झारखंड की आवाज

- Page 41 of 102 -

स्टार लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न देखिए उद्घाटन की तिथि और मुख्य अतिथि..

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड के घोषपुर फुटबॉल मैदान में आगामी 20 व 21 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर लोथो मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खेल आयोजन से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा उपस्थित लोगों ने अपनी राय दी। रविवार के इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अगले बैठक में खेल कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा। और हर साल की तरह इस साल भी शांति पूर्ण तरीके से और भव्य बनाकर कर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें कि देवघर जिला का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट इसे माना जाता है जिसमें देवघर जिला के अलावा झारखंड के अन्य जिलों और बिहार के भी खिलाड़ी भाग लेते हैं। इस टूर्नामेंट को देखने के लिए भी भारी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। साथ ही खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के राज्य के मंत्री, विधायक और समाजसेवी भी शामिल होते हैं। आज के इस बैठक के अवसर पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकान्त प्रसाद यादव, राजद प्रदेश महासचिव भूतनाथ यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी सहित बिनोद बेसरा, बीरू यादव, केदार दास, सिकंदर राउत, जूना मुर्मू, संतलाल मुर्मू, उपमुखिया विमल मंडल, पतिलाल मुर्मू, लखीराम सोरेन, वीरेंद्र सोरेन, नौशाद अंसारी, अखिलेश्वर यादव, उपमुखिया बलथर पिंकू तांती, बालकिशोर तांती, संगम यादव, नारायण यादव, हेमलाल मुर्मू तथा कमिटी के सभी सदस्य एवं दर्जनों खिलाड़ी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

दुमका में वृद्ध दंपति की ह”त्या का पर्दाफाश, दामाद ही निकला कातिल इस वजह से की….

दुमका के मुफसिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में बीते 19 अगस्त को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस जघन्य वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक दंपति के छोटे दामाद सुबल साहा ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी किए गए जेवरात और मोबाइल भी बरामद किए हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👇👇

दुमका एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मृतक नवगोपाल साहा और बिमू बाला साहा के दो बेटियां और एक बेटा है। घटना से एक दिन पहले, 18 अगस्त को, इनका बेटा अजय साहा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मानसा पूजा के लिए अपने ससुराल गोड्डा गया हुआ था। 19 अगस्त की रात करीब 10 बजे, पश्चिम बंगाल के दिगुली गांव का रहने वाला सुबल साहा उर्फ भुलु साहा अपने ससुर के घर चोरकट्टा पहुंचा।

दामाद ने ससुर से दो लाख रुपये मांगा

उसने फोन कर दरवाजा खुलवाया। सास-ससुर ने दामाद के खतरनाक मंसूबो से अनजान उसका देर रात होने के बाबजूद अच्छा स्वागत किया और उसे खाना खिलाया। खाना खाने के बाद, सुबल ने अपने ससुर से दो लाख रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। बहस के बाद सुबल दूसरे कमरे में सोने चला गया, लेकिन देर रात वह फिर उसी कमरे में लौटा जहां उसके सास-ससुर सो रहे थे। पैसों के लालच और पुराने आक्रोश में उसने सोते हुए ससुर के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाथरूम गई सास बिमू बाला जब वापस लौटीं और यह खौफनाक मंजर देखा, तो चीखने लगीं। इससे पहले कि वह मदद के लिए पड़ोसियों को बुला पातीं, दामाद ने लकड़ी के पीढ़े से उनके सिर पर भी हमला कर दिया। इसके बाद उसने दोनों के सिर पर तब तक ईंट से हमला किया, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

फोन की ट्रेसिंग की और सभी से पूछताछ शुरू की

हत्या के बाद आरोपी सुबल ने अपनी सास का सोने का चेन, दो बालियां, एक ब्रेसलेट और ससुर का मोबाइल फोन लिया और उसी रात फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों के फोन की ट्रेसिंग की और सभी से पूछताछ शुरू की। जब सुबल से घटना वाली रात के बारे में पूछा गया,तो उसने बताया कि वह अपने घर दिगुली, पश्चिम बंगाल में था और झारखंड आया ही नहीं था। लेकिन उसके मोबाइल लोकेशन ने उसे पुलिस के शक के दायरे ला दिया। उसका फोन लोकेशन ससुर के गांव चोरकट्टा दिखा रहा था। शक गहराने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सुबल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या के समय पहने खून से सने कपड़े, ससुर का मोबाइल और सास के जेवरात भी उसके घर से बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड की वजह सिर्फ पैसों का लालच नहीं, बल्कि एक लंबी पारिवारिक रंजिश थी। कुछ साल पहले नवगोपाल साहा ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक जमीन बेची थी, जिससे उन्हें करीब 20 लाख रुपये मिले थे। इन पैसों में से उन्होंने अपनी बड़ी बेटी और दामाद को घर बनाने के लिए कुछ पैसे दिए, लेकिन बेटे और छोटी बेटी को कोई हिस्सा नहीं दिया।

जमीन का पैसा नहीं मिलने पर….

आरोपी दामाद सुबल साहा को लगता था कि उसके साढ़ू और उसकी पत्नी ने सास-ससुर को उसके खिलाफ भड़का दिया है। सुबल खुद जेसीबी और हाईवा चलाता था और उनकी आर्थिक मदद भी करता था, लेकिन जमीन के पैसों में हिस्सा न मिलने की बात उसे बहुत बुरी लगी। यही पुराना गुस्सा और आक्रोश आखिरकार इस भयानक हत्याकांड में बदल गया।

पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

रांची झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नगड़ी के आदिवासी/ मूलवासी किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने आज सुबह से मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया है।

इससे पहले उन्होंने पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए थे

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने लिखा था …. आज शाम रांची पुलिस ने बिना किसी ठोस वजह के पत्रकार तीर्थनाथ आकाश को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और यह गिरफ्तारी “सच” को दबाने का प्रयास है। रिम्स-2 में आदिवासी समाज की जमीन लूट एवं सूर्या हांसदा के एनकाउंटर का मामला लगातार उठा रहे आकाश ने जिस प्रकार सच को सामने लाने का जज्बा दिखाया, उसके बाद, उस आवाज को रोकने के लिए यह कार्यवाही की गई है। पिछले कुछ समय से झारखंड सरकार का पैटर्न एकदम स्पष्ट है – अगर आप आदिवासी समाज कि आवाज उठाने, या सरकार को सच का आईना दिखाने का प्रयास करेंगे, तो आपको फर्जी मामलों में फंसा कर गिरफ्तार किया जायेगा, या फिर फर्जी एनकाउंटर… शायद सरकार यह भूल चुकी है कि जनता सब देख रही है।

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

जमशेदपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को यह छापेमारी अभियान चलाया। आठ घंटे तक चले इस छापेमारी अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में लखिंदर सरदार और उसका एक सहयोगी शामिल है। मौके से छह पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरण और तीन लेथ मशीनें जब्त की गईं। घटना सोनारी के टीलब भट्टा टीओपी से मात्र 20 फीट की दूरी किया गया है।

समीर सरदार बिहार के ग्राहकों को पिस्टल की सप्लाई करता था।

पुलिस के अनुसार इस अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी समीर सरदार फरार है, जिसकी तलाश में ओडिशा और सरायकेला के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पूछताछ में लखिंदर सरदार ने कबूल किया कि यह गन फैक्ट्री पिछले एक साल से संचालित हो रही थी। हथियार बनाने का काम मृत अपराधी टीलब सरदार के मकान में चल रहा था। आरोपियों ने दुकान के सामने बैग बेचने का ढोंग रचकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी थी। डीएसपी मनोज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। समीर सरदार बिहार के ग्राहकों को पिस्टल की सप्लाई करता था। पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बीती देर रात तक छापेमारी और जब्त सामान को ट्रक में ले जाने की प्रक्रिया जारी रही।

साइबर के खिलाफ अभियान तेज , 24 घंटे में 16 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ फिर से ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान शुरू कर दी है। देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। बीते 24 घंटे में 16 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही 24 मोबाइल 22 सीम 2 लैपटॉप 1 प्रतिबिंब सिम कार्ड को बरामद किया।

साइबर ठगी का तरीका

  • ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कैश बैक दिलाने का लालच देकर
  • सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना, मईया सम्मान योजना में केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी
  • आधार पेन वोटर कार्ड लिंक करने और स्टेट्स चेक करने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर
  • सरकारी योजना में अपना नाम चेक करने के नाम पर एपीके ऐप इन्स्टॉल कराकर
  • वीडियो कॉल पर पुलिस अधिकारी बनकर डरा धमका कर पैसे ट्रांसफर कर ठगी करते थे

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • उत्तम कुमार दास उम्र 23 वर्ष पिता गंधारी महरा, ग्राम डुमरिया, थाना पथरड्डा ओ०पी०,
  • दिलबर शाही उम्र 21 सयुमुद्दीन अंसारी, ग्राम अलगचुवाँ, थाना करमाटांड, जिला जामताड़ा
  • लक्ष्मण मंडल उम्र 25 वर्ष पिता वर्ष पिता चरकू मंडल
  • रोहित पंडित उम्र 22 वर्ष पिता कालो पंडित
  • रमेश कुमार पंडित उम्र 21 वर्ष पिता पवन पंडित
  • विकास कुमार पंडित उम्र 20 वर्ष पिता डमरू पंडित
  • अजय पंडित उम्र 25 वर्ष पिता सुबल पंडित
  • भोलेनाथ पंडित उम्र 19 वर्ष पिता अजीत पंडित सभी ग्राम बिराजपुर, थाना खागा जिला देवघर
  • जितेन्द्र यादव उम्र 22 वर्ष पिता कांग्रेस यादव ग्राम कोलहड़िया थाना सोनारायठाढ़ी
  • सुदामा मंडल उर्फ हिरा लाल मंडल उम्र 23 वर्ष पिता किशन मंडल ग्राम धोड़वाकोल्हड़िया थाना सोनारायठाढ़ी
  • दिनेश कुमार उम्र 23 वर्ष पिता रामप्रसाद यादव ग्राम चंदनाडुमरिया
  • भविष्य कुमार उम्र 24 वर्ष पिता किशोर मंडल ग्राम दोन्दीया नवाडीह थाना सोनारायठाढ़ी
  • उमर गुल अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता इमामुद्दीन अंसारी ग्राम बारा नवादा थाना सारठ( पथरड्डा ओ0पी0)
  • चन्दन कुमार दास उम्र 26 वर्ष पिता मुकुन्द दास ग्राम सीमरातरी थाना सारठ (पथरड्डा(ओ०पी०)
  • उमेश दास उम्र 25 वर्ष पिता नरेश दास ग्राम सोनातर थाना चितरा
  • अजीत कुमार यादव उम्र 22 वर्ष पिता लालमनी यादव ग्राम चंदना डुमरिया थाना सोनारायठाढ़ी सभी जिला – देवघर |

छात्र दिव्यांशु पांडे की मौ”त के बाद छात्र छात्राओं का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारिडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज के सभी छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है. छात्र-छात्राएं कॉलेज के विनय कुमार और सुमित झा को हटाने की मांग कर रहे हैं. दरअसल इनके गुस्से का कारण तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे की मौत बताई जा रही है। धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने बताया कि लचर व्यवस्था के कारण दिव्यांशु की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते दिव्यांशु को एम्बुलेंस की सुविधा मिल गई होती तो उसे बचाया जा सकता था। मालूम हो कि गुरुवार की रात दिव्यांशु पांडे ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसे समय पर यदि एंबुलेंस की सेवा मिल गई होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी. बताया जाता है कि दिव्यांशु डिप्रेशन में था और इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। छात्र- छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इस संबंध में जब प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। इधर छात्रों के आक्रोश को देखते हुए कैम्पस में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. छात्र-छात्राओं ने साफ कर दिया है कि जब तक दोषी पदाधिकारियों को हटाया नहीं जाता उनका धरना जारी रहेगा. बताया जाता है कि सुमित झा ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट का काम देखता है और विनय कुमार प्रबंधन में उच्च पद पर आसीन है।

चोरी के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार एक को पकड़ा दूसरे की तलाश जारी

जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय के बाहर बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवक पुलिस जीप से कूदकर फरार होने की कोशिश करने लगे। घटना के दौरान पुलिस ने तुरंत पीछा किया और एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों पर टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करने का आरोप है। बिष्टुपुर पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। प्रक्रिया के तहत दोनों को एसएसपी कार्यालय लाया गया था, जहां फिंगर प्रिंट लिए जाने थे। इसी बीच दोनों ने अपने हाथ में बंधी रस्सी काट ली और पुलिस को चकमा देकर जीप से कूद गए। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

Deoghar Cyber Crime News। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने के आरोप में 4 गिरफ्तार

देवघर पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जिला के देवीपुर और मोहनपुर पथरडा और पालोजरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड और 3 प्रतिबिंब सिम कार्ड को किया बरामद । देवघर पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फर्जी तरीके से ऑनलाइन के माध्यम से लोगों से पैसे ठगी करने का काम करता था। सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर । एटीएम बंद हो जाने उसे रिन्युवल कराने खाता में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कैश बैक दिलाने के नाम पर भी ठगी का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी में काजल दास खिरवातारी, रामबाबू अंसारी अमगाछी मोहनपुर मिथुन दास करेहया पथरडा लाल बाबू अंसारी कुमगढ़ा पालोजरी से गिरफ्तार किया गया।

विधायक मंगल कालिंदी ने करोड़ों रुपए की योजना का किया शिलान्यास

जमशेदपुर के जुगस्लाई विधानसभा क्षेत्र स्थिति जुगस्लाई नगर पालिका क्षेत्र मे समस्याओं को दूर करने हेतु तक़रीबन एक करोड़ के लागत वाले विभिन्न योजनाओं का शिल्यान्यास क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा किया गया। इसमें पेबर्स ब्लॉक के सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण सहित कई अन्य योजनाएं शामिल है, नगर विकास एवं आवास विभाग के फंड से इनका निर्माण करवाया जा रहा है, विधायक मंगल कालिंदी ने विधिवत पूजा अर्चना कर तमाम योजनाओं का शिल्यान्यास किया, उन्होंने कहा की जुगस्लाई नगरपालिका क्षेत्र मे विगत कुछ वर्षो मे कई जनकल्याण कार्य हुऐ हैँ और और बाकि जो भी कार्य बचे है उन्हें भी योजनाओं के माध्यम से जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा ताकि किसी भी क्षेत्र वासियों को मौलिक सुविधाओं की परेशानी न हो।

दुमका में वृद्ध दंपती की ह”त्या, पुलिस जांच में जुटी

Dumka Breaking News झारखंड के दुमका जिले से मुफसिल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। चोरकट्टा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में ईंट और लकड़ी के पटरे का इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। मृतकों की पहचान नवगोपाल साहा उर्फ मथुरा साहा और उनकी पत्नी बिलु साहा के रूप में हुई है। दंपती घर में अकेले थे, और इस वजह से अपराधियों को आसानी से अपना नापाक इरादा पूरा करने का मौका मिल गया।

पुलिस की टीम देर रात गांव पहुंची और जांच शुरू की

घटना का पता बुधवार की देर शाम चला, जब मृतक का बेटा अजय साहा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गोड्डा से मानसा पूजा मनाकर लौटा। सोमवार को पूजा के लिए मायके गए थे, और वापस आने पर घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया। गैरेज के शटर से अंदर घुसते ही नजारा देखकर परिवार सदमे में आ गया। बेटे की पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी, और अंदर जाकर देखा तो मां का शव बेडरूम के दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ा था, जबकि पिता का शव पलंग के नीचे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम देर रात गांव पहुंची और जांच शुरू की।

रांची से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है, जिसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा

एसपी पीतांबर सिंह खैरवार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्वान दस्ते को बुलाया। खून से सने ईंट को कुत्ते को सूंघाया गया, तो वह सीधे मृतक के घर से सटे रिश्तेदार के मकान में घुस गया। दोबारा प्रक्रिया दोहराई गई, तो फिर वही घर । इससे पुलिस का शक रिश्तेदारों पर गहरा हो गया है। हालांकि, एसपी ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच चल रही है। रांची से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है, जिसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।मृतक के चचेरे भाई दीपक वरुण साह ने बताया कि मानसा पूजा के चलते पूरा गांव व्यस्त था। सुबह से दंपती को न देखने पर लगा कि वे गमरा गांव प्रसादी खाने गए होंगे। लेकिन शाम को बेटे के लौटने पर ही हत्या का पता चला। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि हाल ही में लखिकुंडी में जमीन बेची गई थी, जिससे मृतक को 15 लाख रुपये मिले थे। संभव है कि लूट के इरादे से आए अपराधियों को दंपती ने पहचान लिया, जिसकी वजह से हत्या कर दी गई।पुलिस अब इस पहेली को सुलझाने में जुटी है- इतनी बर्बरता से हत्या हुई, तो चीखें घर से सटे रिश्तेदारों ने क्यों नहीं सुनीं? नवगोपाल साह हट्टे-कट्टे थे, उन्हें और उनकी पत्नी को काबू में करना दो-तीन अपराधियों के लिए आसान नहीं था। दिन भर न देखने पर रिश्तेदारों ने क्यों नहीं सुध ली? हत्या का समय रात का था या दिन का, यह भी जांच का विषय है। पूजा के चलते गांव के ज्यादातर लोग मंदिर या रिश्तेदारों के यहां थे, जिससे हत्यारों को मौका मिल गया।एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने कहा है कि मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा। दुमका पुलिस की टीम गहन जांच में जुटी है।

बेतला टाइगर रिज़र्व में शिकारियों का गिरोह गिरफ्तार। Bkd News Jharkhand

बेतला टाइगर रिज़र्व में शिकारियों का गिरोह धरा गया, 09 गिरफ्तार, बाघ शिकार की सनसनीखेज़ जानकारी उजागरगंभीर वन्यजीव अपराध का पर्दाफाश, 13 शिकारी अभी भी फरारबेतला टाइगर रिज़र्व (PTR) में सक्रिय एक शिकारियों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक शिकारी की निशानदेही पर जांच शुरू हुई, जो बारूद और गंधक की अवैध बिक्री से जुड़ी थी। जांच के दौरान गिरोह के 09 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 13 आरोपी अभी फरार हैं। दिनांक 19 अगस्त को नावागढ़ निवासी सरफुदीन मियां को बारूद एवं गंधक बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह भरूतवा बंदूक में इस्तेमाल के लिए यह सामग्री शिकारियों को बेचता था। उसने तपेश्वर सिंह (ग्राम-कुई, थाना-गारू) को बारूद देने की बात स्वीकार की।इसके बाद 20 अगस्त को सुबह 3 बजे कुई गांव में छापेमारी कर तपेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके घर से एक भरूतवा बंदूक बरामद हुई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह एक गिरोह के साथ मिलकर PTR के जंगलों में वर्षों से शिकार कर रहा है। उसने यह भी स्वीकार किया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व गारू के चंदवा चट्टान क्षेत्र में एक बाघ का शिकार भी किया गया था।—

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. सरफुदीन मियां – नावागढ़ 2. तपेश्वर सिंह – कुई, गारू 3. अजित सिंह – कारवाई 4. रामसुंदर तुरी – कुई 5. हरिचरण सिंह – कारवाई6. झमन सिंह – कुई 7. कईल भुईयां – कुई 8. रमन सिंह – जूरुहार 9. पारसनाथ सिंह – जूरुहार—
  2. जब्त सामग्री:भरूतवा बंदूक – 08बारूद – 400 ग्रामगंधक – 14 ग्रामटाइगर ट्रैप – 1अन्य फंदे – 2 (15 फीट)वन्य जीवों की ट्रॉफी, शीशा व लोहे के टुकड़े आदि—वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए दो टीमें बनाई गईं, जिनमें RFO गारू ईस्ट और छिपादोहर ईस्ट के नेतृत्व में गहन छापेमारी की गई। PTR साउथ के Dy Director कुमार आशिष एवं PTR नॉर्थ के Dy Director प्रजेश जेना के निर्देशन में अभियान को अंजाम दिया गया। वन विभाग ने बताया कि शिकारियों का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था। अब तक 09 गिरफ्तारियां हुई हैं जबकि 13 आरोपी फरार हैं। जंगलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगामी दिनों में और छापेमारी जारी रहेगी।

फरार नक्सलियों व अपराधियों की अवैध संपत्ति होगी ज़ब्त : आईजी सुनील भास्कर

लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र के बेतला नेशनल पार्क के डायरेक्टर हॉल में बुधवार को पलामू जोन के आईजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता मे पलामू लातेहार और गढ़वा जिले के क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। क्राइम मीटिंग में पलामू डीआईजी नौशाद आलम पलामू एसएसपी राकेश कुमार सिंह के साथ लातेहार एसपी कुमार गौरव, गढ़वा एसपी अमन कुमार,के साथ-साथ सीआरपीएफ के कमाडेंट अमरेंद्र कुमार सिंह और एसएसबी आरके मिश्रा के कमांडेंट शामिल थे। क्राइम मीटिंग के दौरान तीनों जिलों के सभी थानों के आपराधिक और नक्सली मामलों की समीक्षा करने करते हुए आईजी सुनील भास्कर ने सभी फरार चल रहे हैं नक्सली और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंनें तीनों जिलों के पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया कि जो अपराधी और नक्सली पुलिस की नई दिशा के तहत आत्म समर्पण नहीं करते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति क़ो जप्त करने की कार्यवाई की जाए। पलामू और गढ़वा के साथ-साथ लातेहार जिले में लगातार चल रहे नक्सली और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में मिली सफलता पर पुलिस टीम क़ो आईजी ने बधाई दी। इसके अलावे उन्होंने आत्मसमर्पण किए आपराधिक गिरोह के बड़े सदस्य डब्लू सिंह व जेल में बंद अन्य अपराधियों की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट है।उसके लिए पूरी तैयारी की बात कही उन्होंने कहा पलामू जेल मे बन्द सुजीत सिन्हा समेत अन्य उग्रवादी भी है किसी तरह विधि व्यवस्था भंग न हो इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

कई पुलिस के जवानों के घर में लाखों रुपयों की चोरी । Bkd News Jharkhand

लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत बभंडीह देवरी नदी के समीप बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने चार पुलिस के जवानों के घर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।सुबह घटना की सूचना पर भुक्तभोगी परिजनों ,पूर्व मुखिया हुलास कुमार सिंह समेत आसपास काफी संख्या में ग्रामीणों घटना स्थल पहुंचे थे।लेकिन तीन घंटा इंतजार करने के बाद भी स्थानीय पुलिस के नहीं पहुंचने से भुक्तभोगी परिजनों समेत आसपास के लोगों में आक्रोश देखने को मिली।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते रात्रि पुलिस के जवान मनोज कुमार सिंह की पत्नी संयोदा देवी अपने पति के अनुपस्थिति में अपने बच्चे समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक कमरे में सोए हुए थे।अज्ञात चोरों ने उसके कमरे की कुंडी बंद कर दूसरे कमरे में रखे एक लाख रुपए से अधिक नगदी,जेवरात समेत अन्य कीमती सामान ले उड़े।

इसी प्रकार चोरी ने इसी मुहल्ले उसके घर बगल के रहने वाले बसंत कुमार सिंह कर्मचंद सिंह, विजय सिंह सभी पुलिस के जवान रात्रि 10 बजे केबाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए और इसी का फायदा उठा कर चोरी एक ही एक ही तरीके से सभी के कमरों का कुंडी बंद कर दूसरे कमरे में रखे नगदी जेवरात व कीमती समानों की बारी बारी से चोरी कर ली. चोर इतने शातिर थे कि चोरी की भनक पीड़ित परिवारों को पूरी रात्रि नहीं लगी.सभी परिवार सुबह 6बजे के बाद उठने पर अपने अपने घरों में चोरी होने की जानकारी मिली।इसी क्रम में घर से कुछ दूरी पर कानोंदा नाला के पास चोरों द्वारा अटैची,बक्सा , लैपटॉप समेत अन्य समान फेंका हुआ बरामद हुआ जिसमें जेवरात,नगदी व अन्य कीमती सामान गायब थे। भुक्तभोगी परिजनों के अनुसार चोरों ने सबसे अधिक मनोज सिंह के घर से दो लाख से अधिक की चोरी की जबकि बाकी अन्य तीन घरों से एक लाख से अधिक की चोरी की है।एक ही साथ चार घरों में चोरी की घटना में पीड़ित परिजनों समेत आसपास के लोगों में भय का माहौल है.वही पुलिस विलंब से घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई पर जुट गई है।

6 होटल सील, 40 जोड़े हिरासत में, 17 संचालक और मैनेजर को भेजा जेल

देहव्यापार का बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी कामयाब

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सोमवार को संध्या पांच पैंतालीस बजे प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एनएच-33 स्थित होटलों और रेस्टोरेंट्स में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर कुल 6 होटलों को सील कर दिया और लगभग 40 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। जांच में खुलासा हुआ कि ये होटल 2-2 घंटे के लिए कमरे किराए पर देकर देह व्यापार को बढ़ावा दे रहे थे। होटल संचालक और मैनेजर हर ग्राहक से अलग-अलग रेट वसूल कर अवैध कमाई कर रहे थे।…

पुलिस ने मौके से 16 रजिस्टर, 1 लैपटॉप, 19 मोबाइल, 5 सीसीटीवी डीवीआर, 43 कंडोम, 2 डायरी, 41050 रुपये नगद, 2 रसीद बुक, 1 स्वीट डिजायर कार सहित कई अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। होटल मालिकों द्वारा ऑनलाइन भुगतान का भी रिकॉर्ड पुलिस के हाथ लगा है। छापेमारी में शामिल 12 अधिकारियों और दर्जनों पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।…

इस कार्रवाई में कुल 17 होटल संचालक, मैनेजर और स्टाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें होटल संचालक अजय कुमार, विशाल कुमार, रंजित कुमार मेहता समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।…

चतरा में नक्सलियों का उत्पात : पुलिस के ‘नक्सल मुक्त’ के दावे पर सवाल

चतरा से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस के ‘नक्सल मुक्त’ के दावे के बावजूद नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जी हाँ, चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह गाँव में बीती रात माओवादी नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। सूत्रों के अनुसार, मनोहर गंझू के दस्ते के 20 से 25 नक्सली गाँव के संतन गंझू के घर पहुँचे और उन्हें खोजने लगे। जब संतन गंझू नहीं मिले, तो गुस्साए नक्सलियों ने उनके घर के बाहर खड़ी एक ट्रैक्टर और एक सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे गाँव में दहशत का माहौल है और लोग खौफ के साए में जी रहे हैं। नक्सलियों की इस हरकत ने उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें कुछ दिन पहले ही चतरा पुलिस ने जिले को ‘नक्सल मुक्त’ घोषित किया था। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुँचकर पूरे मामले की जाँच कर रही है। हालांकि, नक्सलियों की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि उनका खौफ अभी भी इन इलाकों में बरकरार है।