झारखंड की आवाज

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस -

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

गिरिडीह/रांची। झारखंड की राजनीति से रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। राज्य सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है। उन्होंने गिरिडीह स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में हुए थे शामिल

बताया जा रहा है कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए थे। इसी दिन गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में भी उन्होंने शिरकत की थी। कार्यक्रम में उन्होंने स्कूलों में कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर भरोसा दिलाया था। सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी थे। उनके निधन की खबर से गिरिडीह सहित पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार और राजकीय सम्मान समेत अन्य औपचारिकताओं को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply