झारखंड की आवाज

- Page 18 of 100 -

Deoghar News। 46 वें सिद्धु–कान्हु मेला के सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन

देवघर // जिला के मोहनपुर प्रखंड के अंतर्गत जमुनिया गाँव स्थित सिद्धु–कान्हु चौक पर आगामी 46 वें सिद्धु–कान्हु मेला के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र सोरेन ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 46वां सिद्धु–कान्हु मेला 26 जनवरी एवं 27 जनवरी को पूरे पारंपरिक उत्साह, अनुशासन एवं गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। मेला के अंतर्गत आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता, मेला प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि सत्कार तथा सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

मेला समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष के मेला एवं फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन एवं देवघर उपायुक्त को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में मेला को ऐतिहासिक एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।

गुरुजी स्व० शिबू सोरेन जी की 82 वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक सेवा के साथ मनाई गई https://bkdnewsjharkhand.com/guruji-the-late-shibu-sorens-82nd-birth-anniversary-was-celebrated-with-reverence-respect-and-social-service/: Deoghar News। 46 वें सिद्धु–कान्हु मेला के सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन

गुरुजी स्व० शिबू सोरेन जी की 82 वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक सेवा के साथ मनाई गई

देवघर // झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मोहनपुर प्रखंड समिति द्वारा भगवानपुर कार्यालय परिसर में झारखंड निर्माता, जल–जंगल–ज़मीन के अमिट प्रहरी, महान जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंडी अस्मिता के प्रतीक आदरणीय दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी की 82 वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक सेवा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय, शोषण और विस्थापन के विरुद्ध संघर्ष को समर्पित किया। उनके अदम्य साहस, नेतृत्व और जन आंदोलन के परिणाम स्वरूप ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम ने दिशोम गुरु के साथ बिताए गए स्मरणीय क्षणों को साझा करते हुए बताया कि जब दिशोम गुरु मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया गांव आए थे, तब यहीं से झारखंड आंदोलन को नई दिशा और मजबूती मिली थी। उनका प्रत्येक कदम आदिवासी, मूलवासी एवं वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित था।जयंती समारोह के उपरांत झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए मोहनपुर स्पास्टिक अनाथालय एवं दिव्यांग विद्यालय, चुल्हिया में अध्ययनरत अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के बीच कॉपी, कलम, मिठाई एवं फल का वितरण किया गया। इसके पश्चात जमुनिया गांव में 100 बच्चों के बीच वस्त्र वितरित किए गए तथा 16 वृद्धजनों को कंबल प्रदान कर सेवा एवं संवेदना का परिचय दिया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता अजय कुमार यादव, जमुनिया मुखिया प्रतिनिधि लखीराम सोरेन श्रीकांत यादव, बब्लू दास, चंद्रमोहन मंडल, करामत अंसारी, अरुण शर्मा, लोथों मुर्मू, पत्तीलाल मुर्मू, विष्णु तांती, रोहित राव, रंजीत यादव, , जूना मुर्मू, सिकंदर कुमार राउत, बीरू प्रधान, रोहीत तुरी, सुरेश तुरी, वीरेंद्र सोरेन, सनातन सोरेन, सुमित सोरेन, रेसका मुर्मू, मनोट मरांडी, मालनी मरांडी, सावित्री हांसदा , मीडिया प्रभारी केदार दास, सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 8 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर // देवघर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला कर 8 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर PhonePe Users को Cash Back का झांसा देकर तथा PM Kishan योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं :

  • PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना
  • फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
  • फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Card बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना

छापामारी का स्थान-1. देवीपुर थाना अंतर्गत पैसरपुर जंगल, जिला देवघर।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

  • विक्रम दास, उम्र 23 वर्ष, पिता सागर दास, सा०-बभनकुंड, थाना सारठ, जिला-देवघर,
  • गौतम दास, उम्र-28 वर्ष, पिता पंचम दास, सा-गंगटी, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर
  • सुधांशु कुमार दास, उम्र 18 वर्ष, पिता पैतीश कुमार दास, सा०-नबी बक्स रोड, भेड़वा,थाना-मधुपुर, जिला-देवघर
  • नितेश यादव, उम्र-24 वर्ष, पिता-अशोक यादव, सा०-छाताकुरूम, थाना-पथरड्डा ओ०पी० (सारठ), जिला-देवघर
  • कुंदन दास, उम्र-28 वर्ष, पिता-शंभु महरा, सा०-गोबरशाला, थाना-पथरड्‌डा ओ०पी० (सारठ), जिला-देवघर
  • संजय कुमार दास, उम्र-42 वर्ष, पिता स्व० सुखदेव दास, सा०-घघरजोर, थाना-पथरड्‌डा ओ०पी० (सारठ), जिला-देवघर,
  • अमर कुमार दास, उम्र 22 वर्ष, पिता अनिल दास, सा०-सूढ़ियाबांधी, थाना-देवीपुर, जिला-देवघर
  • नीरज दास, उम्र-20 वर्ष, पिता अनिल दास, सा०-सूढियाबांधी, थाना-देवीपुर, जिला-देवघर

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी जेल से फरार 3 कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

हजारीबाग // पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितनी भी दूर भाग जाएँ, कानून के लंबे हाथ उनसे बच नहीं सकते। जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार, हजारीबाग से 31 दिसंबर 2025 की रात फरार हुए तीन सजायाफ्ता कैदियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जेल ब्रेक की गंभीर घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई। उपायुक्त व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में तीन विशेष SIT टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने तकनीकी विश्लेषण, ट्रेलिंग और लगातार छापेमारी के जरिए फरार कैदियों की लोकेशन ट्रैक की।

लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र के करमाला थाना क्षेत्र पहुँची, जहाँ कोरटी ईंट-भट्ठा से तीनों कैदियों को दबोच लिया गया। ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें हजारीबाग लाकर पुनः जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार कैदी—देवा भुईयाँ उर्फ देव कुमार भुईयाँ राहुल रजवार जितेन्द्र रवानी तीनों पोक्सो सहित गंभीर मामलों में दोष सिद्ध होकर आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और जेल की खिड़की की रॉड काटकर बेडशीट के सहारे फरार हुए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हजारीबाग पुलिस ने ओपन जेल से फरार बांग्लादेशी नागरिकों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया था।हजारीबाग पुलिस का संदेश स्पष्ट है—अपराध पर सख्ती, अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि। यह सफलता पुलिस की पेशेवर दक्षता, समन्वय और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

नगर निगम ने बसंत पंचमी, तिलकोत्सव एवं गणतंत्र दिवस की तैयारी किया शुरू टीम का किया गठन

देवघर // बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आयोजित होने वाले तिलकोत्सव समारोह, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना रहती है, तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। नगर आयुक्त ने बताया कि दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चलंत शौचालय, झाड़ी कटाई, अतिक्रमण नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की निगरानी एवं क्रियान्वयन का दायित्व सौंपा गया है।तिलकोत्सव समारोह के संदर्भ में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि बाबा मंदिर परिसर, शिवगंगा, सभी रूट लाइन, श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, अस्थायी शिविर क्षेत्र तथा अतिरिक्त पुलिस बल के आवासन/ठहराव स्थलों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस लाइन एवं अस्थायी पुलिस आवासन स्थलों पर नियमित सफाई, कचरा उठाव एवं नालियों की सफाई को प्राथमिकता दी जाए, ताकि तैनात पुलिस बल को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि तिलकोत्सव अवधि के दौरान सभी प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर नियमित सफाई, झाड़ी कटाई, खुले में कचरा फेंकने पर नियंत्रण तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने परेड ग्राउंड, टावर चौक से परेड ग्राउंड तक का मार्ग, सर्कुलर रोड, प्रमुख चौक-चौराहों, स्मारकों, सरकारी कार्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य साफ-सफाई, झाड़ी कटाई एवं सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 26 जनवरी से पूर्व ब्लिचिंग चूना का छिड़काव एवं सड़क किनारे चूना मार्किंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

नगर आयुक्त ने नगर क्षेत्र के प्रमुख स्मारकों, चौक-चौराहों एवं सरकारी भवनों में उच्च कोटि के रंगीन विद्युत बल्बों से सजावट, सभी संबंधित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखने तथा विशेष रूप से सत्संग चौक से परेड ग्राउंड तक प्रकाश व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त 23 जनवरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर विद्युत सजावट एवं माल्यार्पण कार्यक्रम सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया।समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हेतु पेयजल व्यवस्था, चलंत शौचालयों की उपलब्धता, मंच एवं बैठक व्यवस्था की मरम्मत-पेंटिंग, समतलीकरण तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएँ समय से सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पण, ध्वजारोहण एवं झंडा व्यवस्था गरिमापूर्ण ढंग से कराने पर बल दिया।नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि तिलकोत्सव एवं गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान नगर निगम की प्रत्येक टीम अपने-अपने दायित्वों के प्रति उत्तरदायी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं, आम नागरिकों एवं तैनात पुलिस बल को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शिक्षक- अभिभावक की बैठक में समाजसेवी का संदेश : बच्चे नहीं कर सकते “बहाना” आ गया ChatGPT का “ज़माना”

देवघर // जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के श्री श्री मोहनानंद +2 विद्यालय तपोवन में आयोजित अभिभावक–शिक्षक की विशेष बैठक में दर्जनों अभिभावक ने हिस्सा लिया। वही देवघर विधायक सुरेश पासवान के साथ कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कटवन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें। अक्सर देखा जाता है कि लोग कंप्यूटर या ट्यूशन पर खर्च करने में संकोच करते हैं, लेकिन जब बात पर्व–त्योहार या सामाजिक आयोजन करने की होती है और कोई गोतिया बोल दे कि “पर्व” इस साल कर लेते हैं, तो आप कभी नहीं कहते हैं कि अगले साल करते है । तो जरूरत है सोचने की हमें पहली प्राथमिकता किसे देना चाहिए गोतिया की बातों की या बच्चे की शिक्षा की ।

आगे कहा कि हमारे समय में यदि किसी शब्द का फुल फॉर्म या अर्थ जानना होता था, तो हमलोगों को इंतजार करना पड़ता था गांव में भी बहुत कम पढ़े लिखे लोग होते थे स्कूल जाकर शिक्षक से पूछना पड़ता था। लेकिन आज आप सभी के पास ChatGPT जैसे शैक्षणिक साधन हैं, जो हर समय आपकी जेब और घर में उपलब्ध हैं। आने वाले समय में कोई भी विद्यार्थी यह बहाना नहीं बना सकता कि पढ़ाई इसलिए छूट गई क्योंकि अभिभावकों ने शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। अब सीखने के साधन आपके साथ हर समय मौजूद हैं — बस आवश्यकता है सही उपयोग और आत्म-प्रेरणा की।

बैठक में शिक्षक, अभिभावक, छात्र छात्राएं के साथ देवघर विधायक सुरेश पासवान जिला परिषद सदस्य गीता मंडल हरकट्टा पंचायत के मुखिया हीरा देवी मेदनीडीह पंचायत के मुखिया उमेश कुमार यादव कटवन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा यादव मोहनपुर प्रखंड से आए बीपीओ बीआरपी एवं सीआरपी उपस्थित थे।

हजारीबाग : अंगीठी की आग बना मौ”त का कारण बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी की मौ”त

हजारीबाग // के कटकमदाग प्रखंड से शुक्रवार सुबह आठ बजे एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां अंगीठी की गैस से दम घुटने पर एक दंपति की मौत हो गई। कटकमदाग प्रखंड के बानादाग गांव में ठंड से बचाव के लिए बंद कमरे में जलाई गई कोयले की अंगीठी दंपति के लिए जानलेवा साबित हुई। जहरीली गैस फैलने से गंगा प्रसाद (55) और उनकी पत्नी रेणु देवी (50) की दम घुटने से मौत हो गई। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर दोनों अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। अंचलाधिकारी सत्येंद्र पासवान ने लोगों से अपील किया है कि ठंड में बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाकर न सोएं।प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि छोटी लापरवाही भी बड़ी त्रासदी बन सकती है।

झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी स्थानीय निकायों के लिए आरक्षण से संबंधित अधिसूचना को किया जारी…

रांची// झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी स्थानीय निकायों के लिए आरक्षण से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत सभी नगर निकायों के लिए आरक्षित मेयर या महापौर के पद की सूची जारी कर दी गयी है। कुल 46 नगर निकायों में चुनाव को लेकर मेयर या महापौर के आरक्षण की सूची जारी की गयी है।

नगर निगम

इसके तहत मानगो नगर निगम को सामान्य महिला आरक्षित सीट घोषित कर दिया गया है जबकि आदित्यपुर नगर निगम के सीट को अनुसूचित जनजाति आरक्षित घोषित कर दिया गया है। जुगसलाई नगर परिषद भी सामान्य महिला आरक्षित मेयर या महापौर का पद को घोषित कर दिया गया है। इसके बाद लगभग तय हो गया है कि चुनाव मार्च तक होगा। तय सीट के मुताबिक, मेदिनीनगर नगर निगम महिला सामान्य, हजारीबाग नगर निगम अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1, गिरीडीह नगर निगम अनुसूचित जाति, देवघर नगर निगम अनारक्षित, चास नगर निगम अनारक्षित घोषित की गयी है।

नगर परिषद

इसी तरह गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित, विश्रामपुर नगर परिषद महिला सामान्य, चतरा नगर परिषद सामान्य, झुमरीतिलैया नगर परिषद पिछड़ा वर्ग 2, मधुपुर नगर परिषद अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 महिला, गोड्डा नगर परिषद अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1, साहेबगंज नगर परिषद में अनुसूचित जाति, पाकुड़ नगर परिषद सामान्य महिला, दुमका नगर परिषद में सामान्य, मिहिजाम नगर परिषद में सामान्य महिला, चिरकुंडा नगर परिषद में सामान्य महिला, फुसरो नगर परिषद अनुसूचित जाति महिला, रामगढ़ में अनुसूचित जनजाति महिला, लोहरदगा नगर परिषद में अनुसूचित जनजाति, गुमला नगर परिषद अनुसूचित जनजाति महिला, सिमडेगा नगर परिषद अनुसूचित जनजाति महिला, सिमडेगा नगर परिषद अनुसूचित जनजाति, चक्रधरपुर नगर परिषद अनुसूचित जनजाति, चाईबासा नगर परिषद सामान्य, कपाली नगर परिषद सामान्य, जुगसलाई सामान्य महिला

नगर पंचायत

बंशीधर नगर पंचायत सामान्य महिला, मझिआंव नगर पंचायत सामान्य, हुसैनाबाद अनुसूचित जाति, हरिहरगदंज नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, छतरपुर नगर पंचायत अनारक्षित, लातेहार नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति, कोडरमा नगर पंचायत सामान्य, डोमचांच नगर पंचायत पिछड़ा वर्ग 2, बड़कीसरैया नगर पंचायत सामान्य महिला, धनवार नगर पंचायत सामान्य, महागामा नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति, राजमहल नगर पंचायत अत्यंत पिठड़ा वर्ग 1, बरहरवा नगर पंचायत सामान्य महिला, बासुकीनाथ नगर पंचायत सामान्य महिला, जामताड़ा नगर पंचायत सामान्य महिला, बुंडू नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति, खूंटी नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति महिला, सरायकेला नगर पंचायत सामान्य और चाकुलिया नगर पंचात अनुसूचित जनजाति महिला आरक्षित घोषित की गयी है।

नगर निगम चुनाव : डीसी ने स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

सुरक्षा मानकों के साथ विधि व्यवस्था, वाहनों के पड़ाव और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देवघर // जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने संयुक्त रूप से नगर निकाय चुनावों को लेकर देवघर कॉलेज में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और कुमैठा स्टेडियम में बनाए जाने वाले डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान स्ट्रांग रूम केन्द्रों के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में वापसी, सुगमतापूर्वक रिसिविंग, लगाए जाने वाले टेबल, एजेंट की एंट्री, मतगणना कक्ष, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, यातायात डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें

आदित्यपुर को सीएम की बड़ी सौगात नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का कल होगा उद्घाटन

जमशेदपुर // आदित्यपुर को कल बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी एनएसएमसीएच का उद्घाटन कल 9 जनवरी को दिन के 1 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर अस्पताल परिसर को पूरी तरह सजाया गया है।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मदन मोहन स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए एनएसएमसीएच पहुंचेंगे।
उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार, सांसद जोबा मांझी, विधायक मंगल कालिंदी और चंपई सोरेन के शामिल होने की संभावना है।
एनएसएमसीएच में 950 बेड का अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया गया है। इसके साथ ही 100 सीटों वाला एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो चुका है, जहां पहले बैच की पढ़ाई प्रारंभ हो गई है।
यह आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र का पहला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा का लाभ मिलेगा।

राहुल दुबे गैंग का पर्दाफाश 10 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

हजारीबाग // जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर 2025 को दसाई मांझी के घर फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह का सफल उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के 10 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 05 देशी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस और 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने 07 जनवरी की रात उरीमारी ओपी क्षेत्र के बधरैया फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे अपराधियों में से 9 को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बाद में सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे के इशारे पर रंगदारी और फायरिंग जैसी कई वारदातों में शामिल रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने उरीमारी सहित अन्य क्षेत्रों में की गई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Big Breaking News। जज ने आरोपी को दिया दोषी करार, कोर्ट से दो आरोपी हुए फरार

पाकुड़ // अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने हत्या के एक मामले में जैसे ही आरोपियों को दोषी करार दिया दो आरोपी व्यवहार न्यायालय से फरार हो गए, फरार आरोपी शिवधन मोहाली एवम नरेन मोहली की धरपकड़ को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

कोर्ट परिषर से दो सजायाप्ता के फरार होने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने करते हुए बताया के मामले की जांच की जा रही है ।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

एसपी ने बताया कि लापरवाही या चूक की जांच की जा रही है एवम रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, फरार हुए सजा याप्ता नरेन एवं शिवधन मोहली पर भोलानाथ मोहली की जमीन विवाद को लेकर हत्या कर दिए जाने की प्राथमिकी अमड़ापाड़ा थाने में 12 जनवरी 2019 को मृतक की पत्नी श्रीफूल मोहली ने दर्ज कराया था।

अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 4/2019 में नरेन मोहली ,शिवधन मोहली सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।आज अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश प्रथम ने जैसे ही आरोपियों को दोषी करार देने का फैसला सुनाया, सभी सजा याप्ता को न्यायाधीश के कटघरे से बाहर लाया गया, जैसे ही ड्यूटी में तैनात जवान ने सभी को बाहर लाया उसमे से नरेन एवम शिवधन कोर्ट परिषर से फरार हो गए.

Deoghar Cyber Crime। देवघर पुलिस ने 5 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर 05 (पांच) साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार । पुलिस ने गुप्त के आधार पर पथरड्डा ओ०पी० (सारठ थाना) अंतर्गत सुराभूरा जंगल में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी बैंक/ कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पथरड्‌डा ओ०पी० (सारठ थाना) अंतर्गत सुरामूरा जंगल में छापामारी कर पांच साइबर अपराधी को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर PhonePe Users को Cash Back का झांसा देकर तथा PM Kishan योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं-

1. PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना।

2. फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना।

3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Card बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर वगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  • देवानन्द कुमार दास, उम्र 21 वर्ष, पिता-गौतम महरा, सा०-रंगामटिया, थाना-पथरड्‌डाओ०पी० (सारठ), जिला-देवघर
  • विमल कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता बिच्छु महरा, सा०-पिछड़ीबाद (डुमरिया), थाना- पथरड्डा ओ०पी० (सारठ), जिला-देवघर
  • यूमन दास, उम्र-42 वर्ष, पिता स्व० लाखो महरा, सा० रंगामटिया, थाना पथरड्‌डा ओ०पी० (सारठ), जिला-देवघर
  • अरूण दास, उम्र 30 वर्ष, पिता-भिखन दास, सा० चारघरा, थाना-सारवां, जिला-देवघर6. सूरज कुमार दास, उम्र 18 वर्ष, पिता-मन्नु दास, सा० आमतल्ला भेड़वा, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर

बरामद सामानों की विवरणी

  • मोबाइल 5
  • सिम कार्ड 6
  • प्रतिबिंबित सिम कार्ड 2

देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लुटेरे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार

देवघर // देवघर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लुटेरे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार , दो 55 इंच LED टीवी, 11 मोबाइल फोन , DSLR कैमरा, ड्रोन, बाइक कार , सहित अन्य चीज बरामद

देवघर पुलिस ने जसीडीह थाना काण्ड सं०-362/2025, दिनांक 06.12.2025, धारा 309 (4) बी०एन०एस० 2023 को लेकर एक छापामारी दल का गठन कर जसीडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत विकास नगर (गिधनी) से (1) शिवम कुमार राय पिता – स्व० बिपिन कुमार राय, पता विकास नगर गिधनी थाना जसीडीह जिला देवघर के निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बी० एन० झा पथ लेन में (2) सौरभ श्रृंगारी पिता पुरनानन्द श्रृंगारी पता बी० एन० झा पथ थाना – नगर जिला – देवघर के निशानदेही पर, रिखिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बलसरा स्थित (3) साहिल चौधरी उर्फ साहिल गोल्ड पिता – दिलीप चौधरी स्थाई पता साकिन बरमसिया थाना नगर जिला गिरिडीह वर्तमान (वर्तमान बलसरा स्थित नवनिर्मित मकान) थाना रिखिया जिला देवघर एवं (4) नीरज दास पिता पेन्टर दास साकिन अनुप माँझीडीह पुनसिया, थाना – रिखिया दोनों के निशानदेही पर साहिल चौधरी के ग्राम बलसरा स्थित नवनिर्मित मकान से एवं अन्य स्थान से उक्त काण्ड के अलावे अन्य काण्ड के घटना में लूट / चोरी किये गए सामानों को विधिवत बरामद किया गया

जप्त सामानों का विवरण

(1) समसंग कंपनी का 55″ इंच का L.E.D टी० वी० (2) हीरो कंपनी का गलैमर मोटरसाईकिल नंबर प्लेट टुटा हुआ, चेचिस नंबर JA06ERHGK31602,

2. सौरभ श्रृंगारी पिता – पुरनानन्द श्रृंगारी पता बी० एन० झा पथ थाना नगर जिला देवघर के निशानदेही परबी० एन० झा पथस्थित मकान से (1) IFFALCON कंपनी का LED 55″ इंच का स्मार्ट टी० बी० 2. ओप्पो कंपनी का मल्टीमिडिया मोबाइल फोन 01 पीस,

(3) साहिल चौधरी उर्फ़ साहिल गोल्ड पिता दिलीप चौधरी स्थाई पता साकिन बरमसिया थाना नगर जिला -गिरिडीह वर्तमान (वर्तमान बलसरा स्थित नवनिर्मित मकान) थाना रिखिया जिला देवघर एवं

(4) नीरज दास पिता -पेन्टर दास साकिन अनुप माँझीडीह पुनसिया, थाना रिखिया दोनों के निशानदेही पर साहिल चौधरी के ग्राम बलसरा स्थित नवनिर्मित मकान से (1) काला रंग का LENOVO कंपनी का लैपटॉप चार्जर सहित (2) मोटरोला कंपनी का मल्टीमिडिया मोबाइल (3) ओप्पो कंपनी का मल्टीमिडिया मोबाइल 01 पीस (4) मो० रियाज का आधार कार्ड आधार पंजीयन सं०-6384 29390328, ड्राइविंग लाइसेंस नं०- JH15 20200000080, (5) काला रंग का बैग में NIKON -D – 7500 कैमरा फुल सेट (6) काला रंग का बैग में PANASONIC कंपनी का विडियो कैमरा मॉडल नं०- AG-AC -90AEN फुल सेट (8) काला रंग का बैग में PHANTOM 4 PRO ड्रोन कैमरा फूल सेट (8) नीरज दास के लाल एवं भूरा रंग का बैग से (9) समसंग कंपनी का मल्टीमिडिया मोबाईल (10) INFINIEX कंपनी का मल्टीमिडिया मोबाइल (11) सफेद रंग का समसंग कंपनी का मोबाइल 01 पीस (12) ब्लू रंग का POCO कंपनी का मल्टीमिडि या मोबाइल फोन (13) मोटरोला कंपनी का मल्टीमिडिया मोबाइल 1 पीस (14) आसमानी रंग का मोटरोला कंपनी का मोबाइल 1 पीस (15) APPLE कंपनी का आई फोन 1 पीस (16) REDMI कंपनी का मोबाइल फोन 1 पीस (17) मारुती कंपनी का FRONX कार रजि० नंबर JH15AK 0716)

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम

  • शिवम कुमार राय पिता – स्व० बिपिन कुमार राय, पता विकास नगर गिधनी थाना जसीडीह जिला – देवघर
  • सौरभ श्रृंगारी पिता – पुरनानन्द श्रृंगारी पता बी० एन० झा पथ थाना नगर जिला देवधर
  • साहिल चौधरी उर्फ साहिल गोल्ड पिता दिलीप चौधरी स्थाई पता- साकिन बरमसिया थाना – नगर जिला -गिरिडीह वर्तमान (वर्तमान बलसरा स्थित नवनिर्मित मकान) थाना रिखिया जिला- देवघर
  • नीरज दास पिता – पेन्टर दास साकिन अनुप माँझीडीह पुनसिया, थाना रिखिया जिला देवघर

गेंदरा गोलीकांड का खुलासा : श्याम को रची गई थी मौ*त के घाट उतारने की साजिश

चतरा // विगत 28 दिसंबर की आधी रात चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में घटित चर्चित गेंदरा गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के बाद एसपी सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मामले का उदभेदन करते हुए गोलीकांड में शामिल लावालौंग थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव निवासी मोहन कुमार नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी के अनुसार श्याम और देवेंद्र के बीच जमीन खरीद-बिक्री व पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहे पुरानी रंजिश में गिरफ्तार मोहन घटना के दिन देसी कट्टा लेकर गेंदरा गांव निवासी श्याम भोक्ता के घर उसकी हत्या करने अपने साथियों के साथ पहुंचा था। लेकिन हमले के बाद आत्मरक्षार्थ ग्रामीणों और परिजनों द्वारा किये गए हमले में मोहन को साथ लेकर गए देवेंद्र गंझु और चुरामन गंझु की ही मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार मोहन के पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देसी कट्टा, 0.315 बोर का एक गोली, घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है।