झारखंड की आवाज

- Page 24 of 152 -

पत्रकार के साथ मारपीट मामले में दो नामजद सहित पांच अज्ञात पर FIR दर्ज

IMG 20260429 185218

देवघर // जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पत्रकार को बीते 26 अप्रैल को मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपामोड़ स्थित जैप-5 के समीप हुई मारपीट मामले में पीड़ित पत्रकार मंटू यादव के आवेदन पर मोहनपुर थाना में मामला दर्ज किया गया।

28 अप्रैल 2026 को अभियुक्त सुभाष मंडल, उम्र-35 वर्ष पिता – स्व. चंद्रकांत मंडल, ग्राम- बाराकोला, थाना – मोहनपुर, जिला – देवघर , प्रमोद हेंब्रम, उम्र-35 वर्ष , पिता – गोविंद हेंब्रम , ग्राम – मलडबरा , थाना – चितरा , जिला देवघर समेत पांच अज्ञात पर मोहनपुर थाना कांड संख्या 63/26 बीएनएस की धारा 126 (2)/115(2)/303 (2) /352/ 351(2)/ 3(5) के तहत दर्ज किया गया है।

खबर बनाने की बात कहकर बुलाया और मारपीट किया

पीड़ित पत्रकार ने अपने आवेदन में कहा कि मुझे कहा गया कि जेसीबी के माध्यम से डोभा का निर्माण हो रहा है उसकी खबर बनाने की बात कहकर चौपा मोड़ से बाराकोला ले गया और फिर मारपीट किया ।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मीडिया टीम मोहनपुर ने थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि प्राथमिकी दर्ज के 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। अगर इस अवधि तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो हमलोग एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।

दुमका में बड़ा हादसा हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आई बाराती बस

IMG 20260429 110215

दुमका // जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरायदाहा गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे बस में करंट फैल गया।

1004666623

इस हादसे में करीब 10 बाराती घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बारात पाकुड़िया (पाकुड़) से रानीश्वर जा रही थी। रास्ते में कई बाराती बस की छत पर बैठे थे, तभी बस का संपर्क हाई टेंशन बिजली तार से हो गया और वे करंट की चपेट में आ गए।

घायलों को तुरंत दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वरीय अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन

IMG 20260427 WA0039

देवघर// वरीय अधिवक्ता किन्नरेश त्रिपाठी (75 वर्ष) के निधन पर देवघर बार एसोसिएशन में शोक सभा का आयोजन किया गया। उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया ।

किन्नरेश त्रिपाठी अपनी पत्नी मालती त्रिपाठी और अपने बेटे बेटी को छोड़ गया। डीबीए की और से उनके आश्रितों को 50 हजार रुपया कल्याण कोष से दिया गया। साथ ही किसी भी अधिवक्ता ने कोर्ट में कामकाज नहीं किया।

1004648694

शोक सभा में अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह , उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , अजय कुमार दुबे , राजेश कुमार साही , विनोद कुमार मिश्रा , प्रणय कुमार सिन्हा , प्रदीप सिन्हा , परेशनाथ राय , सत्यनारायण यादव , फाल्गुनी मरीक , धनंजय मंडल, राजकुमार शर्मा , सत्य नारायण पांडे , बिपुल मिश्रा , बैद्यनाथ प्रसाद यादव, शशांक अग्रवाल, वीरेश वर्मा, नीलेंदु ठाकुर, शिवेश प्रसाद कर्ण, सुधीर रंजन, संजीव कुमार दुबे, शेखर सुमन, बिनीता राय, महामाया राय, कुमार विवेकानंद के साथ इस शोक सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट भूमि अधिग्रहण मामले में 10 साल बाद सभी 29 आरोपी रिहा

966486f593efe3a4d5686a3b464e8580 1227126498

देवघर // एडीजे 3 की अदालत सेशन ट्रायल 395/2024 की सुनवाई करते हुए । सभी 29 आरोपी को रिहा किया गया । देवीपुर थाना कांड संख्या 73/2015 सरकार द्वारा अंचलाधिकारी अजय कुमार तुर्की बनाम सुरेंद्र दास एवं अन्य के मामले में सुनवाई हुई।

जमीन अधिग्रहण से संबंधित मामला

अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट देवीपुर हुसैनाबाद में रैयती जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध करने का मामला है जिसमें आरोप था कि सभी 29 लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट किया और फायरिंग करने की भी घटना को अंजाम दिया इस विवाद में पुलिस के द्वारा भी फायरिंग की गई और सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर देवीपुर अंचलाधिकारी ने देवीपुर थाना में मामला दर्ज कराया था।

सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया

देवीपुर अंचलाधिकारी के शिकायत पर देवीपुर थाना में कांड दर्ज किया गया। देवीपुर थाना कांड संख्या 73/2015 घटना 22/06/2015 निम्न धारा में मामला दर्ज किया गया था। आईपीसी की धारा 147,148,341,342, 324,323,353,427,379, 393, 120 बी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अभियोजन पक्ष की और से 9 गवाहों ने अपना गवाही दिया । एडीजे 3 की अदालत ने दोनों पक्षों को सुना और सभी 29 आरोपियों को रिहा कर दिया।

ये सभी 29 आरोपी जिसे रिहा किया गया

सुरेंद्र दास बनगोड़ा , मो शेखावत रहबाद, मुंशी किस्कू ढ़ोढसा , मकसूर अंसारी रहबाद , हलीम मियां , नजरुल अंसारी , गुलाम मुस्तफा सभी रहबाद , विकास दास हुसैनाबाद, फारूक अंसारी रहबाद , नजाकत अंसारी रहबाद , संतोष यादव बनगोड़ा , नरेश हेंब्रम झुंडी, प्रभु मंडल राउतडीह , सुधीर मिर्धा ढ़ोढसा , दिनेश दास राउतडीह , कलीम अंसारी फुलकरी , मनोवर अंसारी फुलकरी , सुनील किस्कू झुंडी , बरियार किस्कू ढ़ोढसा , सलीम अंसारी हुसैनाबाद , रामू प्रसाद यादव हुसैनाबाद , विनोद किस्कू ढ़ोढसा , लखन हासदा झुंडी , तेजनारायण वर्मा शहरपुरा, पेतर महतो चितरपुर सभी थाना देवीपुर जिला देवघर के रहने वाला।

पेयजल से जुड़े समस्याओं का 24घंटे में होगा समाधान : उपायुक्त

IMG 20260427 185824

Deoghar News// देवघर जिला में बढ़ते तापमान व हीट वेव को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार देवघर नगर निगम क्षेत्र हेतु सदस्यों के नाम और नंबर जारी किया गया है, ताकि आमजनों के समस्याओं का 24 घँटे में त्वरित समाधान किया जा सके।

इसके लेकर रंजीत सिंह सहायक नगर आयुक्त 7909025973, हिमांशु शेखर नगर मिशन प्रबंधक 9939874989, पारस कुमार सहायक अभियंता 7562012239, सूरज उरांव सहायक अभियंता 9572322252, सुमन वर्मा कनीय अभियंता 9934970904, किशुन दास कनीय अभियंता 6204564192, नरेश कुमार पेयजल सहायक 7870109763

वार्डवार चापानल मिस्त्री का नंबर जारी

इसके अलावा वार्डवार चापानल मिस्त्री का नंबर जारी किया गया है।वार्ड संख्या 01 से 09 अजीत मंडल 8271517357, वार्ड 10 से 18 हेतु राम ठाकुर 8409506215, वार्ड 19 से 27 के लिए विरेंद्र मांझी 91133433820 वार्ड 28 से 36 के लिए रोहित राज मंडल 9693100671 हैं।

देवघर नगर निगम कंट्रोल रूम हेतु 9508112201, कुंदन वर्मा 8340118050 व सूरज राउत 9939335306 के अलावा कंट्रोल रूम, जसीडीह हेतु सतन रमानी 7033405875 नामित किए गए हैं।

डिजिटल गर्ल हब प्रोग्राम , 18 से 29 वर्ष की युवतियों के लिए सुनहरा मौका

IMG 20260427 161003

Bkd News Jharkhand Desk

झारखंड राजस्थान और उड़ीसा के युवतियों के लिए सुनहरा मौका डिजिटल गर्ल्स हब (DGH) यूनिसेफ इंडिया (YuWaah), चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (CIFF) और राज्य सरकारों की एक संयुक्त पहल है। 

डिजिटल कौशल के साथ स्वरोजगार का अवसर

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल कौशल के साथ अच्छा रोजगार उपलब्ध कराने और स्वरोजगार करने के लिए तैयार करना।  18-29 वर्ष की युवतियों को डिजिटल कौशल सिखाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करना है

10 लाख युवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की लगभग 10 लाख युवा महिलाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से झारखंड उड़ीसा और राजस्थान राज्य का चयन किया गया है।

कहां होगा रजिस्ट्रेशन

अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (प्रज्ञा केंद्र) पर जाए वहां के सीएससी सेंटर संचालक से डिजिटल गर्ल्स हब में रजिस्ट्रेशन के लिए बोले। सीएससी संचालक डिजिटल गर्ल्स हब में रजिस्ट्रेशन करेंगे। जिसके लिए आपको आधार कार्ड और आधार में जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी इसलिए आधार कार्ड और आधार कार्ड में जुड़े मोबाइल नंबर को साथ लेकर जाए।

1004650516

रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद कैंडिडेट के ईमेल पर आईडी और पासवर्ड मिलेगा । जिसे लॉगिन कर आप अपना पाठ्यक्रम को पूरा करेंगे। जिसमें डिजिटल साक्षरता: युवतियों को आधुनिक डिजिटल कौशल और ऑनलाइन कोर्स (जैसे YuWaah-UNICEF द्वारा संचालित 10 घंटे का एम्प्लॉयबिलिटी कोर्स) प्रदान किए जाते हैं। उस कोर्स को पूरा करना होगा। कोर्स पूरा होने के बाद अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

सामाजिक सुरक्षा और रोजगार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन होगा

  • सामाजिक सुरक्षा: लाभार्थियों को आधार अपडेट, बैंक खाता और स्वास्थ्य कार्ड (ABHA) जैसी सरकारी योजनाओं से जोड़ने में भी मदद की जाती है। इसकी भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • रोजगार सहायता: उसी पोर्टल में प्रशिक्षण के बाद उन्हें नौकरी, सवैतनिक इंटर्नशिप या अप्रेंटिसशिप से जोड़ा जाता है। आप उसमें अप्लाई करेंगे। जहां से आपको नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

राज्य के हजारों लाखों लड़कियों ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाने को यूनिसेफ और राजस्थान सरकार (RSLDC) के बीच जयपुर में इस मॉडल को और विस्तार देने के लिए एक ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

यह केवल झारखंड उड़ीसा और राजस्थान के 18 साल से 29 साल के युवतियों के लिए है। इसमें इन तीनों राज्यों के अलावा किसी अन्य राज्य के युवती भाग नहीं ले सकते हैं। साथ ही वैसे कॉमन सर्विस सेंटर जिसको इस प्रोग्राम के लिए व्हाइट लिस्टेड किया गया है वही कॉमन सर्विस सेंटर इस प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी सीएससी सेंटर (प्रज्ञा केंद्र) को रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति नहीं दी गई।

सीएससी की विशेष अपील

महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना एवं सहमति डिजिटल गर्ल हब प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन के साथ ही रोजगार ढाबा के साथ भी जुड़ते हैं।

  • Rozgar Dhaba कभी भी आपसे आपका UPI ID, OTP या कोई भी वित्तीय जानकारी नहीं मांगेगा।
  • आपको Rozgar Dhaba की तरफ से किसी भी पुरुष (male) का कॉल नहीं आएगा। केवल महिला Operations Executive ही आपसे संपर्क करेंगी।
  • ⚠️ कृपया अपना UPI ID, OTP, बैंक डिटेल या कोई भी वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

धोखाधड़ी (fraud) के कॉल या मैसेज आ सकते हैं । सतर्क रहें। सावधानी से काम ले । WhatApps या मेल में आए Apk File को कभी भी टच ना करें। ✅

गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग से 20 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मृत्यु

IMG 20260427 122335

Giridih News // गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग से 20 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मृत्यु। उपायुक्त गिरिडीह स्वयं निगरानी कर रहे हैं। दूषित गुपचुप (पानीपुरी) खाने से सभी बच्चे बीमार पड़ गए हैं। बीमार बच्चों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

1004649752

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बजटो गांव में फास्ट फूड, चाट-छोले खाने से एक बच्चे की मृत्यु हो गई है, जबकि 20 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं, ताकि सभी बीमार बच्चों को स्वस्थ किया जा सके।

उपायुक्त ने घटना की जाँच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि खाद्य पदार्थ का नमूना एकत्र किया जाए। दोषी पाए जाने पर विधि-सम्मत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शादी समारोह से लौट रहा परिवार , खड़े हाईवा में मारा टक्कर दो की मौत दो घायल

IMG 20260427 110228

हजारीबाग // जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा पटना से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था परिवार । गाड़ी खड़े हाईवा से टकराया गाड़ी में चार लोग थे सवार दो लोगों को डॉक्टर ने किया मृत घोषित ।

1004649427

दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल से रिम्स रांची किया गया रेफर। मृतकों की पहचान विद्या देवी और चंदन कुमार के रूप में हुई है । वही घायल महावीर प्रसाद और अंकिता देवी रिम्स रांची रेफर किया । दुर्घटना के शिकार सभी रांची के बीआईटी मेश्रा के रहने वाला बताया जा रहा है।

जवाहर नवोदय विद्यालय धनबाद के छात्र की तालाब में डूबने से मृत्यु, जांच में जुटी पुलिस

IMG 20260426 180124

पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धनबाद के छात्र की तालाब में डूबने से मृत्यु, जांच में जुटी पुलिस।

नवमी कक्षा में पढ़ता था छात्र: दुर्घटना विद्यालय से सात किलोमीटर दूर तलाब में आकर कर रहा था स्नान

11 अन्य छात्रों के साथ स्नान करने आया था छात्र

धनबाद // मूल रूप से हजारीबाग का रहने वाला छात्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धनबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बैनगडिया स्थित विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहा था। आज 11:00 बजे के लगभग अपने 11 अन्य साथियों के साथ स्नान करने 7 किलोमीटर दूर एक तलाब में गया, जहां गहरे पानी में जाने से उसकी मृत्यु हो गई।

1004646088

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परंतु सवाल है कि विद्यालय में इस तरह की लापरवाही कैसे हो रही है।

धनबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग , दो गिरफ्तार देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद

IMG 20260426 174302

धनबाद // जिला के बरोरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बरोरा-डुमरा मार्ग पर 8 हमलावरों ने रविंद्र चौहान नामक व्यक्ति पर फायरिंग कर दिया जिसके बाद रविंद्र चौहान बुरी तरह से घायल हो गया। फायरिंग की सूचना के बाद बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर छानबीन शुरू किया ने पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर गौरव चौहान, अनीश चौहान, पवन यादव, विशाल चौहान, नीरज उर्फ मोटका समेत 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।

दो आरोपी गिरफ्तार देशी पिस्टल बरामद

रविवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने विशाल चौहान और अनीश चौहान को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया।

1004646045

एक देशी पिस्तौल, एक कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और 3 खोखा कारतूस बरामद। बाकी फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस जल्द ही बाकी की गिरफ्तारी करेगी।

शादी की खुशियाँ चीख-पुकार में बदली , बेटी को विदा कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का हो गया शिकार

IMG 20260426 114448

बेटी की विदाई के बाद भीषण सड़क हादसा पेड़ से टकराई बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोग लहूलुहान

बेटी की विदाई के बाद भीषण सड़क हादसा , आम के पेड़ से टकराई बेकाबू कार, एक ही परिवार के 5 लोग लहूलुहान नींद की झपकी बनी काल, रिम्स रांची रेफर किए गए सभी घायल

लोहरदगा // कुडू-लोहरदगा मार्ग पर पलौटी चर्च के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। लोहरदगा में एक शादी की खुशियाँ उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं जब बेटी को विदा कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर पलौटी चर्च गेट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे आम के पेड़ से जा टकराई।

मिली जानकारी के मुताबिक, रांची के मधुकम निवासी राजेश साहु अपनी बड़ी बेटी प्रियंका की शादी लोहरदगा के मुंद्रिका भवन में संपन्न कर परिवार के साथ वापस लौट रहे थे।

झपकी की वजह से घटी घटना

रविवार की सुबह जैसे ही उनकी वैगन-आर कार (JH01FF-7666) पलौटी चर्च गेट के पास पहुँची, कार चला रहे राजेश साहु को अचानक नींद की झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक साइकिल को टक्कर मारी और फिर सीधे एक विशाल आम के पेड़ में जा घुसी।

1004644257

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और परिवार के सभी पाँच सदस्य खून से लथपथ हालत में गाड़ी के अंदर ही फंस गए।

रिम्स (RIMS), रांची रेफर किया गया

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। कुड़ू अस्पताल के डॉ. आफताब आलम ने बताया कि घायलों में से तीन के पैर कई जगह से टूट चुके हैं, जबकि दो सदस्यों के सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया गया है।

दनुवा घाटी बना “मौत की घाटी” सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 की मौत

IMG 20260426 102650

झारखंड के हजारीबाग में दनुवा घाटी के पास हुए भीषण सड़क हादसा

भीषण सड़क हादसे में धनबाद के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। सभी धनबाद के बीसीसीएल (BCCL ) कर्मी शिवकुमार भुइयां परिवार के साथ कार से बिहार के गया में एक शादी समारोह में जा रहे थे और सभी सड़क हादसे का शिकार हो गए।

हजारीबाग// दनुआ बना दानव एक ही परिवार के 6 लोगों की जीवन लीला समाप्त हो गई। दनुआ घाटी में शनिवार को हाल के सालों का सबसे बडी दुर्घटना हुई। शनिवार देर रात करीब 6:30 से 7 बजे के करीब कार को जब कटर से तथा अन्य साधनों से हटाया गया तो मरने वालों की संख्या 6 हो गई। मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला और तीन बच्चे हैं। शव इतना क्षत विक्षत है कि एक बच्चे का सिर ही पूरी तरह नष्ट हो गया है।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सभी धनबाद से बोधगया शादी समारोह में जा रहे थे। सभी एक ही परिवार के हैं। प्राप्त साक्ष्यों से मालूम चला है कि इनका पैतृक आवास आमस गया है । और बीसीसीएल धनबाद में नौकरी करते हैं ।

1004643731
दुर्घटनाग्रस्त कार की फोटो

घटना की जानकारी संबंधित थाना को दे दी गई है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इनमें दो पुरुष, एक महिला और तीन मासूम बच्चा शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कार में शव बुरी तरह पीस गया है।

दो ट्रक के बीच कार फसी

रात अंधेरे के कारण कितने लोग कार में थे, इसकी गिनती भी नहीं की जा पा रही थी बताया जा रहा है कि धनबाद की और से सेलेरियो कार (संख्या जे एच 10 सीयू 3472) आ रही थी और पीछे से ट्रेलर में जा घुसी दो गाड़ियों के बीच में कार पूरी तरह पीस गई। कार की स्थिति देखकर समझ सकते हैं यह हादसा कितना भयावह है।

https://twitter.com/i/status/2048266614282596458

हजारीबाग में पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत

IMG 20260425 204842

हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग से बड़ी खबर है, जहां पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पेट्रोल पंपों पर ताले लटके हैं और जहां तेल मिल रहा है, वहां लंबी कतारें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। हजारीबाग में पेट्रोल डिजल संकट गहराया पंपों पर लगी लंबी कतार, लोग परेशान आपूर्ति ठप, प्रशासन से गुहार ।

1004641592

हजारीबाग शहर के शहरी इलाकों में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीज़ल का संकट गहराता जा रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है।जो पेट्रोल पंप अभी खुले हैं, वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस संकट का सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा के कामकाज और छोटे व्यवसाय पर पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियों की ओर से आपूर्ति में कमी इस संकट की मुख्य वजह है। मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन और तेल कंपनियों की ओर से हालात सामान्य करने की कोशिश जारी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक लोगों को इस परेशानी से राहत मिल पाएगी।

साइबर अपराधियों ने डीएसपी को बनाया निशाना

IMG 20260425 203334

साहिबगंज // खबर झारखंड के साहिबगंज से है जहां साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब वे पुलिस पदाधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। मुख्यालय डी एस पी विजय कुमार कुशवाहा के मोबाइल पर धनबाद के एक पुलिस निरीक्षक के नाम से फ्रॉड कॉल आया। व्हाट्सएप पर ‘हाय’ लिखकर बात शुरू की, फिर 48,000 रुपये की मांग की – ‘2 घंटे में लौटा दूंगा’।

डीएसपी ने फौरन भांप लिया। जूनियर अधिकारी सीनियर से इस तरह पैसे नहीं मांगता। जांच में पुष्टि हुई कि निरीक्षक का मोबाइल हैक हो गया था। डीएसपी विजय कुशवाहा बोले, “साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें। पैसे की मांग पर पहले जांचें, वजह पूछें। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

अखिलेश यादव का पुतला जलाने वाले विधायक को अखिलेश ने कहा इसकी मदद करो

IMG 20260425 201832

देवघर // बहराईच में पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पुतला जलाते हुए आग से झुलसी पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में जन आक्रोश रैली के दौरान हुआ यह हादसा । अनुपमा जायसवाल बहराईच सदर से भाजपा के विधायक हैं । विधायक का मेडिकल कालेज बहराईच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया भर्ती , बहराइच के डीएम चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान यह हादसा हुआ। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पूरे देशभर में प्रदर्शन कर रही है और भाजपा को ऐसा लग रहा है कि विपक्ष में सबसे मजबूत स्थिति में समाजवादी पार्टी है जिसके कारण ही यह बिल पास नहीं हो पाया । इसलिए लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया जा रहा है। इससे पहले भी अखिलेश यादव के पुतला दहन के समय एक महिला आग की चपेट में आते आते बची जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अखिलेश यादव ने लिखा 👇👇

आग लगाने वाले सावधान रहें। आग लगाने वाली महिला की इलाज की व्यवस्था की जाए।

हालांकि समाजवादी पार्टी और विपक्ष की सभी दलों ने एक ही मांग किया कि महिला आरक्षण बिल के साथ सभी वर्ग के महिलाओं को समान अधिकार मिले। कोटा के अंदर कोटा की व्यवस्था हो जिसमें एससी एसटी ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षण की सीमा तय की जाए। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष एकजुट हुआ ओर बिल पास नहीं हो सका ।