झारखंड की आवाज

- Page 42 of 102 -

चतरा में नक्सलियों का उत्पात : पुलिस के ‘नक्सल मुक्त’ के दावे पर सवाल

चतरा से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस के ‘नक्सल मुक्त’ के दावे के बावजूद नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जी हाँ, चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह गाँव में बीती रात माओवादी नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। सूत्रों के अनुसार, मनोहर गंझू के दस्ते के 20 से 25 नक्सली गाँव के संतन गंझू के घर पहुँचे और उन्हें खोजने लगे। जब संतन गंझू नहीं मिले, तो गुस्साए नक्सलियों ने उनके घर के बाहर खड़ी एक ट्रैक्टर और एक सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे गाँव में दहशत का माहौल है और लोग खौफ के साए में जी रहे हैं। नक्सलियों की इस हरकत ने उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें कुछ दिन पहले ही चतरा पुलिस ने जिले को ‘नक्सल मुक्त’ घोषित किया था। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुँचकर पूरे मामले की जाँच कर रही है। हालांकि, नक्सलियों की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि उनका खौफ अभी भी इन इलाकों में बरकरार है।

जमशेदपुर जाएंगे सीएम हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री के परिवार से करेंगे मुलाकात

जमशेदपुर ब्रेकिंग झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के जमशेदपुर स्थित घोराबांधा आवास झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके परिवार से मिलने पहुंचेंगे। सीएम हेमंत सोरेन विगत 16 दिनों के बाद मुख्यमंत्री रांची पहुंचे थे इसके बाद वह आज लगभग 1 से 2:00 बजे के बीच जमशेदपुर पहुंचेंगे

बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण के साथ ग्रामीण प्रगति संगठन का हुआ शुभारंभ

देवघर मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बल्थर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्थर में बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण कर ग्रामीण प्रगति संगठन का शुरूआत किया गया । इस दौरान जरूरतमंद व होनहार बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री बांटी गई। इस संदर्भ में बताया गया कि संगठन का उद्देश्य शिक्षा का प्रसार, ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता और एकता व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। इसकी शुरुआत बलथर पंचायत से की जा रही है । भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र की विकास के लिए पूरे राज्य भर में यह संगठन सक्रिय रूप से कार्य करेगा और जरूरतमंदों को सहयोग पहुंचने का काम करेगा। मौके पर ग्रामीण प्रगति संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Deoghar Cyber Crime News।साइबर ठगी के आरोप में दो सगे भाई के साथ कुल 4 गिरफ्तार

देवघर पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जिला के देवीपुर और मधुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फर्जी तरीके से ऑनलाइन के माध्यम से लोगों से पैसे ठगी करने का काम करता था। सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर । एटीएम बंद हो जाने उसे रिन्युवल कराने खाता में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कैश बैक दिलाने के नाम पर भी ठगी का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी में दो सगे भाई मनोहर कुमार दास और अनूप दास , अमन कुमार दास ग्राम गोईंठाडीह थाना देवीपुर साथ ही अनिल कुमार दास महुवाडाबर थाना मधुपुर जिला देवघर को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से 4 मोबाइल 5 सिम कार्ड को बरामद किया है।

बाबा गणिनाथ गोबिंद जी का 45 वां वार्षिक जयंती मानने को लेकर बैठक आयोजन

बैठक करते सभा के पदाधिकारी और सदस्य

देवघर अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा, देवघर जिला कमेटी की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष के निजी आवास परिसर में सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक शंकर साह एवं जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से किया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देवघर शाखा द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ गोबिंद जी का वार्षिक पुजन जयंती समारोह का 45 वां वार्षिक जयंती समारोह यह समारोह 6 सितंबर, 2025 को देवघर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 स्थित भगवान पैलेस शहिद आश्रम रोड देवघर (झारखंड) में आयोजित किया जाएगा। बाबा गणिनाथ गोविंद जी की 45 वां वार्षिक जयंती समारोह 6 सितंबर, 2025, भगवान पेलेस शाहिद आश्रम रोड देवघर (झारखंड) में की जाएगी। अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य गणिनाथ सेवा ट्रस्ट (कर्ण कोल ) एवं अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा, देवघर शाखायुवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस समारोह में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भागीदारी एवं झारखंड राज्य के साथ-साथ अन्य प्रदेश एवं देवघर जिला के तमाम हलवाई समाज का महाजुटान होता आया है इस बार आयोजन को और भी विशेष बनाया जाएगा मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज द्वारा झारखंड समेत पूरे देश विदेश में बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती पूजन महोत्सव धूमधाम के साथ मनाई जाएगी

प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा की जयंती समारोह की सफलता को लेकर विभिन्न पूजा समितियां द्वारा तैयारी अंतिम चरण में पूरी की जा रही है । ज्ञात हो की बाबा गणिनाथ जी का जयंती पूजन महोत्सव भादो महीना के जन्माष्टमी के बाद पड़ने वाले प्रथम शनिवार को मनाई जाती है लेकिन बाबा के सभी भक्तगण पूरे भादो महीना का प्रत्येक शनिवार को भी बाबा की जयंती पूजन महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। अतः आप सभी हलवाई वैश्य परिवार के सभी सदस्य महिला पुरुष बच्चे युवा नौजवान भारी संख्या में शामिल होकर अपनी श्रद्धा भक्ति के साथ एकता को भी प्रदर्शित करें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जयंती समारोह समिति का चयन किया गया जिसमें युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह को अध्यक्ष बनाया गया सचिन रमाकांत साह सेवानिवृत्ति फौजी , कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार , और उपकोषाध्यक्ष अमित कुमार को बनाया गया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने से बैठक में उपस्थित युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह , प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, प्रदेश संरक्षक शंकर साह ,प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार, जिला सचिव अजीत कुमार साह ,जिला कोषाध्यक्ष गणेश कुमार साह,जिला संरक्षक रामनाथ साह ,जिला संरक्षक सोहनलाल साह, जिला संरक्षक अनूप लाल साह , नगर अध्यक्ष रमाकांत साह , जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, युवा जिला सचिव आदित्य कुमार, कृष्ण कुमार चंदन कुमार एवं अनेकों गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे।

रेलवे चलाएगी चार पूजा स्पेशल ट्रेनें देखिए कहां से कहां के लिए चलेगी । Bkd News Jharkhand

Deoghar रेलवे ने पूजा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करेंगी और त्योहार मनाने वाले इच्छुक लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक और कुशल परिवहन विकल्प प्रदान करेंगी। रेलवे ने कहा कि इसके अतिरिक्त, ये पहल पर्यटन को बढ़ावा देंगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी और पूजा तथा दिवाली जैसे अवसरों पर राष्ट्रीय एकता और उत्सव की भावना को बढ़ावा देंगी।

हावड़ा – रक्सौल, सियालदह – गोरखपुर, आसनसोल – पटना तथा आसनसोल – गोरखपुर के बीच

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और गोरखपुर, आसनसोल और पटना तथा आसनसोल और गोरखपुर के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे

03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 27.09.2025 और 15.11.2025 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक शनिवार को रात 11:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुँचेगी तथा 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल दिनांक 28.09.2025 और 16.11.2025 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी

03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल दिनांक 30.09.2025 और 18.11.2025 के बीच (15 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को सियालदह से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल दिनांक 01.10.2025 और 19.11.2025 के बीच प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को गोरखपुर से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी

03527 आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 07.11.2025 के बीच (07 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:30 बजे गोरखपुर पहुँचेगी और 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल दिनांक 27.09.2025 और 08.11.2025 के बीच (07 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 06:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 20:45 बजे आसनसोल पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

03511 आसनसोल – पटना पूजा स्पेशल 19.10.2025 और 09.11.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को 13:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी और उसी दिन 20:15 बजे पटना पहुंचेगी और 03512 पटना-आसनसोल पूजा स्पेशल दिनांक 19.10.2025 और 09.11.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को पटना से 21:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

Hazaribag News। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आधा दर्जन होटल सील – 23 युवक-युवतियां हिरासत में

Hazaribag Breaking News। हजारीबाग पुलिस ने हजारीबाग फोरलेन पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। करीब आधा दर्जन होटल को सील कर दिया है। इन होटलों से 23 युवक-युवतियां को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके सत्यापन को लेकर टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी किया। हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी सेक्स रैकेट का भंडाफोट किया और 23 युवक युवतियों को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई।

विस्थापित मामला : पुलिस पर लगा मारपीट का आरोप, कोर्ट ने लगाई फटकार

हजारीबाग के केरेडारी थाना की पुलिस ने गत दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पुर्व मंत्री योगेंद्र साव के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल विस्थापित आंदोलनकारी किसानों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का कहना है कि हाईवा मालिक और आंदोलनकारियों के बीच मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी ।

पुलिस को न्यायालय ने लगाई फटकार तथा दोबारा मेडिकल जांच का दिया आदेश

17 अगस्त की अहले सुबह करीब तीन बजे 10 वाहनों से पहुंची पुलिस ने केरेडारी के जोरदाग और बेंग्वरी से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के सहयोगियों कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर 18 अगस्त को न्यायालय में समर्पित करने आई जहां न्यायधीश से आंदोलनकारीयों ने पुलिस प्रशासन पर मारपीट का आरोप लगाया जिसे सही पाते हुए पुलिस को न्यायालय ने फटकार लगाई तथा दोबारा मेडिकल जांच का आदेश दिया तथा उच्च अधिकारियों को उक्त घटना का संज्ञान लेने का निर्देश दिया।

पुलिस खनन कंपनियों के इसारे पर काम कर रही है : अंबा प्रसाद

न्यायालय प्रक्रिया पुरा होने के बाद सोमवार को रात्रि करीब सात तीस बजे गिरफ्तार आंदोलनकारीयों को जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया। न्यायालय परिसर में बड़कागांव की पुर्व विधायक अम्बा प्रसाद भी मौजूद रहीं प्रेस को संबोधित करते हुए पुलिस प्रशासन पर खनन कंपनियों का सहयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, पुलिस प्रशासन विस्थापित आंदोलनकारी पर बर्बरतापूर्ण कार्यवाही कर रही है ऐसा लगता है जैसे पुलिस खनन कंपनियों के इसारे पर काम कर रही है।

वन विभाग की कार्यवाही: शिकार की कोशिश नाकाम, चार शिकारी गिरफ्तार, चार बंदूक बरामद

लातेहार वन प्रमंडल अंतर्गत बीसी-02 क्षेत्र में वन्यप्राणी शिकार की एक बड़ी कोशिश को वन विभाग ने समय रहते विफल कर दिया। विभाग की सक्रियता के चलते चार शिकारियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार भरठुआ बंदूक बरामद की गई है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को लगभग दोपहर 12:45 बजे वनपाल अपने स्टाफ के साथ बंजारी मार्ग में गश्ती पर थे। इसी दौरान ललमटिया क्षेत्र स्थित एंटी पोचिंग कैंप को लगभग 1:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके की ओर रवाना हुआ। वहां मौजूद दो आरोपियों – लोधा मुण्डा और लखन परहिया – ने स्टाफ को देखते ही उन पर भरठुआ बंदूक से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सतर्कता बरतते हुए स्टाफ ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया और उनके पास से दो भरठुआ बंदूक जब्त की गई।गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में फरार दो अन्य आरोपियों की जानकारी मिली, जिनके संबंध में बताया गया कि वे संभवतः रात में अपने घर गए होंगे। इस सूचना के आधार पर 18 अगस्त की सुबह 5:00 बजे वन विभाग की टीम ने चुंगरू गांव में छापेमारी कर दोनों फरार आरोपियों को भी उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भी दो भरठुआ बंदूक बरामद की गई।चारों आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 50 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी को विधिक प्रक्रिया के तहत जेल हाजत, लातेहार भेज दिया गया है।वन विभाग के अनुसार जंगलों में शिकार की गतिविधियों पर रोकथाम के लिए गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है। फरार अपराधियों की तलाश जारी है तथा वन्यजीव संरक्षण के लिए अभियान को और सख्ती से चलाया जाएगा।

Godda News। सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में आयोग ने लिया संज्ञान

गोड्डा ज़िला में हुए सूर्या हाँसदा के एनकाउंटर मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव, डीजीपी, डीसी और एसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस संबंध में तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा है। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की शिकायत पर आयोग ने ये नोटिस जारी किया है।

पतंजलि को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर का AEO Tier-2 प्रमाणपत्र बाबा रामदेव ने कहा….

दिल्ली देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव में भारत के घर-घर में विश्वास का प्रतीक बनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने स्वदेशी इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। वर्ल्ड कस्टम्स ऑर्गेनाइजेशन (WCO) और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय – भारतीय सीमा शुल्क (Indian Customs) ने पतंजलि को AEO (Authorized Economic Operator) Tier-2 प्रमाणपत्र प्रदान किया है।

यह प्रमाणपत्र विश्वस्तरीय व्यापार में ईमानदारी, पारदर्शिता और सप्लाई चेन सुरक्षा के उच्चतम मानकों का प्रतीक है। भारत की सर्वोच्च कंपनियों में केवल गिनी-चुनी कंपनियों के पास ही यह दर्जा है, और FMCG सेक्टर में तो यह गौरवशाली प्रमाणपत्र केवल कुछ ही कंपनियों को प्राप्त है। अब इस सूची में पतंजलि का नाम स्वर्ण अक्षरों में जुड़ गया है।

उल्लेखनीय है कि पतंजलि फूड्स को इस AEO Tier-2 प्रमाणपत्र से कम्पनी को ड्यूटी डिफर्ड पेमेंट (Duty Deferred Payment),बैंक गारंटी से छूट (Bank Guarantee Waiver), डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी (DPD), 24×7 क्लियरेंस सुविधा इत्यादि के साथ और कुल 28 प्रकार से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक लाभ प्राप्त होंगे।

यह प्रमाणपत्र क्यों विशेष है?

यह किसी भी कंपनी की गुणवत्ता, सत्यनिष्ठा, पारदर्शी कार्यप्रणाली और राष्ट्रहित में योगदान का प्रमाण है। पतंजलि ने अपने गुणवत्ता की प्रामाणिकता ,कर्मयोग, कर्तव्यनिष्ठा और स्वदेशी भावना के बल पर यह विशेष मानक प्राप्त किया है। यह केवल एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक आज़ादी को और मज़बूत करने वाला सम्मान है।

स्वामी रामदेव जी का संदेश

आज का दिन पतंजलि परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस भारतीय के लिए गर्व का दिन है, पतंजलि विश्वसनीयता,प्रमाणिकता, प्रतिस्पर्धा व गुणवत्ता के क्षेत्र में प्रतिदिन नई गति से आगे बढ़ रहा है तथा व्यावसायिक क्षेत्र में उद्यमिता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है ,जो भारत को आर्थिक रूप से विश्वगुरु बनते देखना चाहता है। यह प्रमाणपत्र हमारे राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और मज़बूत करता है। यह सम्मान हमारी तपस्या, गुणवत्ता और ईमानदारी की पहचान है। हम वचन देते हैं कि ‘स्वदेशी से स्वाभिमान’ के इस पथ पर हम और तेज़ गति से आगे बढ़ेंगे और ‘मेक इन इंडिया’ को वैश्विक शिखर तक पहुंचाएंगे”।

आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने बताया कि

“यह उपलब्धि पतंजलि के संपूर्ण परिवार, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं की सामूहिक साधना का फल है। AEO Tier-2 प्रमाणपत्र हमारे कार्य की पारदर्शिता, गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरने का प्रमाण है,इससे निर्यात की गतिविधियों में वृद्धि होगी और देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी यह सम्मान हमें न केवल देश की सीमाओं के भीतर बल्कि विश्व के हर कोने में भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद और स्वदेशी उत्पादों के संबर्धन में सहयोगी साबित होगी। हम संकल्प लेते हैं कि पतंजलि को विश्व के शीर्ष FMCG ब्रांड्स में स्थापित करेंगे और भारत के निर्यात को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

एक्स मुस्लिम ने इस्लाम को लेकर की खुली बातचीत

स्वामी राधाकांताजी महाराज के साथ दो एक्स मुस्लिम और अनुभव पांडेय

देवघर सनातन घर वापसी फाउंडेशन की ओर से स्थानीय बैद्यनाथ विवाह भवन में ईमान से इंसान तक एक खुली बातचीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह एक आत्मचिंतन यात्रा थी, जिसमें अपना धर्म छोड़ चुके एहसान और सलीम ने भाग लिया। दोनों गाजियाबाद के रहने वाले हैं। कार्यक्रम में रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम के स्वामी राधाकांताजी महाराज और फाउंडेशन के समन्वयक अनुभव पांडेय समेत आरएसएस समेत अन्य संस्थाओं से जुड़े कई बुद्धिजीवी मौजूद थे। मौके पर एहसान ने कहा कि हम अगर धर्म पर टिप्पणी करते हैं या सवाल उठाते हैं तो अपने धर्म के मुताबिक, हम खुद भी उनके अनुशरणकर्ता नहीं रह जाते।

सवाल का जबाव नहीं मिला इसलिए छोड़े इस्लाम

जब सवाल करने की वजह से हमे स्वीकार नहीं किया जा रहा है तो हम धर्मिक रहने या न रहने, एक ही बात है । इसलिए हमलोग इसे छोड़ हैं मैं हाफिज रह चुका है और अपने धर्म को भी पढ़ा हूं, लेकिन कुछ ऐसी बातों का उल्लेख है, जो ग्राह्य नहीं है और TAN GHARWA मिला है। कई चैनलों के डिबेट में इस पर मुद्दे को उठाया, लेकिन सवाल अभी भी कायम है। अलबत्ता मेरे मन का विचार बदला और मैंने अपना धर्म छोड़ दिया। फिलहाल किसी धर्म का अनुशरण नहीं कर रहा हूं। सिर्फ कुदरत को मानता हूं। सलीम ने कहा कि कई हिंदू भाई किसी की बातों को सुन कर धर्म बदल लेते हैं। हमलोग उस धर्म परिवर्तन को खत्म करने का काम कर रहे हैं। इससे हमारी जान को भी खतरा है और दोनों पर हमले भी हो चुके हैं। संस्था के समन्वयक अनुभव पांडेय ने कहा कि लोगों को असलीयत से वाकिफ कराना ही हमलोगों का उद्देश्य है। स्वामी राधाकांताजी महाराज ने कहा कि हम तो सनातन, इस्लाम, ईसाइत सभी के बारे में बताते हैं । विश्व के सभी धर्मों के अच्छे-बुरे विचारों से लोगों को परिचित कराते हैं। देवघरवासी भी धर्म के दोनों पक्षों को जाने। इंसान को इंसान से नहीं जोड़ती है। जब इस पर आलिम, मौलवी से हमलोगों ने पूछा तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। हमारे धर्म में कहा भी गया है कि अगर धर्म पर शक करते हैं तो उसके अनुयायी नहीं रह जाते हैं । मेरे सवाल पूछने के 8-10 माह हो चुके है, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला।

Jharkhand के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार

Bkd News Jharkhand Desk

दिल्ली उप राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का उम्मीदवार बनाया। उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 9 सितंबर वोटिंग होगी । एनडीए ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड के पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को उम्मीदवार के रूप में चुना है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस यह घोषणा की। महाराष्ट्र के 24 वे राज्यपाल के रूप में सीपी राधाकृष्णन कार्यरत हैं। उन्होंने इसी साल महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था। इससे पहले वो झारखंड के राज्यपाल थे। अगर सीपी राधाकृष्णन उप राष्ट्रपति का चुनाव जीत जाते हैं तो राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति दोनों ही झारखंड के पूर्व राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है और अब उप राष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन को एनडीए की और से उम्मीदवार बनाया गया है।

सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच हो : जयराम महतो

गोड्डा जेएलकेएम नेता जयराम कुमार महतो एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा के परिवार से मिलने पहुंचे। परिवार से मिलने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने फर्जी तरीके से सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की कहानी बनाई है उन्होंने आगे कहा कि सूर्या को पेट में गोली लगी है जबकि पुलिस कहती है कि सूर्या भाग रहा था अगर सूर्या भागता तो पीठ में गोली लगती ना की पेट में।

रिल वाले डीएसपी ने सूर्या का भागते हुए रिल क्यों नहीं बनाया : जयराम

जयराम महतो ने कहा कि ये रिल वाले डीएसपी है हर जगह वीडियो बनाते हैं और वायरल करते सूर्या के एनकाउंटर के बाद भी वीडियो बनाया लेकिन भागते हुए क्यों नहीं बनाया ? भागते हुए बनाना चाहिए था। साथ ही कहा कि जला हुआ का निशान था इससे यही प्रतीत होता है कि या तो बिजली से जला है या किसी गर्म खाना या गर्म कोई चीज गिरने से जला है। इसलिए सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की जांच सीबीआई करें।

जेवीएम, बीजेपी और जेएलकेएम से चुनाव लड़ चुका था

सूर्या हांसदा अपराध की दुनिया से हटकर झारखंड विकास मोर्चा (JVM) , भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) से बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे। सूर्या का क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी और बीजेपी से जब चुनावी मैदान में उतरे थे तो दूसरे स्थान पर रहे थे। और इस बार के चुनाव में उसे जयराम महतो की पार्टी ने अपना टिकट देकर मैदान में उतारा था हालांकि हार का सामना करना पड़ा।

नेमरा के अलावा एक जगह और गुरु जी शिबू सोरेन का हुआ “छोर्यक्रम” आइए जानते हैं कहां और किसने किया

Bkd News Jharkhand Desk

Deoghar दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद गुरु जी के पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे आदिवासी रीतिरिवाज से श्रद्धा कर्म किया । हेमंत सोरेन अपने गांव नेमरा में रहकर पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ सभी कर्म को किया। लेकिन रामगढ़ के नेमरा के अलावा देवघर में भी गुरु जी के शिष्य ने भी सभी कर्म को किया।

शिबू सोरेन के शिष्य सरोज सिंह ने कहा कि कहा जाता है सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है। दिशोम गुरु वीर शिबू हमारे लिए केवल ज्ञानदाता नहीं, बल्कि आत्मा के जागरण का माध्यम थे। उनका मार्गदर्शन हमारे लिए समाजिक धर्म, समाजिक कर्म के पूर्णता का एक मात्र रास्ता था। जब ऐसे दिव्य गुरु इस संसार से अपनी लीला समेट लेते हैं, तब मुझ जैसे शिष्य को छोर्यक्रम (अंत्येष्टि से लेकर समापन तक की धार्मिक प्रक्रिया) करना केवल एक सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह गहन भाव और समर्पण से पूर्ण करने वाला धार्मिक अनुष्ठान है। यह क्रम शिष्य का अपने गुरु के प्रति त्याग, श्रद्धा और कृतज्ञता का साक्षात प्रमाण होता है।

श्रद्धा से सम्पन्न किया गया यह प्रक्रिया, न केवल मेरे लिए गुरु की आत्मा को सद्गति प्रदान करने का प्रयास है, बल्कि मेरे लिए अंतर्मन में गुरु द्वारा प्रदत्त ज्ञान और मार्गदर्शन को अमर कर देने का एक पवित्र संकल्प भी है।

सरोज सिंह ने आगे कहा कि मै आज स्वयं को एक यज्ञ एक संकल्प के लिए समर्पित करता हूँ। जहाँ मै अपने मोह, अपने सुख-दुख, और आत्मिक भावों की आहुति दे रहा हूँ मेरा हर मंत्रोच्चारण, हर आचरण, हर अश्रु गुरु के चरणों में अर्पण है। यह छोर्य क्रम क्रिया केवल मृत्यु का संस्कार नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा के अमर धागे को नई पीढ़ी तक पहुँचाने वाला धार्मिक तेजस्व है। गुरु जी के शिष्य सरोज सिंह ने सभी क्रिया कर्म के साथ लगभग 5 हजार लोगों को शांति भोज में भोजन भी कराया।