन रमानी को 8 अप्रैल को दोषी करार दिया गया । वही आज (13 अप्रैल 2026 ) को दोषी पाए गए अभियुक्त को सजा सुनाई गई।

दोषी अभियुक्त मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है । नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पीड़िता की मां ने मारगोमुंडा थाना में 29 जनवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 30 जनवरी को मार्गोमुंडा थाना में 65 (1) बीएनएस 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज किया गया था।

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई थी शिकायत

पीड़िता की मां ने शिकायत देते हुए आवेदन में उल्लेख किया था कि उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी आरोपी जबरन घर में घुस गया व चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद हमलोग घर आए तो नाबालिक बेटी ने घटना की जानकारी हमलोगों को दी । जिसके बाद थाना जाकर इसकी शिकायत किया।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार सिंह ने घटना के समर्थन में नौ लोगों की गवाही दिलाई और दोष सिद्ध कराने में सफल रहा। बचाव पक्ष से अधिवक्ता प्रशांत कुमार राय ने अपना पक्ष रखा।

15 साल की कठोर कारावास 10 हजार का जुर्माना

सजा जज साहब ने लिखा कि पोक्सो के सेक्शन 4(1) की सज़ा BNS के सेक्शन 64(1) जैसी ही होगी, इसलिए POCSO एक्ट 2012 के सेक्शन 42 के प्रोविज़न के अनुसार, ऊपर बताए गए दोषी पवन रवानी को POCSO एक्ट के सेक्शन 4(1) के तहत सज़ा दी जाएगी क्योंकि यह एक स्पेशल एक्ट है और इसलिए ऊपर बताए गए दोषी को बच्चों के यौन अपराधों से सुरक्षा एक्ट 2012 (संशोधित 2019) की धारा 4(1) के तहत अपराध करने के लिए 15 साल (पंद्रह साल) की कठोर कैद और 10,000/- रुपये (दस हजार रुपये) का जुर्माना भरने की सज़ा सुनाई जाती है।

जुर्माना की राशि नहीं देने पर काटनी होगी सजा

जुर्माने का भुगतान न करने पर, दोषी को अलग से दो साल की कठोर कैद की सज़ा दी जाती है और इस मामले की जांच और ट्रायल के दौरान दोषी द्वारा बिताई गई हिरासत की अवधि को सेट ऑफ कर दिया जाएगा।

दोषी से जुर्माना वसूल होने पर, पीड़ित लड़की को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। पीड़ित के आगे के मुआवजे और पुनर्वास का मामला डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ को भेजा जाता है।

सीएसपी संचालक दंपती से 3 लाख की लूट । Bkd News Jharkhand

IMG 20260413 154542

महिला को दो गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल, पति भी जख्मी

पलामू // रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार बस स्टैंड के समीप सोमवार को दो अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक दंपती से करीब 3 लाख रुपये की लूट की वारदात को दिया अंजाम । घटना के संबंध में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने बताया कि हर दिन की तरह सोमवार को भी अपने घर से सीएसपी सेंटर के लिए जा रहे थे।

विरोध करने पर मारी गोली पति पत्नी घायल

उन्होंने बताया कि वह अपना सेंटर पंचायत भवन में चलाने का काम करते हैं। सुबह अपने घर से निकल कर पंचायत भवन की और जा रहे थे तभी पीछे से बाइक से आया है और बाइक को आगे खड़ा कर बैग मांगने लगा । बैंग देने से मना किया तो पिस्टल निकाल कर सटा दिया । फिर भी बैग नहीं दे रहे थे तो पिस्टल से पत्नी के माथा में मारा जिससे कि पत्नी का माथा फूट गया। माथा से खून बहते देख घबरा गया।

उसके बाद भी विरोध करने पर अपराधियों ने बरवाडीह निवासी शबनम प्रवीण (42) को दो गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पति मो. इसराइल (52) पर भी गोली चलाई गई, जो सिर को छूते हुए निकल गई।

झड़प में वे भी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देवघर पुलिस ने 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर कुल 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं

  • 1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर ठगी करना।
  • 2. फर्जी Phonpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
  • 3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
1004576786

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  • 1. रामजीवन दास, उम्र करीब 26 वर्ष, पे०- नुनदेव दास, सा० तेतरिया, थाना-कुंडा, जिला-देवघर
  • 2. शंभु कुमार दास, उम्र करीब 23 वर्ष, पे०-गुलेश्वर दास, सा०-तेतरिया, थाना-कुंडा, जिला-देवघर
  • 3. महेन्द्र दास, उम्र-करीब 35 वर्ष, पे० लोको दास, सा०-बंका मयुरनाथ, था०-रिखिया, जिला-देवघर
  • 4. प्रेमकुमार दास, उम्र करीब 20 वर्ष, पे०-गुलेश्वर दास, सा०-तेतरिया, था०-कुंडा, जिला-देवघर
  • 5. रोहित कुमार दास उम्र 28 वर्ष पिता सकुल दास सा० केशरगढ़ा थाना मधुपुर जिला देवघर
  • 6. राजकुमार मंडल उम्र करीब 27 वर्ष पिता रूपलाल मंडल सा० केन्दुआटांड
  • 7. मिथुन कुमार मंडल उम्र करीब 28 वर्ष पित्ता बहादुर मंडल सा० केन्दुआटांड़ दोनो थाना मारगोमुण्डा जिला देवघर।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी।

  • मोबाइल 11
  • सिम कार्ड 10
  • प्रतिबिंब सिम कार्ड 1

युवक की हत्या से इलाके में फैली सनसनी आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

IMG 20260412 210303

पसई में युवक का शव मिलने से सनसनी

हत्या की आशंका, जुआ विवाद में वारदात का आरोप

परिजनों का सड़क जाम, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

पुर्व मंत्री योगेंद्र साव घटनास्थल पर रहे मौजूद जल्द गिरफ्तारी की

हजारीबाग // जिला के कटकमदाग थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पसई में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम कर दिया है। रविवार सुबह कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश साव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी पसई के रूप में हुई है, जो अपने घर में चिकन सेंटर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

दुकान बंद कर घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार, 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे राजेश साव दुकान बंद कर घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुबह सूचना मिली कि उनका शव बीकेडी बानादाग कोल साइडिंग के पास पड़ा है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि घटना स्थल के पास जुआ का अड्डा संचालित होता है और जुआ के विवाद में ही हत्या की गई है।

हजारीबाग-सिमरिया मुख्य सड़क को किया जाम

पुर्व मंत्री योगेंद्र साव ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से जुआ का अवैध कारोबार चल रहा है और पुलिस की अनदेखी के कारण ही ऐसी घटना हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हजारीबाग-सिमरिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा कर पाती है।