झारखंड की आवाज

साहिबगंज में शहादत को सलाम: एसपी ने शहीद स्मारक पर झुकाया शीश, वीरों को दी श्रद्धांजलि -

साहिबगंज में शहादत को सलाम: एसपी ने शहीद स्मारक पर झुकाया शीश, वीरों को दी श्रद्धांजलि

साहेबगंज // जिले में पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने देशभर में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005578635

कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और शहीदों के बलिदान को नमन किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनकी शहादत हम सभी को कर्तव्य पथ पर डटे रहने की प्रेरणा देती है।

1005578638

मौके पर मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, सार्जेंट मेजर रोहित दुबे, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता समेत जिले के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, शहादत को सलाम है।

Leave a Reply