झारखंड की आवाज

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की हरकतों से बुरे फंसे सरकारी कर्मचारी, दो अधिकारी निलंबित -

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की हरकतों से बुरे फंसे सरकारी कर्मचारी, दो अधिकारी निलंबित

साहिबगंज // झारखंड में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद दो सरकारी अधिकारियों पर गाज गिर गई है। बताया जा रहा है कि उधवा प्रखंड में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली खान ने बीडीओ की कुर्सी पर बैठकर सरकारी बैठक में भाग लिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया। वहीं जांच में पाया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। आरोप है कि सरकारी कार्यवाही के दौरान एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी को प्रशासनिक बैठक में विशेष महत्व दिया गया, जिससे निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जांच कराई, जिसमें कई अनियमितताएं उजागर हुईं। वहीं जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में आरोप पत्र गठित कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों पर सरकारी कार्य में लापरवाही और निर्वाचन संबंधी नियमों के उल्लंघन का आरोप है। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष भी मामले को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठा रहा है।

Leave a Reply