रांची झारखंड में बीते कल 26 मई को बड़ी संख्या में आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया वही आज 27 मई को आई पी एस अधिकारियों स्थानांतरण किया गया।

कुल 48 आई पी एस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया देखिए पूरी लिस्ट।


देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा मंदिर पहुँचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर जिलावासियों हेतु सुख, शांति और स्वास्थ्य की कामना की।

इसके अलावा मंदिर निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की तैयारियों के अलावा मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ व्यवस्थापन, कतारबद्ध जलार्पण, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता और निगरानी, शीघ्र दर्शनम कूपन, श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, गोपनीय प्रभारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
देवघर जिला झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ, (झासा) सत्र 2025 – 27 के लिए मनोनीत जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक जिला झासा के मनोनीत अध्यक्ष डॉ अभय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

ज्ञात हो कि 20 अप्रैल को संगठन के प्रमंडलीय बैठक में जिसमें राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। जिला संगठन का पुनर्गठन किया गया था। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई साथ ही यह भी निर्णय लिया गया जिले में नियमित अथवा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत वैसे चिकित्सक जो अब तक संगठन के सदस्य नहीं बने है उनको सदस्य बनाया जाए। इस बैठक में राज्य झासा के संयोजक डॉ शरद कुमार ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से अपील किया कि वे जनहित में प्रत्येक तीन महीने पर संगठन की तरफ से एक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए। इस प्रस्ताव पर सभी लोगो ने अपनी सहमति जताई। झासा के जिला सचिव डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि अभी जिले में लगभग 62 चिकित्सक है जो संगठन के सदस्य है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति के लिए संगठन में फंड की जरूरत को देखते हुए हमारे पास कुछ राशि जमा रहनी चाहिए। इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य प्रति वर्ष 1000 रु संगठन के खाते में जमा करेंगे। राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ चितरंजन पंकज द्वारा यह बात पूछा गया कि केंद्र और बिहार के तर्ज पर डीएसीपी का भुगतान साथ ही ओपीडी समय सारिणी में बदलाव को ले कर राज्य संगठन द्वारा क्या पहल किया गया ? इसका जवाब देते हुए राज्य संयोजक डॉ शरद कुमार ने कहा कि ओ पी डी समय सारिणी में बदलाव के लिए संगठन द्वारा मंत्री को लिख कर दिया गया था जिसके आलोक में मंत्री द्वारा विभाग को लिखा जा चुका है। चूंकि अपर मुख्य सचिव अवकाश पर है उनके अवकाश उपरांत संशोधित आदेश निकलने की संभावना है। केंद्र और बिहार के तर्ज पर डीएसीपी अवधि का भुगतान किया जाय । इस मांग को लेकर जल्द ही संगठन के राज्य स्तरीय पदाधिकारी का शिष्टमंडल विभागीय मंत्री और अपर मुख्य सचिव से मिल कर अपनी बात रखेगी। जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रियंका जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मधुपुर में पदस्थापित थी जिनकी प्रतिनियुक्ति सदर अस्पताल देवघर में थी, अब वे एम्स देवघर में योगदान कर चुकी है।इस स्थिति में वो अब झासा की सदस्य भी नहीं थी। उनके स्थान पर सर्वसम्मति से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवा में कार्यरत दन्त चिकित्सक डॉ अनुराधा कुमारी को जिला कार्यकारिणी का नया सदस्य बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष डॉ संचयन ,डॉ परमजीत कौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ निताशा, डॉ निवेदिता, डॉ के के सिंह, डॉ अवधेश कुमार सिंह, डॉ अम्बरीष ठाकुर, डॉ अनिल कुमार, डॉ अभिषेक प्रकाश मौजूद थे।
देवघर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी के द्वारा समाहरणालय गेट के समक्ष जातिगत जनगणना के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया।

वहीं मौके पर जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपानीत केंद्र सरकार द्वारा सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड लागू किये बिना जातिगत जनगणना का पार्टी पुरजोर विरोध करती है। जरूरत पड़ी तो और बड़ा आंदोलन होगा। आज बिना सरना कोर्ड के आदिवासियों की जातिगत गणना नहीं हो सकेगी जो आदिवासी मुलवासी के साथ अन्याय हो रहा है जेएमएम इसे कभी बर्दास्त नहीं करेगा और बिना सरना धर्म कोड लागू किए जातिगत जनगणना निराधार है। भाजपा आदिवासी विरोधी पार्टी है मौके पर उन्होंने असम और मध्यप्रदेश की घटना का जिक्र भी किया।

केंद्रीय समिति के निर्देश के अनुसार यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिला मुख्यालय में किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित सभी नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आदिवासी मूलवासी की जातिगत जनगणना से तब तक नहीं जोड़ा जा सकेगा जब तक आदिवासी सरना कोड लागू नहीं होता है। वहीं कार्यक्रम के बाद एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौके पर धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने किया। इस धरना प्रदर्शन में जिला के सभी प्रखंडो से जेएमएम कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर विधायक चुन्ना सिंह, अजय नारायण मिश्रा, महिला मोर्चा की नीलम देवी जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, सुरेश शाह, प्रदीप चौधरी, श्री सिंह, मनोज दास, सुभद्रा यादव, परिमल सिंह, मधुपुर नगर सचिव संजय शर्मा, राहुल चन्द्र वंशी, नंद किशोर दास, साथ मुख्यरूप से उपस्थित थे।
देवघर जिला के देवीपुर में स्थित एम्स के मुख्य गेट पर सब ठेकेदारों और मजदूरों ने एन के जी इंफ्रास्ट्रक्चर ओर एन बी सी सी के खिलाफ 8 महीनों से पेमेंट नहीं दिए जाने पर धरना प्रदर्शन किया ।

धरना पर बैठे मजदूरों का कहना है कि एम्स निर्माण कराने में एन के जी इंफ्रास्ट्रक्चर ओर एन बी सी सी द्वारा सब कॉन्टैक्टर से पिछले 5 साल से काम कराया जा रहा था। इसके बाद पिछले 8 महीना से सब कॉन्टैक्टर को पेमेंट नहीं किए जाने पर मजदूर को पैसा समय पर नहीं दिया जा रहा था । वहीं अब दूसरे सब – कॉन्टैक्टर के द्वारा काम कराया जा रहा है । जिस कारण सब-कॉन्टैक्टर ने इस मामले को लेकर एम्स के निर्देशक को भी आवेदन देकर एनकेजी और एनबीसीसी के द्वारा भुगतान करने की मांग कर रहा था । लेकिन पीछे 8 महीना से भुगतान नहीं मिलने के कारण सब कॉन्टैक्टर और मजदूरों को जीवन यापन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण सभी ने मिलकर एम्स के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए अपने मजदूरी को जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की है।
देवघर जिला के 46वें उपायुक्त के रूप में नमन प्रियेश लकड़ा ने निवर्तमान उपायुक्त विशाल सागर से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 बेहतर प्रबंधन व सफल संचालन सही तरीके से हो, ये राज्य सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार हैं।

दूसरी ओर देवघर जिला की अंतराष्ट्रीय छवि को और भी बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। साथ ही समाज की अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन का उद्देश्य होगा। इसके अलावे मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के साथ सभी स्टेक होल्डर, मीडिया बन्धु एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो कि एक बेहतर प्रशासनिक माहौल बन सके। आगे उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा। इसके साथ हीं धरातल पर योजनाओं को पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि वंचित लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ अच्छादित किया जा सके।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

समाहरणालय में आयोजित एक सादे किन्तु गरिमापूर्ण समारोह में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हजारीबाग इचाक थाना क्षेत्र के सलपर्णी पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटपाट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 15 अप्रैल को घटी थी, जब अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट के दौरान उनकी हत्या कर दी थी।जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की तत्परता से लोगों में एक बार फिर विश्वास कायम हुआ है। एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून अपना काम करता रहेगा।
पाकुड़ : झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। पाकुड़ की रितु कुमारी जैक 10वीं में राज्य में सेकेंड टॉपर बनी हैं।

रितु गौतम पाल की बेटी हैं, जो किसान हैं। रितु ने 491 (98.20%) अंक हासिल किये हैं। रितु पाकुड़ के महेशपुर की रहने वाली हैं और हजारीबाग में इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा हैं। वहीं, JAC 0वीं बोर्ड परीक्षा में गीतांजलि कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गीतांजलि ने कुल 493 अंक हासिल किए हैं, जो कि 98.60% के बराबर है। गीतांजलि एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक पारा शिक्षक हैं। परिवार में कुल तीन भाई-बहन हैं, जिनमें गीतांजलि सबसे बड़ी हैं। दो बहनें और एक छोटा भाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद गीतांजलि की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि राज्य भर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। गीतांजलि की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण के बल पर कोई भी छात्र किसी भी परिस्थिति में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उनके टॉप करने की खबर सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में खूब सराहना मिल रही है।
गढ़वा झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। गढ़वा की गीतांजलि बनी स्टेट टॉपर गीतांजलि के पिता शिक्षक है।

वर्ष 2025 की परीक्षा में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल में पढ़ने वाली गीतांजली 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में टॉप हुई है। गीतांजली ने 500 में 493 अंक हासिल किए हैं। मूल रूप से गड़वा प्रखंड के भवनातपुर के मकरी गांव की रहने वाली गीतांजली के पिता उमेश पाल पारा शिक्षक हैं और भवनातपुर के स्कूल में ही पदस्थापित हैं। माता गृहिणी है। दो बहन एक भाई में गीतांजली सबसे बड़ी है। दोनों छोटे भाई बहन गांव के ही स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। बेटी की सफलता से शिक्षक पिता काफी खुश है। मीडिया से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि गीतांजली शुरू से ही पढ़ने में तेज थी। वह पढ़ाई को लेकर काफी लगनशीन और मेहनती रही है। परिवार वालों को गीतांजली पर विश्वास था कि वह अच्छा करेगी। बेटी के परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए पिता ने उसके उज्जवल भविष्य से खुद को आश्वस्त बताया। मेडिकल की तैयारी कर रही है गीतांजली, आगे की पढ़ाई कोटा से करेगी। गीतांजली मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है। इसके लिए वह कोटा से तैयारी भी शुरू कर दी है। आगे 11वीं (इंटर) की पढ़ाई वह कोटा में ही रहकर पूरा करेगी और साथ में मेडिकल कर तैयारी करेगी। गीतांजली एक अच्छा डॉक्टर बन कर लोगों और राष्ट्र की सेवा करना चाहती है। डीएवी तक की पांचवीं की पढ़ाई हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे बड़े और सीबीएसई बोर्ड वाले स्कूल में पढ़े। इन स्कूलों में दाखिला लेने के लिए लोग हर तरह के प्रयास करते हैं। लेकिन एक पारा शिक्षक ने अपनी सरकारी व्यवस्था पर विश्वास किया। पारा शिक्षक उमेश पाल की बेटी गीतांजली की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही डीएवी स्कूल से हुई है। सीबीएसई बोर्ड मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ने के बावजूद गीतांजली ने इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रवेश परीक्षा दी। उसमें भी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के बाद दाखिला ली और छठी कक्षा से 10वीं तक गीतांजली ने वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की और आज पूरे झारखंड राज्य में सर्वश्रेष्ठ अंक के साथ टॉपर बनी है।
देवघर जिला के जसीडीह थाना के क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ के जंगल में सरकारी शिक्षक 52 वर्षीय नंदकिशोर दास की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पीट-पीट कर शिक्षक को मार डाला।

मृतक के मुंह, चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। मृतक शहर के साकेत विहार मोहल्ले के रहने वाले थे और जमुई (बिहार) जिले के चंद्रमंडीह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे । मूल रूप से शिक्षक चंद्रमंडीह के ही रहने वाले थे और देवघर में घर बनाकर रहते थे। परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम को नंदकिशोर दास बाजार करने के लिए घर से टावर चौक के लिए निकले थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। जब देर रात घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।
इसके बाद परिजन रात भर शिक्षक को शहर में खोजते रहे। कभी सदर अस्पताल तो कभी जसीडीह रेलवे स्टेशन । अहले सुबह परिजनों को पता चला कि जसीडीह के डिगरिया पहाड़ जंगल में एक अज्ञात लाश मिली है। इसकी सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो शव की पहचान नंदकिशोर दास के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात जसीडीह के डिगरिया पहाड़ के जंगल में उक्त व्यक्ति की लाश मिली थी। उस समय लाश की पहचान नहीं हो पाई थी। शिक्षक की हत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, नंदकिशोर की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। उन्हें बाइक तक ड्राइव करने नहीं आता था । फिर बाजार के लिए निकले नंदकिशोर जसीडीह के डिगरिया पहाड़ के जंगल कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है।
परिजनों को आशंका है कि किसी गहरी साजिश में नंदकिशोर की हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा हत्या का राज पुलिस इस मामले में मृतक के घर से लेकर टावर चौक तक लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है। फुटेज से यह पता चला जाएगा घर से निकलने के बाद शिक्षक किसके साथ थे। अगर बदमाश उन्हें डिगरिया पहाड़ जंगल ले गए तो इसका भी पता चल जाएगा। फिलहाल इस मामले में परिजनों ने अज्ञात पर साजिश के तहत शिक्षक की हत्या का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मृतक के मोबाइल का सीडीआर (कॉल डिटेल्स रिपोर्ट) भी निकालने की तैयारी कर रही है।
रांची झारखंड बोर्ड की 10 वीं का रिजल्ट आज (मंगलवार) को जारी होगी। इसकी अधिकारिक जानकारी झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष नटवा संस्था व सचिव जयंत मिश्र ने दी है।

उन्होंने बताया कि 11.30 बजे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने विधिवत इसकी घोषणा करेंगे और रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र छात्राएं अपनी रिजल्ट को इस वेबसाइट jac.jhark-hand.gov.in पर आसानी से चेक कर पाएंगे। झारखंड बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट पूरी तरह से तैयार है।
पिछले साल की बात करें तो 2024 में झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा था। झारखंड बोर्ड द्वारा जैक कक्षा 10 वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया गया था। जैक कक्षा 10 वीं कीप रीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक जबकि जैक कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। बता दें कि 2025 वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के झारखण्ड अधिविद्य परिषद, झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के लिए 2100 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक का मैट्रिक के लिए राज्यभर में 1305 केंद्र व इंटर के लिए 795 केंद्र बनाये गये थे। मैट्रिक और इंटर, दोनों परीक्षाओं में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी थी। इस वर्ष मैट्रिक और इंटर मिलाकर कुल 7,83,711 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष मैट्रिक में 12208 व इंटर तीनों संकाय में परीक्षार्थियों की संख्या में 5267 की वृद्धि हुई थी। वर्ष 2024 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 4,21,678 व इंटर के लिए 3,44,842 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किये थे। वहीं, वर्ष 2025 की मैट्रिक परीक्षा के लिए 4,33,886 और इंटर केलिए 3,49,825 परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किये थे।
देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के पथरोल, मारगोमुंडा, बुढ़ई एवं मधुपुर थाना क्षेत्रों में हाल ही में 16 मई से 22 मई तक मधुपुर अंचल कार्यालय में चौकीदारों ने योगदान दिया था।

इसी बीच उन लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। उन्हीं नवनियुक्त 36 नए चौकीदारो को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास और अंचलाधिकारी यामुन रविदास ने सोमवार को एक संयुक्त बैठक में उनके कम को लेकर दिशा-निर्देश दिया। इसमें 23 पुरुष और 13 महिला चौकीदार शामिल हैं। बैठक के दौरान सीओ यामुन रविदास ने स्पष्ट किया कि सभी चौकीदारों को उनके पदस्थापन क्षेत्रों में भेज दिया गयाहै और उन्हें ड्यूटी की प्रकृति, छुट्टी लेनेकी प्रक्रिया, व शालीन व्यवहार संबंधित नियमों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि चौकीदारों को सिखाया गया है कि वे आमजन से संवाद के दौरान सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें और निष्पक्ष रवैया अपनाएं। सीओ रविदास ने चौकीदारों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर नजर रखने और समय रहते प्रशासन को सूचित करने के निर्देश भी दिए। बीडीओ अजय कुमार दास ने कहा कि चौकीदारों को ड्यूटी के दोरान लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा, लोग तभी आप पर उंगली उठाएंगे जब आप गलती करेंगे। उन्होंने चौकीदारों को कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करने और ग्रामीण जनता को नियम-कानूनों की जानकारी देने की जिम्मेदारी भी सौंपी। बीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि चारों थाना क्षेत्रों के सभी लोगों की और स्थानीय अधिकारियों की जानकारी चौकीदारों को होनी चाहिए, ताकि वे किसी भी स्थिति में उचित निर्णय ले सकें। यह सुनिश्चित करना भी उनकी ज़िम्मेदारी होगी कि गांव में कोई समस्या दबे नहीं, बल्कि समय पर सामने आए और उसका समाधान हो। इस तरह, प्रशासन की ओर से नए चौकीदारों कोन सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, बल्कि सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में भी उनकी अहम भूमिका तय की गई है। मधुपुर थाने में 15, बुढ़ई 11 पथरोल 6 मार्गोमुंडा 4 कुल मिलाकर 36 चौकीदार की नियुक्ति कि गई है। मौके पर अंचल के प्रधान सहायक मोहम्मद खुर्शीद आलम, राजेंद्र यादव, राहुल कुमार समेत अंचलकर्मी उपस्थित थे।
हजारीबाग मुनका बगीचा के पुराने मंदिर से शिवलिंग एवं स्थापित मुर्तियों को हटाने की सूचना के बाद भड़के स्थानीय सड़क जाम कर धरने पर बैठे मंदिर में फिर से शिवलिंग स्थापित करने की सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त ।

हजारीबाग में रविवार सुबह 7 बजे सदर थाना क्षेत्र के मुनका बगीचा में 100 वर्ष पूर्व से स्थापित मंदिर में शिवलिंग एवं शिव की मुर्तियों को खंडित कर हटाने का आरोप मुनका समाज पर लगाते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया इनकी मांग है कि मुनका बगीचा के अंदर बने शिव मंदिर करीब 100 वर्ष पुराना है इस मंदिर के ठीक बाहर एक नया मंदिर मुनका परिवार के द्वारा बनाया गया है जिसमें नया शिवलिंग एवं मुर्तियां लगाया गया है पुराने मंदिर की शिवलिंग को रातों रात हटा दिया गया है जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए मंदिर बनने के पूर्व स्थानीय लोग और मुनका परिवार के बीच एक बैठक हुआ था जिसमें कहा गया था कि पूर्व की मंदिर जैसे है वैसे ही रहेगी परंतु कल देर रात साजिश के तहत पुराने मंदिर से मूर्तियों को हटा दिया गया जिसका हमलोग विरोध करते है।
लातेहार रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक चली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली मारा गया है। 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार भी गिरफ्तार हुआ है।

पुलिस ने मौके से दो एक्स.95 ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की है। यह मुठभेड़ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के करमखाड़ और दौना के बीच की है। मुठभेड़ के बाद पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पलामू डीआईजी वाईएस रमेश ने नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है। दरअसल, लातेहार पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर मनीष यादव अपने दस्ते के साथ महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ के बीच जंगल में भ्रमणशील है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गठित की गई और नक्सलियों की घेराबंदी का काम शुरू किया गया। इसी बीच पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया गया। महुआडांड़ के दौना इलाके में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें मनीष यादव मार गया है. मौके से एक नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है. इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चुंगल से आरोपी को छुड़ाया
साहेबगंज/ उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी प्राणपुर पंचायत के तोफाजूल टोला गांव में रविवार को एक व्यक्ति को महिला से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को एक पेड़ से बांधकर बंधक बना लिया। उधर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी को पेड़ से बंधा हुआ साफ देखा जा सकता है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार को उस समय हुई जब गांव का ही मोहिउद्दीन शेख उर्फ मोहिया नामक व्यक्ति एक महिला के घर में अकेला होने का फायदा उठाकर उसके साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने लगा। महिला ने अपनी आबरू बचाने के लिए तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोहिउद्दीन शेख उर्फ मोहिया को रंगे हाथ पकड़ लिया और उन्हें एक पेड़ से बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद, ग्रामीणों ने बिना देर किए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही राधानगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए गए आरोपी को छुड़ाया और उसे थाना ले गई। फिलहाल, आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि, इस मामले को लेकर गांव में सुलह-समझौते की चचाएं भी गर्म हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।