झारखंड की आवाज

कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग में शुरू हुई नीट परीक्षा -

कड़ी सुरक्षा के बीच हजारीबाग में शुरू हुई नीट परीक्षा

री-एग्जाम को लेकर देशभर की निगाहें हजारीबाग पर

हजारीबाग // में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से शुरू हो गया है। सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। केंद्रों के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004937700

इस बार नीट परीक्षा को लेकर हजारीबाग एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि परीक्षा संचालन और व्यवस्थाओं में स्थानीय युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन और परीक्षा प्रबंधन की ओर से केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगा था

हजारीबाग पर इस बार विशेष नजर इसलिए भी है क्योंकि दो वर्ष पहले आयोजित नीट परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में इस जिले का नाम सामने आया था। उस समय एक निजी स्कूल और उसके प्राचार्य पर प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगा था। मामले की जांच के दौरान हजारीबाग से दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इस घटना के बाद राष्ट्रीय स्तर पर हजारीबाग चर्चा में आ गया था।

एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं

इसी पृष्ठभूमि को देखते हुए इस बार आयोजित री-एग्जाम को लेकर प्रशासन और परीक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू तरीके से संचालित हो रही है। अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न होगी और हजारीबाग इस बार बेहतर परीक्षा प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Leave a Reply