झारखंड की आवाज

- Page 22 of 152 -

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों एक लाख से अधिक मामले का हुआ निष्पादन

IMG 20260506 213349

देवघर // जिला विधिक सेवा प्राधिकार की और से न्याय मंडल देवघर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,08,815 मामलों का निष्पादन हुआ। साथ ही 13,24,96,871 रुपए का समझौता हुआ। मामलों के निष्पादन के लिए देवघर न्याय मंडल में दो दर्जन कैच बनाए जिसमें न्यायिक पदाधिकारी एवं डालसा से जुड़े अधिवक्ता एवं मीडिएटर मौजूद थे।

निष्पादित मामलों में प्री- लिटिगेशन के मामले एवं लंबित मामले शामिल थे। मामलों के निष्पादन कराने के लिए जिले के विभिन्न जगहों से काफी संख्या में लोग आए थे। बैंक ऋण, रेलवे एक्ट से संबंधित मामलों के लिए पंडाल बनाया गया था, जिसमें लोगों की काफी भीड़ रही एवं बिजली चोरी के मामलों के निष्पादन के दिए बनाए गए बेंच में लोगों की काफी भीड़ रही।

निष्पादित मामलों में पारिवारिक विवाद, भू-अर्जन वाद श्रम वाद, वाटर बिल, ट्रैफिक चेकिंग, रेलवे एक्ट आदि के मामले शामिल थे, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एक एसएन बारा ने कहा कि अधिवक्ताओं का विशेष सहयोग मामलों के निष्पादन करने में रहा।

अमन की हत्या उसके दोस्त ने की , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

IMG 20260509 WA0032

देवघर // जिला के मधुपुर थानान्तर्गत ग्राम- आमतल्ला भेडवा स्थित सिंघानिया राईस मील के समीप फील्ड के झाडी में एक अज्ञात लडके का शव पाया गया था जिसके माथा पर भोथडे पदार्थ से बुरी तरह हमला किया गया था । जिसके कारण चेहरा खून से लतपथ था । शव का पहचान हेतु स्थानीय लोगों से प्रयास किया गया परन्तु शव का पहचान नही हो पाया । जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया गया ।

लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज हुआ

उसी दिन शाम में उक्त शव का पहचान बेलपाडा के रहने वाले मो0 अलाउद्दीन अंसारी के बेटे अमन अंसारी के रुप में हुई जिसके बाद मो0 अलाउद्दीन अंसारी के द्वारा घटना के संबंध में थाना में लिखित आवेदन दिया जिसके आधार पर मधुपुर थाना काण्ड सं0- 96/2026, दिनांक- 06.05.2026, धारा- 103(1)/3(5) बी0एन0एस0 दर्ज की गई । काण्ड की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष दल का गठन किया गया।

मानवीय इनपुट एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर उद्भेदन

जिसके बाद काण्ड अनुसंधान, मानवीय इनपुट एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर काण्ड में संलिप्त मो0 फैजान उम्र करीब- 19 वर्ष पे0 स्व0 मो0 करीम, पता- नवी बक्स रोड, कब्रिस्तान के पीछे, थाना- मधुपुर, जिला- देवघर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अपने अपराध को स्वीकार किया गया । काण्ड में एक अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता प्रकाश में आई है, जो फरार है ।

पैसे के लेन देन को लेकर आपसी विवाद हुआ

कांड का उद्देश्य—वादी एवं मृतक दोनों आपस में दोस्त थे एवं साथ में छोटी मोटी चोरी किया करते थे। पैसे के लेन देन को लेकर आपसी विवाद हुआ और पैसे को लेकर ही घटना कारित किया गया। फैजान द्वारा अपने ब्यान में बताया गया कि सुफियान पहले से ही बोल रहा था कि मेा0 अलाउद्दीन अंसारी को जान से मार देंगे। घटना के दिन फैजान एवं सुफियान मृतक मो0 अलाउद्दीन अंसारी को मोटर साईकिल से घुमाया फिराया, खिलाया पिलाया एवं घटनास्थल पर ले जाकर जान से मार दिया।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम/पता-

मो0 फैजान उम्र करीब- 19 वर्ष पे0 स्व0 मो0 करीम, पता- नवी बक्स रोड, कब्रिस्तान के पीछे, थाना- मधुपुर, जिला- देवघर ।

जप्त सामग्री की विवरणी –

  • 1. अभि० फैजान अंसारी का मोटरसाईकिल जिस पर घटना से पूर्व मृतक को घुमाया गया था ।
  • 2. अभियुक्त का वीवो कंपनी का मोबाईल ।
  • 3. अभियुक्त का घटना के समय पहना हुआ कपडा ।

‘ढिबरी युग’ में जीने को मजबूर, पीने के पानी का भी कोई व्यवस्था नहीं

IMG 20260509 114332

कोडरमा // देश जहां डिजिटल इंडिया और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं झारखंड के कोडरमा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो व्यवस्था पर कड़े सवाल खड़े करती है। मरकच्चो प्रखंड के घने जंगलों के बीच बसे कारी पहाड़ी और चटनिया दह गांव के लोग आज भी आदिम युग जैसी चुनौतियों से लड़ रहे हैं। न बिजली, न सड़क और न ही पीने का साफ पानी। यहां के ग्रामीण उस पानी को पीने को मजबूर हैं, जिसे देखकर किसी को भी घिन आ जाए।

पानी के लिए आधा किलोमीटर दूर पथरीले रास्ते से पहुंचते हैं जोरिया

कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के पास, डगरनवां पंचायत का यह इलाका विकास की रोशनी से कोसों दूर है। यहां के 10 परिवारों के करीब 100 लोग पिछले 20 वर्षों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव की महिलाएं हर सुबह बर्तन लेकर आधा किलोमीटर दूर पथरीले रास्तों से होकर सोती नाला पहुंचती हैं। तस्वीरें विचलित करने वाली हैं—जिस नाले में जानवर पानी पीते हैं, उसी के किनारे चुआं (छोटा गड्ढा) खोदकर महिलाएं कटोरे से पानी छानती हैं।

1004716718

ग्रामीण महिला कुफरा देवी : “हम लोग 20 साल पहले यहां आकर बसे थे, तब से यही हाल है। गर्मी में पानी सूख जाता है और बरसात में नाले का गंदा पानी पीना पड़ता है क्योंकि चुआं खोदने की जगह नहीं बचती। प्रशासन से कई बार गुहार लगाई, पर कोई सुनने वाला नहीं।”

मजदूरी और खेती पर निर्भर है ग्रामीण

अंधेरा होने पर यह गांव ‘ढिबरी’ (मिट्टी के तेल का दीया) के भरोसे रहता है। बिजली के तार यहां तक नहीं पहुंचे हैं। दूषित पानी के कारण गांव के बच्चे और बुजुर्ग आए दिन बीमारियों की चपेट में रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्र दूर होने के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। मजदूरी और खेती कर जीवन यापन करने वाले इन ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने इन्हें इनके हाल पर छोड़ दिया है।

ग्रामीण पुरुष लखन मुर्मू “उसी पनसोता नाले में जानवर पानी पीते हैं और वहीं से हम भी। न पक्की सड़क है, न बिजली। हम आज भी ढिबरी युग में जी रहे हैं। प्रशासन को कई बार बताया, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

1004716719

सवाल यह है कि जल जीवन मिशन और घर-घर बिजली पहुंचाने के दावों के बीच कारी पहाड़ी के ये 100 लोग सिस्टम की नजरों से ओझल क्यों हैं ? क्या प्रशासन किसी बड़ी महामारी या अनहोनी का इंतजार कर रहा है? अब देखना यह है कि इस खबर के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटती है या नहीं।

Traffic Notice चालान का मैसेज View Challan पर किया क्लिक , खाता हो गया खाली

IMG 20260509 082421

रामगढ़ // साइबर थाना में एक मामला आया जिससे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे बस एक क्लिक करते ही आपका मोबाइल आपके पहुंच से बाहर हो जाता है। आपके कंट्रोल में नहीं रहता है। आप अपने मोबाइल को सिर्फ रख सकते उसमें हो रहे काम को आप रोक नहीं सकते हैं। इस नए फ्रॉड से बचने के लिए आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए।

एक क्लिक से 2 लाख 25 हजार की कैसे हुई ठगी ?

समय 03.46 pm बजे पीड़ित के Whatsapp मो० नं० -7205****** में मो०नं०-573187765324 से Traffic Notice चालान का एक मैसेज आया जैसे ही पीड़ित ने View Challan पर क्लिक किया उसके बाद पीड़ित के मोबाईल नं० और आया हुआ ओ०टी०पी० डाला उसके कुछ समय बाद से ही पीड़ित के मोबाईल में लागातार ओ०टी०पी० आने लगा सभी ओ०टी०पी० को पीड़ित ने डिलीट कर दिया। फिर भी उसका मोबाइल काम करते रहा।

कैसे हुई निकासी

उसके बाद दिनाक 02.04.2026 को समय करीब 01.02Pm बजे मेरा उसके बाद पीड़ित के HDFC Bank (Branch DLF Phase-1 Gurgaon) खाता स0-50************ IFSC Code- HDFC0000044 से 81,879/- 20 एवं समय 01.06Pm बजे HDFC BankCredit Card नं0-6530290014308921 से 94,010/- एवं समय 01.11 Pm बजे 50,000/- रु० निकलने का मैसेज आया उसके बाद में पीड़ित ने नेट बैंकिंग को खोलना चाहा तो M PARI VAHAN App खुलने लगा ।

अगर आप भी ऐसी गलती कर देते हैं तो क्या करें

अगर गलती से आप भी Apk (एपीके फाइल) को टच कर देते हैं और आपके मोबाइल में Apk फाइल इंस्टॉल हो जाता है तो आपको तुरंत उसे फाइल मेंनजर में जाकर डिलीट कर देना चाहिए। जैसा कि पीड़ित ने भी किया लेकिन तब तक उसके साथ फ्रॉड हो चुका था। उसके बाद पीड़ित ने मोबाईल का फाईल में मैनेजर में जाकर mParivahan. Apk फाइल को डिलीट कर दिया तब जाकर मैसेज आना बंद हो गया। उसके बाद पीड़ित ने नेट बैंकिंग खोला तो देखा कि HDFC Bank से 81,879/- रु० एवं Credit Card से दो बार में 1,44,010/- रु० कुल 2,25,889/- का साईबर ठग गिरोह द्वारा ऑनलाईन UPI के माध्यम से निकासी कर लिया गया।

कैसे करें इसकी शिकायत देखिए पूरा प्रोसेस

आपके साथ भी अगर ऐसी घटना घटती है तो तुरंत 1930 पर कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं उसके बाद लिखित आवेदन देकर थाना में मामला दर्ज करा सकते हैं। इस ठगी का शिकार व्यक्ति पीड़ित शाहिद अखतर, उम्र 36 वर्ष, पिता मुसलिम असारी, पता ग्रामपो० करमा, थाना बित्नी बोगाखर, थाना भरकट्टा, जिला- गिरीडीह का स्थायी निवासी तथा वर्तमान पता A/3 मुकुंदाबेड़ा, घाटोटांड, थाना- माण्डू (वेस्ट बोकारो), जिला- रामगढ़ ने टंकित आवेदन दिया। जिसके आधार पर साईबर अपराध थाना रामगढ़ कांड सं0- 09/2026 धारा 111(2)(b)/ 111(4) / 316(2)/ 318(4)/ 319(2) BNS 2023 एवं 66 (C)/66(D) I.T Act, 2000 के तहत अज्ञात साईबर गिरोह के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराया जिसका Acknowledgment No-33405260004*** एवं 33405260004*** है।

Deoghar Court News। नाबालिक से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा और जुर्माना

IMG 20260506 213349

देवघर// एडीजे तृतीय सह पाक्सो एक्ट स्पेशल जज राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत से पॉक्सो एक्ट के दोषी युवक आनंद कुमार पंडित को 20 वर्ष की सश्रम सजा सुनायी गयी, साथ ही इसे 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

जुर्माना की राशि नहीं देने पर अलग से तीन वर्ष की सश्रम कैद

जुर्माना की राशि नहीं देने पर अलग से तीन वर्ष की सश्रम कैद की सजा काटनी होगी, सजा पाने वाला युवक सारठ थाना क्षेत्र के जिला गांव का रहने वाला है इसके विरुद्ध गांव की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था, जिसके विरुद्ध पीड़िता के पिता के बयान पर सारठ थाना में वर्ष 2024 में कांड संख्या 124/2024 दर्ज हुआ था, मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से 12 लोगों ने गवाही दी और दोष सिद्ध करने में अभियोजन पक्ष कामयाब रहा। अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक सुनील कोर्ट ने दोषी को 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।

पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज हुआ था

जुर्माना की राशि नहीं देने पर काटनी होगी अलग से तीन वर्ष की सश्रम कैद । पीड़िता के पिता के बयान पर सारठ थाना में वर्ष 2024 में केस दर्ज हुआ था। स्पीडी ट्रायल हुआ और पीड़िता को त्वरित न्याय मिला। सुनील कुमार सिंह ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष से डालसा से नियुक्त अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा लेकिन आरोप मुक्त करने में विफल रहे। मामले का स्पीडी ट्रायल हुआ और पीड़िता को त्वरित न्याय मिला।

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ भारी मात्रा में अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल बरामद

IMG 20260508 103848

साहिबगंज // अवैध मिनी गनफैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़ पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल बरामद किए बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस संयुक्त कार्रवाई होगी।

झारखण्ड के साहिबगंज जिले में बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ आमगाछी गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिहार की राजधानी पटना में देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार एक व्यक्ति की निशानदेही पर बिहार एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त छापेमारी की।

1004711654

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल, गन बनाने में इस्तेमाल होने वाली ड्रिल मशीन समेत कई उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

IMG 20260507 212344

देवघर // झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने देवघर परिसदन के सभागार में समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा के माननीय विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में तथा समिति के सदस्य सह टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद, बगोदर के विधायक नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन तथा पांकी के विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों की दी जानकारी

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत योजनाओं एवं परियोजनाओं के प्राक्कलन की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने सभी संबंधित विभागों द्वारा संचालित हो रहे कार्यों के प्रगति की जानकारी साझा की। बैठक में समिति के सदस्यों ने प्रस्तावित बजट के आलोक के लिए गए कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यकता का मूल्यांकन किया। साथ ही समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने निर्देश

आगे समिति ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त समिति ने विद्युत, पेयजल, आपूर्ति, पुनासी परियोजना, स्वास्थ्य, शिक्षा,पथ निर्माण, भवन निर्माण, कल्याण, समाज कल्याण, उद्यान, गव्य विकास, पेयजल, लघु सिंचाई, प्रदूषण नियंत्रण, परिवहन, पर्यटन, सहकारिता, पशुपालन, सहित अन्य विभागों में चली रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

1004709810

इसके अलावा बैठक में सदस्यों ने जिले में चल रही विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजना की प्रगति, कुछ योजना में विलंब का कारण, योजना में आने वाली समस्याएं सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभागों से योजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर उसकी गहन समीक्षा भी की गई। साथ में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ज्वेलरी दुकान में हुए लूटकांड की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन 3 आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260507 141135

देवघर // ज्वेलरी दुकान में हुई लुट कांड का देवघर पुलिस ने किया खुलासा तीन अपराधी को किया गिरफ्तार। गणेश मार्केट स्थित बुद्धसाह लेन गली में स्थित शिवम अलंकार ज्वेलर्स में दुकान का सटर बंद कर अपराध कर्मियों द्वारा दुकान मालिक को डरा-धमका कर जान मारने की धमकी देते हुए जबरन तिजोरी का चाभी लेकर तिजोरी खोलकर उसमें रखा कुल 80000/रू० नकद लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

गठित टीम ने किया घटना में प्रयुक्त वाहन को किया जब्त

घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम द्वारा घटना का उदभेदन करते हुए लूट कांड में प्रयुक्त वाहन एवं लूटे गये रुपया के साथ घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को नगर थाना अन्तर्गत नंदन पहाड से दि०-06.05.2026 को रात्रि में गिरफ्तार किया गया है।

किसके पास से क्या मिला

  • 1. प्रशान्त कुमार झा के पैकेट से कांड में लूटे गए रूप्या में से कुल 3100/ रूपया बरामद
  • 2. दिव्यांश रंजन झा उर्फ दिव्यांश झा के पैकेट से कांड में लूटे गए रूप्या में से कुल 3800/ रूपया एवं घटना में प्रयुक्त लाल रंग का हिरो एक्सट्रीम मोटरसाईकिल जिसका रजि०-JH-09Y-3530 बरामद
  • 3. सौरभ कुमार के पैकेट से कांड में लूटे गए रूप्या में से कुल 3200 / रूपया एवं ओप्पो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल बरामद

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता

  • 1. प्रशान्त कुमार झा पे०-अजय झा सा०-जागृति नगर करनीबाग थाना कुण्डा जिला-देवघर
  • 2. दिव्यांश रंजन झा उर्फ दिव्यांश झा पे० राकेश रंजन झा सा०-बावनबीघा अम्बे गार्डन थाना-नगर जिला-देवधर
  • 3. सौरभ कुमार पे०-नवल किशोर चौधरी सा० देवान बाबा गली करनीबाग थाना-नगर जिला-देवघर

Deoghar Court News। छेड़खानी मामले में आरोपी रिहा

IMG 20260506 213349

देवघर // एडीजे 9 मुकुल चंद नारायण की अदालत ने सेशन ट्रायल 98/2026 देवीपुर थाना कांड संख्या 9/2026 की सुनवाई करते हुए बुधवार को आरोपी रंजीत दास को किया रिहा ।

जबरन रेप करने और विरोध करने पर जान मारने की धमकी का आरोप

देवीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के 30 वर्षीय मुस्लिम महिला ने गांव के ही रंजीत दास के ऊपर आरोप लगाया था कि में जब घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर गोबर फेंकने गई थी तभी आरोपी ने मुझे अकेली देखकर मेरे साथ जबरदस्ती रेप करने का प्रयास किया। मैने जब विरोध किया तो आरोपी ने मेरे प्राइवेट पाट में पैर से मारा जिससे में जख्मी हो गया और काफी रक्त श्राव हुआ। आगे आरोप लगाया गया कि आरोपी ने कहा कि तुम लोग 4 घर मुस्लिम हो तुमलोगो के साथ ऐसा ही बर्ताव होगा । अगर किसी को बताई या थाना गई तो सभी को जान से मार देंगे ।

गवाहों का बयान हुआ…..

लिखित आवेदन के आधार पर बीएनएस की धारा 126(2) , 115(2) , 352 , 74, 64(1) , 118(1) के तहत मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाखिल किया गया। 3 गवाहों ने अपनी गवाही दी । जिसके बाद कोर्ट ने बहस सुनी और फिर आरोपी को कोर्ट ने रिहा कर दिया।

शादी का झांसा देकर रेप कर, वीडियो वायरल करने की धमकी मामले में आरोपी रिहा

IMG 20260506 213349

देवघर// एडीजे 9 की अदालत ने सारवां थाना कांड संख्या 72/2022 सेशन ट्रायल 83/2025 में आरोपी दिगंबर कुमार को कोर्ट ने किया रिहा। आरोपी दिगंबर कुमार उर्फ राजू कुमार के खिलाफ पीड़ित ने 29.06.2022 को लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर रिपोर्ट के आधार पर सारवां थाना कांड संख्या 72/2022 तारीख 29.06.2022 को तीन आरोपियों दिगंबर कुमार उर्फ राजू उर्फ राजू कुमार, ***** सिंह और ***** देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(n)/504/506/34 के तहत केस दर्ज किया गया था ।

रेप का विरोध करने पर गर्दन दबाने की कोशिश

दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि दिगंबर कुमार अपने एक रिश्तेदार के घर सिंघरायडीह आते-जाते समय बेहराकनाली में उसके घर भी आता था और एक दिन उसे घर में अकेला पाकर उसने उसके साथ रेप करना शुरू कर दिया और विरोध करने पर उसने उसकी गर्दन दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी और साथ ही उसे यह भी भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा और इसी बहाने उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसने उसे एक मोबाइल फोन नंबर-90******** भी दिया।

बिना कपड़े का फ़ोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

आगे बताया गया कि 21.06.2022 को दिगंबर कुमार ने उसे अपने मोबाइल नंबर से तुतुरू पहाड़ी मंदिर के पास बुलाया। 63******** और उसके विरोध करने पर उसने धमकी दी कि उसने उसकी बिना कपड़ों वाली फोटो खींच ली है और इसे वायरल कर दिया जाएगा।

पंचायती में शादी करने से किया इनकार

आगे कहा गया है कि डर के कारण वह मौके पर पहुंची और फिर दिगंबर कुमार ने उसके साथ फिर से रेप किया। दिगंबर कुमार की हरकत से परेशान होकर, उसने पूरी कहानी अपने माता-पिता को बताई और फिर पंचायत हुई लेकिन पंचायत में दिगंबर कुमार के माता-पिता ने पंचों को गाली देना शुरू कर दिया और उन्होंने अपने बेटे की शादी पीड़िता से करने से मना कर दिया और फिर केस दर्ज किया गया।

एक आरोपी के ख़िलाफ़ आरोप तय किया गया

जांच के बाद पुलिस ने दिगंबर कुमार उर्फ राजू कुमार के खिलाफ चार्जशीट पेश की और उसके माता-पिता (दूसरे दो आरोपी) के खिलाफ सबूतों की कमी दिखाई गई। एक आरोपी के ख़िलाफ़ आरोप तय किया गया 22.03.2025 को अकेले आरोपी के खिलाफ सेक्शन 376(2)(n) के तहत आरोप तय किए गए थे और 6 गवाहों में से, जिसमें मुखबिर और उसके माता-पिता समेत तीन शामिल हैं सभी से पूछताछ की गई है। दोनो तरफ से मामले में बहस हुई और 6 मई 2026 को एडीजे 9 मुकुल चंद नारायण की अदालत ने आरोपी दिगंबर कुमार को रिहा कर दिया । आरोपी देवघर जेल में बंद है। आरोपी को वीसी के माध्यम से उपस्थित कराया गया था।

नावाडीह आरओबी में वाहनों का आवागमन शुरू , जाम से मिलेगी मुक्ति

IMG 20260506 205705

उपायुक्त ने किया नावाडीह आरओबी का निरीक्षण; विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

नावाडीह आरओबी छोटे और हल्के वाहनों के लिए कल अपराह्न 04 बजे से होगा शुरू:-उपायुक्त

देवघर // उपायुक्त ने नावाडीह आरओबी के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने आरओबी के ऊपर समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाने का निर्देश दिया, ताकि रात्रि में यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। आगे उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे ब्रिज और पहुंच मार्ग पर साइनेज, रिफ्लेक्टर लाइट और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया।

अपराह्न 04:00 बजे से नावाडीह आरओबी वाहनों के आवागमन हेतु खोल दिया जाएगा

इसके अलावा आरओबी निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को ट्रैफिक मैनेजमेंट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त द्वारा जानकारी दी कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल वाहनों के परिचालन को चरणों में शुरू किया जा रहा है। ऐसे में कल दिनांक 07.05.2026 को अपराह्न 04:00 बजे से नावाडीह आरओबी वाहनों के आवागमन हेतु खोल दिया जाएगा।

उपायुक्त ने आम जनता से की अपील

उपायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और यातायात सुचारू रूप से चलाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

यातायात के लिए मुख्य दिशा-निर्देश

  • छोटे वाहनों का परिचालन: सुरक्षा के दृष्टिकोण से फिलहाल केवल दोपहिया वाहनों (बाइक) और छोटे चार पहिया वाहनों को ही आरओबी के ऊपर से गुजरने की अनुमति होगी।
  • भारी वाहनों के लिए मार्ग: बड़े और मालवाहक वाहनों का परिचालन अभी आरओबी के ऊपर से प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को पूर्व की भांति आरओबी के नीचे बनी सर्विस लेन का उपयोग करना होगा।
  • जाम से मिलेगी मुक्ति: इस आरओबी के शुरू होने से सत्संग-भीरखीबाद मुख्य मार्ग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। विशेष रूप से देवघर एम्स (AIIMS) और देवघर एयरपोर्ट जाने वाले मरीजों और यात्रियों के समय की बचत होगी। साथ ही आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 में देवतुल्य श्रद्धालुओं को आवागमन एवं आपात स्थिति में एम्स के साथ समन्वय बहुत आसान होगा।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा आसनसोल रेलवे डिवीजन के अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलश प्रियदर्शी, ट्रैफिक डीएसपी लक्षमण प्रसाद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं अभियंता की टीम आदि उपस्थित थे

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन, मंत्री ने कहा नई तकनीक का करेंगे उपयोग

IMG 20260503 WA0022 scaled

सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन

सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में बेहतर अनुभूति की हो प्राप्ति

दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया कांवरिया पथ के बीच में बिजली के पोल को मेला से पूर्व कर लिया जाएगा शिफ्ट

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के उद्देश्य से फेस रिकग्निशन के साथ आधुनिक तकनीक का मेला क्षेत्र में करे उपयोग

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर (Out of turn Darshan) VIP, VVIP दर्शन पर पूर्ण रूप से रहेगा रोक-

आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधा मुहैया कराने का किया जा रहा है कार्य

सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के साथ बेहतर पार्किंग की व्यवस्था हो सुनिश्चित

मेला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के साथ सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करे

मेला क्षेत्र में पूर्व की तरह क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप किया जायेगा, ताकि श्रद्धालुओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके

मेला क्षेत्र में अस्थायी स्ट्रक्चर की जगह स्थाई स्ट्रक्चर पर ध्यान देने की आवश्यकता

देवघर // मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया।

31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ

इस दौरान उपायुक्त देवघर शशि प्रकाश सिंह एवं उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से अवगत कराया। इसके अलावे बैठक के दौरान मंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि 31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ है।

1004687601

ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।

भीआईपी, भीभीआईपी आउट ऑफ टर्न दर्शन , दर्शन पर रोक

साथ ही उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा मेला है, ऐसे में मेला के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटे यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है।

बासुकीनाथ फोर लेन कार्य को मेला से पूर्व पूर्ण कराने की योजना

इसके अलावा मंत्री ने देवघर और बासुकीनाथ फोर लेन कार्य को मेला से पूर्व पूर्ण कराने की दिशा में समन्वय के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओ०पी०, ट्रैफिक ओ0पी0, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व केन्द्र, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया।

क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का निर्णय

साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निदेश दिया। आगे मेला क्षेत्र में पूर्व की तरह क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का निदेश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रहेगी निम्न व्यवस्था

इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। आगे समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अपने अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान

साथ ही आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 हेतु विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, वाहनों का पड़ाव स्थल, सुविधाजनक रूटलाईन के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा नगरी में सुगम जलार्पण कर एक मधुर स्मृति व बेहर अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।

प्रचार प्रसार के माध्यम से श्रद्धालुओं को करे सजग

मेला के दौरान बाहर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डबल डेकर (दो मंजिला) बनाकर या उस पर अत्यधिक भीड़ लादकर आना बेहद खतरनाक है और यह जानलेवा हादसों का एक प्रमुख कारण है। ऐसे में माननीय मंत्री ने इसको लेकर व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। साथ ही मेलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी जो ओवरलोडेड और अवैध रूप से संशोधित ट्रॉलियों की निगरानी करेंगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।

सुरक्षा मानकों से समझौता न करने का आग्रह

साथ ही व्यापक प्रचार अभी से करे कि सभी श्रद्धालु अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए केवल बस, रेल या अन्य अधिकृत यात्री वाहनों का ही उपयोग करें और सुरक्षा मानकों से समझौता न करें

बैंक ऑफ महराष्ट्रा लुट कांड का खुलासा तीन अपराधी गिरफ्तार

IMG 20260503 152655

हजारीबाग // जिला के बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्रा लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 20 लाख रुपये नकद और 912 ग्राम सोना बरामद किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों की पहचान हुई

24 अप्रैल 2026 को दिनदहाड़े हुई इस लूट में चार अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। बदमाश करीब 4 लाख रुपये नकद और लगभग 4 किलो सोना लूटकर फरार हो गए थे।

1004687446

घटना के बाद एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों की पहचान की। जांच में काले रंग की स्कॉर्पियो से रेकी का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर टीम वाराणसी पहुंची।

नकदी, आभूषण और गलाया हुआ सोना बरामद

वाराणसी के सारनाथ इलाके में एसटीएफ के सहयोग से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से नकदी, आभूषण और गलाया हुआ सोना बरामद किया है। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है और जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा कर रही है।

रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला शव , पिता ने कहा प्रेम प्रसंग के कारण बेटे की हुई हत्या

IMG 20260503 081445

देवघर // जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरासनी गांव के समीप रेलवे ट्रैक से शनिवार को एक करीब 20 वर्षीय युवक का सिर कटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ट्रैक से हटवाते हुए जांच शुरू कर दी।छानबीन के दौरान मृतक की पहचान रोहित यादव (पिता- शीतल यादव), ग्राम बंका, थाना जसीडीह निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को लिया हिरासत

वहीं, मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि यह घटना संदिग्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

प्रेमिका और पांच लोगों पर साजिश रचकर हत्या का आरोप

जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर-सरासनी के समीप रेलवे ट्रैक से बरामद युवक रोहित यादव की मौत मामले में मृतक के पिता शीतल यादव ने गांव के ही पांच लोगों पर साजिश रचकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के पिता द्वारा दिए आवेदन में बताया कि 1 मई की रात करीब 11 बजे गांव के गोविंद यादव, लीका पंडित, रूनी कुमारी तथा अन्य ने उनके पुत्र रोहित यादव को बहला-फुसलाकर स्कूल के पास ले गए।

डीजे की शोर में दबा चीख पुकार ?

उस समय गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान डीजे बज रहा था। आरोप है कि सभी ने मिलकर रोहित के साथ बेरहमी से मारपीट की। आवेदन के अनुसार, किसी तरह रोहित वहां से भाग निकला और छिपकर अपने मामा व मौसा को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद आरोपियों ने उसे दोबारा पकड़ लिया और जान मारने की नीयत से फिर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पहले दी गई थी धमकी

परिजनों ने इस पूरे मामले के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया है। उनका कहना है कि रोहित यादव का रूनी कुमारी के साथ प्रेम संबंध था, जिसको लेकर पूर्व में भी उसे कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों अहम है ?

पोस्टमार्टम से सबसे बड़ा सच सामने आता है :

  • मौत ट्रेन से कटने से पहले हुई या बाद में
  • शरीर पर मारपीट या चोट के निशान
  • मृत्यु का वास्तविक कारण (Cause of Death) समय (Time of Death)
  • 👉 अगर पता चलता है कि मौत पहले मारपीट से हुई और बाद में शव ट्रैक पर रखा गया, तो यह साफ हत्या का मामला बन जाएगा।

स्टेडियम निर्माण मामला। ठीकेदार की मनमानी ग्रामीणों की बढ़ सकती है परेशानी

IMG 20260502 205436

देवघर // जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के कटवन पंचायत के कटहरा मौजा (सिमराकिता) में बन रहे इनडोर स्टेडियम में ठीकेदार की लापरवाही और मनमानी साफ देखने को मिल रही है। ठीकेदार की लापरवाही और मनमानी रवैया से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। निर्माण कार्य के लिए ठीकेदार को कमर्शियल बिजली कनेक्शन लेनी चाहिए थी । लेकिन ठीकेदार चोरी करके बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

बिजली बिल भरे ग्रामीण बिजली का उपयोग करे ठीकेदार

सिमराकिता गांव के लोगों के लिए बिजली विभाग की और से ट्रांसफार्मर लगाया गया है । लेकिन इसका उपयोग कटहरा में बन रहे स्टेडियम में हो रहा है । वह भी बिना किसी वैध कनेक्शन लिए हुए । आपको बता दे कि इस बेतहाशा गर्मी में ऐसे ही बिजली की खपत बढ़ जाती है वही अब इस ट्रांसफार्मर से स्टेडियम निर्माण के काम में उपयोग किया जाएगा तो निश्चित तौर पर ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ेगी और ट्रांसफार्मर जलने की प्रबल संभावना है।

1004683874

इस बेतहाशा गर्मी में अगर ट्रांसफार्मर जल जाएगा तो ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी । इन तमामों समस्यों को दरकिनार करते हुए ठीकेदार ने अपना फायदा देखते हुए बिना किसी अनुमति के टांका लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं । इस संबंध में जब वहां उपस्थित मुंशी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मीटर रखा हुआ है लेकिन 6 महीने से टांका लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

बिजली विभाग करेगी कार्यवाही या हो जाएंगे मौन

इस संबंध में समाजसेवी संतोष कुमार मीरा ने कहा कि यहां पर ठीकेदार की मनमानी रवैया किसी से छुपा नहीं है। पहले घटिया किस्म के बालू का उपयोग किया जा रहा था। उसे सभी ग्रामीणों ने मिलकर बोला उस पर रोक लगवाया। वही अब नया मामला बिजली का है। एक और जहां बिजली विभाग ग्रामीणों और आमलोगों को बिजली चोरी कर जलाते हुए पकड़ते हैं तो पूरी तत्परता के साथ कार्यवाही करते हैं। तुरंत फाइन के साथ एफआईआर दर्ज कर देते हैं। वही लगभग 6 महीने से यहां काम चल रहा है लेकिन बिजली विभाग ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है बिजली विभाग को इसकी जानकारी नहीं होगी लेकिन अब जानकारी होने के बाद विभाग को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए।