झारखंड की आवाज

- Page 30 of 152 -

शादी में सोने के गहने की चोरी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

966486f593efe3a4d5686a3b464e8580 1227126498

देवघर // नगर थाना क्षेत्र के एक विवाह भवन जो बम्पास टाउन देवघर में है । उसमें पुलिस अवर निरीक्षक के छोटे भाई का शादी कार्यक्रम चल रहा था जो विशेष शाखा जामताड़ा जिला (झारखण्ड) में कार्यरत हैं। दिनांक-12/02/2026 को समय करीब 11.30 बजे से 12 बजे रहा था उक्त शादी में दुल्हन को जेवरात चढाने हेतु रखा गया था जिसकी चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी चोर के निशानदेही पर सोना चांदी के दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया था। जहां से सामान की बरामदगी की गई थी।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नहीं दी जमानत

आरोपी चोर प्रिंस कुमार और दुकानदार बिनोद साह ने अपनी जमानत अर्जी लगाई थी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोनों की याचिका पर सुनवाई की दोनों के अधिवक्ताओं के बहस को सुना और फिर बेल देने से इनकार किया । दोनो की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि चर्जशीट आने दीजिए उसके बाद देखेंगे।

चौदह लाख के जेवरात की हुई थी चोरी

इस चोरी कांड में कुल 14 लाख रुपए का जेवरात की चोरी हुई थी और आरोपी चोर ने दुकानदार के पास मां बीमार होने के नाम पर समान को बेचा था । दुकानदार के परिजन के अनुसार चोर समान लेकर आया और कहा मेरी मां बीमार है इस समान को रख लीजिए और हमें पैसा दीजिए जिसके बाद विनोद साह ने समान को ले लिया था। चोरी का क्या क्या समान था यहां देखें 👇👇

1. एक हार सेट गोल्ड का एवं एक सोने का कानवाली 2. एक बडा सोने का कानवाली रिंग. 3. छोटा सोने का कानवाली रिंग, 4. एक चाँदी का चैन. 5. एक मोटा चाँदी का पायल, 6. एका पतला चाँदी का पायल, 7. बिछिया 5 पीस, 8. चाँदी का चाभी का रिंग. 9. मोवाईल फोन रेडमी 135G जिसमे लगा दोन०- 9508762763 है, जिसका IMEI N. 861665073390385 है, जो उपर्युक्त सभी सामान क्रीम COLOR का Bag (AKKI KI COMPANY) का Bag में रखा हुआ था, दूसरा Light Pink Color का bag में Mochi COMPANY) का bag में रखा (1) नगद 30000/-रूपया (2) एक सोने का Ring (Gents) (3) एक सोने का कानवाली कुन्ल सभी जेवरात का अनुमानित कीमत लगभग 14,00000 (चौदह लाख रूपया) होगा,

पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग किया था

पीड़ित परिवार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग किया था। जिसके बाद पुलिस ने नगर थाना कांड संख्या 71 / 2026 bns की धारा (Bharatiya Nyaya Sanhita) 305(a), 331(4) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू किया।

जयमाला के कार्यक्रम में परिवार वाले हुए व्यस्त चोर ने घटना को दिया अंजाम

पीड़ित के अनुसार दो बैग उक्त विवाह भवन के एक कमरा में रखकर एवं जयमाला के कार्यक्रम में व्यस्त थे इसी बीच अज्ञात चोर के द्वारा उक्त कमरा का ताला को तोड़कर अंदर घुस गए और दोनों बैग जिसमें उपर्युक्त सभी सामान रखा हुआ था को लेकर चला गया जब जयमाला का कार्यक्रम समाप्त हुआ तो हम अपने परिवार के साथ कमरा पर आए तो दोनों बैग को गायब पाए तब हमलोग सभी परिवार चोरी होने का हल्ला- गुल्ला करते हुए खोजबीन करने लगे तो इक्त दोनों बैग को एक अन्य कमरा में पाया गया जिसमें से सभी सामान एवं पैसा को गायब पाया अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया, विवाह भवन में लगे CCTV कैमरा में देखने पर सभी चोरों की तस्वीर कैद है, एवं कमरे से बैग लेकर निकलते हुए भी साफ दिखाई दे रहा है।

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाला 10 साइबर आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260403 074958

10 cyber accused arrested for cheating by posing as fake bank officer

देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ जिला के सारवा , सारठ, पथरौल, मधुपुर, पालोजरी, करों और मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के 10 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं

1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर ठगी करना।

2. फर्जी Phonpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।

3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को शांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. युगल किशोर नापित, उम्र करीब 20 वर्ष, पे० सुरेश नापित, सा०-दुबजोरा, पन्नाटांड, थाना सारवां,

2. शिवनंदन मंडल, उम्र करीब 31 वर्ष, पे० भैरव मंडल, सा०-कोठिया जनाकी, थाना-मोहनपुर,

3. गौतम कुमार दास, उम्र करीब 25 वर्ष, पे० नरेश दास, सा० गौनैया, थाना-पथरौल,

4. सुनील कुमार उम्र करीब 23 वर्ष, पे० लखन दास, सा० नावाडीह भेड़वा, थाना-मधुपुर,

5. लल्ताफ अंसारी उर्फ इल्ताफ अंसारी, उम्र करीब 23 वर्ष, पे० समसुद्धीन मियां, सा०-नागादरी, थाना-करौं,

6. आबिद अंसारी, उम्र करीब 23 वर्ष, पे०-अब्दुल हाकिम अंसारी, सा०-पिंडारी, थाना-सारठ,

7. खुर्शीद अंसारी, उम्र करीब 23 वर्ष, पे०-मोईन मियां, सा०-बरमसोली, थाना-पालाजोरी,

8. हासिम अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष, पे० फैयद मियां, सा० अंगवाली, थाना-पालाजोरी,

9. नसरूल अंसारी, उम्र करीब 30 वर्ष, पे०-जमालुद्दीन मियां, सा०-नागादरी, टोला बुढ़ियाबाद, थाना-कराँ तथा

10. दुलाल कुमार दास, उम्र करीब 28 वर्ष, पे०-मुरारी दास, सा०-कुर्मीडीह फुटा, थाना-पथरौल सभी जिला-देवघर

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद सामानों की विवरणी।

15 मोबाइल 18 सिम 4 प्रतिबिंबित सिम कार्ड बरामद

देवघर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 33 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

IMG 20260402 165145

Major Action by Deoghar Police: Two Arrested with 33 kg of Ganja

देवघर // देवघर पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई में देवघर पुलिस इसके पूरे सप्लाई चेन के विरूद्ध कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में दिनांक 01.04.2026 को गुप्त सूचना के आधार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, देवघर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा दो व्यक्ति एवं एक विधि विरूद्ध बालक को लगभग 33 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता

  • 1. अमित कु० साह, उम्र 32 वर्ष, पे०-अशोक साह, सा०-पुजहारडीह अम्बाकोला, थाना-चंदमंडीह, जिला-जमुई बिहार
  • 2. प्रकाश मंडल, उम्र 45 वर्ष, पे० स्व० रामदेव मण्डल, सा०-चित्तोलोढ़िया, देवसंघ, मुहल्लागंगानगर, थाना-कुण्डा, जिला-देवघर।

विधि विरुद्ध एक बालक को निरूद्ध किया गया

देवघर पुलिस देवघर की जनता से अपील करती है की नशा उन्मूलन में देवघर पुलिस का सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की सूचना देवघर पुलिस के सम्पर्क नम्बरों पर दें। देवघर पुलिस युवाओं से विशेष रूप से अपील करती है कि नशे के कारोबार से दूरी बनाये रखें। साथ ही नशे का कारोबार करने वाले अथवा नशा करने वाले के विरूद्ध देवघर पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

जप्त सामान का विवरण :-
  • लगभग 33 किलोग्राम गांजा
  • वाहन सं०- JH01EL 1866 हुडंई कंपनी का वेन्यू
  • दो मोबाइल फोन

विष्णुगढ़ हत्याकांड का उद्भेदन, आरोपी खुद कर रहा था फांसी की मांग

IMG 20260402 124841

Vishnugarh Murder Case Solved; Accused Himself Was Demanding the Death Penalty

जल्लाद मां की कहानी, बेटे की सेहत के लिए बेटी की दी बलि

झाड़-फूंक और नरबलि की शिकार हुई नाबालिक बच्ची

मां समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, महिला तांत्रिक और प्रेमी भी शामिल

मंदिर में तंत्र-मंत्र के बीच मां ने की बच्ची की बेरहमी से हत्या

हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग में पिछले कुछ दिनों से चर्चित विष्णुगढ़ नाबालिक लड़की हत्याकांड का पुलिस ने रात साढ़े ग्यारह बजे प्रेस कांफ्रेंस कर परत दर परत उद्भेदन कर दिया है। पुलिस की माने तो बच्ची की मां ने अपने बेटे की बीमारी ठीक करने के लिए अपने प्रेमी और एक महिला तांत्रिक के बहकावे में आकर मंदिर में तंत्र मंत्र के बीच अपनी ही मासूम बेटी की बलि चढ़ा दी और उसके शव को अर्धनग्न अवस्था में जंगल में फेक दिया।

स्पीड ट्रायल में केस की होगी सुनवाई

बच्ची के पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने इस एंगल पर तहकीकात शुरू कर मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में स्पीड ट्रायल की तैयारी की जा रही है। इस हत्याकांड में शामिल तीनों की गिरफ्तारी के बाद स्पीड ट्राइल में सुनवाई की बात कही जा रही है। जिससे कि हत्यारे को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके।

भाजपा नेता महिला का प्रेमी बताया जा रहा है

भीम राम जो आरोपी महिला का प्रेमी बताया जा रहा है उसे पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। वह एक भाजपा नेता है जिले में भाजपा के कई पदों पर रह चुका है, पुलिस पर भाजपा ने उसके दबाव में आकर ही केस में अपहरण, बलात्कार और हत्या का एंगल तलासने का दबाव बनाते हुए बीते सोमवार को पूरे झारखंड बंद का आवाहन किया था।

सुनिए पुलिस ने क्या कहा गिरफ्तारी से पहले आरोपी का बयान 👇

इस घटनाक्रम से पुरे झारखंड में जनाक्रोश व्याप्त तथा जगह जगह आंदोलन हो रहा था।

मीडिया में बयान देकर फांसी की कर रहा था मांग

भीम राम जिसे मुख्य आरोपी बनाया गया वो लगातार मीडिया में राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जमकर बयानबाजी कर रहा था। और कहते हैं देखा जा रहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार में बहु बेटी सुरक्षित नहीं है।

1004517514

इस घटना को लेकर कहता था हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और कड़ी कार्रवाई की और पुलिस आगे काम कर रही है।

Asansol Rail Division। वित्त वर्ष 2025–26 में 13.16% की वृद्धि के साथ ₹24.50 करोड़ की आय

IMG 20260327 210911
Income of ₹24.50 crore in the financial year 2025–26, with a growth of 13.16%.

आसनसोल // पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान टिकट जांच से होने वाली आय में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। मंडल ने पिछले वित्त वर्ष के ₹21.65 करोड़ की आय की तुलना में कुल ₹24.50 करोड़ की टिकट जांच से आय प्राप्त की, जो 13.16% की वृद्धि दर्शाती है। यह वृद्धि लगातार चलाए गए टिकट जांच अभियानों और बिना टिकट तथा अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के प्रयासों का परिणाम है।

कर्मचारियों की सुनियोजित तैनाती और नियमित निगरानी

कर्मचारियों की सुनियोजित तैनाती और नियमित निगरानी के माध्यम से स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट जांच किया गया। औचक निरीक्षण और समन्वित अभियानों से अनियमित यात्रा के मामलों का पता लगाने तथा राजस्व संग्रह में सुधार करने में मदद मिली। टिकट जांच संबंधी गतिविधियां, नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार व्यवस्थित और विनम्र तरीके से संचालित की गईं।

रेलवन (RailOne) मोबाइल एप्लिकेशन का करें उपयोग

यात्रियों से अनुरोध है कि वे जुर्माने से बचने के लिए केवल वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें। यात्रियों की सुविधा के लिए, उन्हें आसान टिकट बुकिंग और यात्रा-संबंधी सेवाओं तक पहुँच के लिए ‘रेलवन’(RailOne) मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आसनसोल मंडल में सुचारू और अनुशासित यात्रा बनाए रखने के लिए यात्रियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

PNG किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है : उपायुक्त

IMG 20260401 233302

PNG is Economical and Environment-Friendly: Deputy Commissioner

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आईओसीएल के अधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान आने वाली तकनीकी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य हर घर तक सुरक्षित और सस्ती ऊर्जा पहुँचाना है, ताकि नागरिकों को सिलेंडर रिफिलिंग की झंझट से मुक्ति मिल सके।

अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ‘डेडलाइन’ के भीतर काम पूरा करने का टास्क

आगे उपायुक्त ने जोर दिया कि सड़क खुदाई, पाइपलाइन बिछाने और पुनः मरम्मत के कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ‘डेडलाइन’ के भीतर काम पूरा करने का टास्क दिया। बैठक में पाइपलाइन बिछाने के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और आम जनता को होने वाली असुविधा को न्यूनतम करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार, आईओसीएल पाइपलाइन मैनेजर रत्न कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं आईओसीएल व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

डीसी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

IMG 20260401 232542

देवघर // उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के उन प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में रांची को पराजित कर विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया।

खेल न केवल शारीरिक के विकास के लिए जरूरी है बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है।

इसके अलावा मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आगे उन्होंने खिलाड़ियों के साथ उनके अनुभवों पर चर्चा की और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है।

1004514557

साथ ही उपायुक्त ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जिले में खेल की दिशा को और बेहतर बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खिलाड़ियों की सफलता से प्रेरित होकर जिले के अन्य युवा भी खेलों के प्रति सजक और समर्पित होंगे। इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, संबंधित अधिकारी व क्रिकेट संघ के सदस्य उपस्थित।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का करेंगे निरीक्षण

IMG 20260401 231704
24 घंटे के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा जिला समाज कल्याण कार्यालय द्धारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से देवघर ग्रामीण क्षेत्र की पोषक परियोजना की महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों का खुलने एवं बंद होने के समय की सतत जांच महिला पर्यवेक्षिकाओं करेंगी

इसके अलका बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन सुनिश्चित करने हेतु उनके खुलने एवं बंद होने के समय की सतत जांच महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा किए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण के अलावा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की पहचान कर उसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इसके अतिरिक्त टेक होम राशन (THR) के वितरण की स्थिति की समीक्षा

इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों की निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों के साथ सह-स्थापना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए गए। आगे आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय व्यवस्था एवं विद्युत संयोजन की उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा जहां कमी पाई गई, वहां शीघ्र सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त टेक होम राशन (THR) के वितरण की स्थिति की समीक्षा FRS (Face Recognition System) के माध्यम से की गई एवं पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सभी पर्यवेक्षिकाओं को नियमित रूप से डेटा अपडेट करने का निर्देश

साथ ही पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं सभी पर्यवेक्षिकाओं को नियमित रूप से डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया। आगे उप विकास आयुक्त ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ लक्षित लाभुकों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

Jsbc Chunav। झारखंड हाई कोर्ट के वोटों की हुई गिनती टॉप 23 में बड़ा फेरबदल

1004514347
Jharkhand High Court Votes Counted: Major Shake-up in the Top 23

राँची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है। बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय रांची के वोटों की गिनती हुई। गिनती के बाद टॉप 23 प्रत्याशियों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला । क्रम संख्या 1 के अब्दुल कलाम रसीदी 71 वोट प्राप्त कर कुल 524 वोट के साथ रैंक एक पर जगह बनाई वही 8 वोट प्राप्त कर मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव 462 वोट के साथ दूसरे स्थान पर बने हैं। प्रशांत कुमार सिंह 96 वोट प्राप्त कर कुल 459 वोट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अभिषेक भारती 48 वोट के साथ 450 वोट प्राप्त कर चौथे स्थान पर और ललित यादव ने 72 वोट के साथ बेहतर प्रदर्शन कर रैंक 5 में जगह बनाई।

देखिए किस प्रत्याशी को कहां मिला कितना वोट 👇

1004514349
क्रम संख्या रैंक प्रत्याशी का नाम प्लेस ऑफ प्रैक्टिस कुल वोट
  • क्रम संख्या 1 रैंक 1 अब्दुल कलाम रसीदी झारखंड हाई कोर्ट 524
  • क्रम संख्या 47 रैंक 2 मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव बोकारो 462
  • क्रम संख्या 59 रैंक 3 प्रशांत कुमार सिंह झारखंड हाई कोर्ट 459
  • क्रम संख्या 3 रैंक 4 अभिषेक भारती सिविल कोर्ट रांची 450
  • क्रम संख्या 34 रैंक 5 ललित यादव झारखंड हाई कोर्ट 389
  • क्रम संख्या 28 रैंक 6 जितेंद्र कुमार धनबाद 370
  • क्रम संख्या 12 रैंक 7 अनिल कुमार तिवारी जमशेदपुर 358
  • क्रम संख्या 56 रैंक 8 पवन रंजन खतरी सिविल कोर्ट रांची 353
  • क्रम संख्या 65 रैंक 9 राज कुमार हजारीबाग 352
News Ticker
  • क्रम संख्या 36 रैंक 10 महेश तिवारी झारखंड हाई कोर्ट 325
  • क्रम संख्या 39 रैंक 11 मनोज कुमार 2 झारखंड हाई कोर्ट 312
  • क्रम संख्या 66 रैंक 12 राजेंद्र कृष्णा झारखंड हाई कोर्ट 295
  • क्रम संख्या 61 रैंक 13 प्रयाग महतो धनबाद 292
  • क्रम संख्या 55 रैंक 14 परमेश्वर मंडल गिरिडीह 90
  • क्रम संख्या 79 रैंक 15 संजय कुमार विद्रोही सिविल कोर्ट रांची 287
  • क्रम संख्या 71 रैंक 16 राम सुभाग सिंह झारखंड हाई कोर्ट 286
  • क्रम संख्या 50 रैंक 17 निलेश कुमार झारखंड हाई कोर्ट रांची 282
  • क्रम संख्या 2 रैंक 18 अभय कुमार चतुर्वेदी 273 झारखंड हाई कोर्ट
1004514347

देखिए कहां कहां के वोटों की गिनती बाकी है 👇

लोहरदगा, मधुपुर, महगामा, नगर उंटारी, पाकुड़, राजमहल, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा और तेनुघाट में वोटों की गिनती होनी बाकी है।

कोयला राजधानी बनी गरीबों की कब्रगाह 3 घर जमीं दोज, कई लापता

IMG 20260401 170441
Coal Capital Becomes a Graveyard for the Poor: 3 Houses Buried, Several Missing

धनबाद: कोयला राजधानी बनी गरीबों की कब्रगाह

ऊर्जा के भंडार वाले शहर में कितनी सस्ती गरीबों की जिंदगी।

एक बार फिर तीन घर जमीं दोज, कई लापता

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और ओपी का घेराव


धनबाद // झारखंड के धनबाद में मंगलवार की शाम बड़ी घटना घटी। धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में एक बार फिर से खदान क्षेत्र में जमीन धसने से तीन घर जमींदोज हो गए हैं । कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घंटों तक सड़क को रखा जाम

इस हादसे के शिकार हुए मोनू उरांव (60), उनकी 17 वर्षीय बेटी गीता कुमारी और पड़ोसी परशुराम उरांव की पत्नी सरिता देवी (45) जमीन के भीतर समा गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी का भी घेराव किया है और प्रशासन से नाराज होकर सड़क जाम कर दिया है। घटना के बाद मंगलवार की रात आक्रोशित लोगों ने राजगंज-चास मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। सड़क जाम के कारण भारी वाहन देर रात तक जाम में फंसे रहे।

अवैध कोयल उत्खनन के कारण घटी घटना : ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के लिए क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला उत्खनन को जिम्मेदार ठहराया है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के पास ही अवैध खनन का मुहाना है, जहां भारी ब्लास्टिंग कर कोयले की निकासी की जाती है, जिससे जमीन कमजोर हो गई।

1004513019

ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। और बीसीएल प्रबंधक के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी करते हुए घेराव किया।

राजनीति हुई शुरू बीजेपी विधायक ने कहा….

मामले में प्रशासन ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है हालंकि रेस्क्यू जारी है। बाघमारा से भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटे और वर्तमान हेमंत सरकार पर कोयला चोरी कराने का आरोप लगा कर राजनीति करने से नहीं चूके ।

डीजे को लेकर हुआ विवाद मुखिया के भाई की ह*त्या , तीन आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260331 202551
Dispute over DJ leads to murder of Village Head’s brother; three accused arrested.


हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान मुखिया के भाई रामकुमार साव की ह*त्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

डीजे पर चढ़कर नाचने को लेकर विवाद

रामनवमी जुलूस में भारी संख्या में लोग शामिल हुए थे। डीजे के साथ लोग लाठी और हथियार को भी भांजते हुए सभी शहर की और आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी तय करने के बाद पंचायत के मुखिया के भाई ने लड़कों को डीजे गाड़ी से नीचे उतरने को कहा जिसको लेकर विवाद हो गया और इसी में चाकू से मारने पर मुखिया के भाई बुरी तरह से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में ये बातें आई सामने

पुलिस ने बताया कि 27 मार्च को ग्राम ग़दोखर से रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मुखिया के भाई ने डीजे से नीचे उतरने की कहा जिससे विवाद उत्पन्न हुआ साथ ही पुरानी रंजिश को भी हत्या का कारण बताया जा रहा है। इस मामले में करण यादव, नितेश यादव और अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। वही एक दूसरे हत्या के प्रयास मामले में भी हजारीबाग पुलिस ने आरोपी राजू थोथा को गिरफ्तार किया। दोनो मामलो में शामिल सभी चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Jsbc Chunav। जमशेदपुर बार के वोटों की हुई गिनती देखिए किसे मिला कितना वोट

IMG 20260330 190921
Votes for the Jamshedpur Bar have been counted; see who received how many votes.

राँची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव के वोटों की गिनती लगातार 8 वें दिन जारी रहा मंगलवार को जमशेदपुर के वोटों की गिनती हुई। जमशेदपुर में कुल 1523 वोट डाले गए थे जिसमें से 1472 वोट मान्य मत प्राप्त हुए वही 51 मत अमान्य थे।

जमशेदपुर बार में प्रत्याशियों को मिले वोट 👇

  • 1 अब्दुल कलाम रसीदी झारखंड हाई कोर्ट 32
  • 2 अभय कुमार चतुर्वेदी झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 3 अभिषेक कुमार भारती झारखंड हाई कोर्ट 6
  • 4 अहलाया महतो झारखंड हाई कोर्ट 6
  • 5 ऐश्वर्या श्री झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 9 अनिल कुमार झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 10 अनिल कुमार महतो चाईबासा 18
  • 11 अनिल कुमार सिंह सिविल कोर्ट रांची 13
  • 12 अनिल कुमार तिवारी जमशेदपुर 341
  • 13 अंजनी कुमार वर्मा झारखंड हाई कोर्ट 3
  • 15 अशोक कुमार यादव झारखंड हाई कोर्ट 40
  • 16 आशुतोष आनंद झारखंड हाई कोर्ट 4
  • 18 बालेश्वर सिंह देवघर सिविल कोर्ट 1
  • 19 भरत चंद्र महतो सिविल कोर्ट रांची 1
  • 26 हामिद रजा झारखंड हाई कोर्ट 53
  • 29 जितेंद्र कुमार सिंह जमशेदपुर 83
  • 32 किरण सुषमा खोया झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 33 कुमार राजेश रंजन जमशेदपुर 128
  • 34 ललित यादव झारखंड हाई कोर्ट 17
  • 36 महेश तिवारी झारखंड हाई कोर्ट 4
  • 38 मनोज कुमार (1) झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 39 मनोज कुमार (2) झारखंड हाई कोर्ट 5
  • 40 मनोज कुमार (3) झारखंड हाई कोर्ट 37
  • 42 मजहर अली खान धनबाद 2
  • 43 मो अफताब आलम खान जमशेदपुर 26
  • 48 नीतू सिंह झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 50 निलेश कुमार झारखंड हाई कोर्ट 6
  • 53 निवेदिता कुंडू झारखंड हाई कोर्ट 1
  • 55 परमेश्वर मंडल गिरिडीह 2
  • 56 पवन रंजन खत्री सिविल कोर्ट रांची 2
  • 57 प्रभात कुमार सिन्हा झारखंड हाई कोर्ट 4
  • 58 प्रकाश कुमार झा जमशेदपुर 174
  • 59 प्रशांत कुमार सिंह झारखंड हाई कोर्ट 3
  • 60 प्रशांत पल्लव झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 61 प्रयाग महतो धनबाद 6
  • 62 प्रीतांशू कुमार सिंह सिविल कोर्ट रांची 2
  • 66 राजेंद्र कृष्णा झारखंड हाई कोर्ट 7
  • 67 राजेश दास जमशेदपुर 77
  • 68 राजेश जयसवाल जमशेदपुर 56
  • 69 राजेश कुमार शुक्ला जमशेदपुर 98
  • 71 राम सुभाग सिंह झारखंड हाई कोर्ट 47
  • 72 रानेश आनंद झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 73 रंजना कुमारी जमशेदपुर 29
  • 77 रिंकू भगत झारखंड हाई कोर्ट 3
  • 78 रिंकी झा बोकारो 1
  • 79 संजय कुमार विद्रोही सिविल कोर्ट रांची 4
  • 80 सत्यव्रत ज्योतिषी चाईबासा 9
  • 81 सीमा कुमारी सिंह झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 82 सबना प्रवीण झारखंड हाई कोर्ट 4
  • 85 शिल्पी प्रसाद जमशेदपुर 24
  • 87 सुभाषिक रसिक सोरेन झारखंड हाई कोर्ट 15
  • 89 सोनाली भट्टाचार्य झारखंड हाई कोर्ट 2
  • 92 सूरज देव मुंडा झारखंड हाई कोर्ट 4
  • 98 विनीता सिंह जमशेदपुर 51
  • 99 विवेक कुमार बाल्मीकि हजारीबाग 1

जमशेदपुर बार में जमशेदपुर के प्रत्याशियों को मिले वोट 👇

  • 29 जितेंद्र कुमार सिंह जमशेदपुर 83 कुल वोट 89
  • 33 कुमार राजेश रंजन जमशेदपुर 128 कुल वोट 130
  • 43 मो अफताब आलम खान जमशेदपुर 26 कुल वोट 64
  • 58 प्रकाश कुमार झा जमशेदपुर 174 कुल वोट 200
  • 67 राजेश दास जमशेदपुर 77 कुल वोट 94
  • 68 राजेश जयसवाल जमशेदपुर 56 कुल वोट 77
  • 69 राजेश कुमार शुक्ला जमशेदपुर 98 कुल वोट 227
  • 73 रंजना कुमारी जमशेदपुर 29 कुल वोट 36
  • 85 शिल्पी प्रसाद जमशेदपुर 24 कुल वोट 28
  • 98 विनीता सिंह जमशेदपुर 51 कुल वोट 52

देवघर से संबंधित प्रत्याशी को जमशेदपुर में मिले वोट 👇

  • क्रम संख्या 34 ललित यादव 17 वोट कुल वोट 317
  • क्रम संख्या 18 बालेश्वर प्रसाद सिंह 1 वोट कुल वोट 227
  • क्रम संख्या 7 अमर सिंह कुल वोट 128
  • क्रम संख्या 23 दिलीप सिंह कुल वोट 116
  • क्रम संख्या 51 नीरज कुमार सिन्हा कुल वोट 71
  • क्रम संख्या 96 विजय कौशिक कुल वोट 14

टॉप 5 महिला प्रत्याशियों की सूची

  • मधुलता रानी कुल वोट 152
  • मीरा कुमारी कुल वोट 78
  • रिंकू भगत कुल वोट 55
  • 98 विनीता सिंह जमशेदपुर 51 कुल वोट 52
  • मोली सिन्हा कुल वोट 49
  • ओसिता कृति रंजन कुल वोट 48

टॉप 18 पुरुष प्रत्याशियों की सूची

  • 454 MRITUNJAY KUMAR SRIVASTAVA 1
  • 453 ABDUL KALAM RASHIDI 2
  • 402 ABHISHEK KUMAR BHARTI 3
  • 363 PRASHANT KUMAR SINGH 4
  • 361 JITENDRA KUMAR 5
  • 353 ANIL KUMAR TIWARY 6
  • 349 RAJ KUMAR 7
  • 332 Pawan Ranjan Khatri 8
  • 317 LALIT YADAV 9
  • 292 Prayag Mahto 10
  • 286 Parmeshwar Mandal 11
  • 267 RADHEY SHYAM GOSWAMI 12
  • 256 SANJAY KUMAR VIDROHI 13
  • 248 GOPESHWAR PRASAD JHA 14
  • 235 RAM SUBHAG SINGH 15
  • 227 BALESHWAR PRASAD SINGH 16
  • 227 Rajesh Kumar Shukla 17
  • 226 ABHAY KUMAR CHATURVEDI 18
  • 226 ANIL KUMAR MAHATO 18
  • 226 MANOJ KUMAR-2 18

हजारीबाग दुष्कर्म मामले में झारखंड सरकार एक्शन में

IMG 20260331 123712

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पहुंचे विष्णुगढ़ पीड़ित परिवार को न्याय का दिलाया भरोसा

पुलिस प्रशासन को 2 दिन के अंदर आरोपी को पकड़ने का दिया गया सख्त निर्देश।

गलत काम करने वालों की अब खैर नहीं: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर।

हजारीबाग // जिला के विष्णुगढ़ में विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम ह*त्या की गई। हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मामले को गंभीरता से उठाया और अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया । इस मामले में कोर्ट में भी स्वतः संज्ञान लिया और सरकार से जवाब मांगा। झारखंड सरकार ने मामले को गंभीरता से संज्ञान ले रही है। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की, शोक व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

दो दिन में पुलिस अपराधी को करे गिरफ्तार: मंत्री

मंत्री ने कहा यह घटना बहुत ही दुखद है। जिस किसी ने इस इस घटना को अंजाम दिया है। उसके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस काम करेगी। न्यायालय कठोर से कठोर सजा दे इसके लिए पर्याप्त सबूत को इकट्ठा किया जाएगा। पुलिस को अल्टीमेटम दिया गया है दो दिनों के अंदर गिरफ्तारी न होने पर पुलिस को जवाब देना होगा।

जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को जल्द करे आर्थिक मदद

वित्त मंत्री ने कहा कोई भी हत्या , रेप जैसी घटना को पैसे देकर उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। लेकिन पीड़ित परिवार को एक आर्थिक मदद देकर थोड़ी राहत दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता हजारों किलोमीटर दूर 12 हजार की नौकरी करता है। और पीड़ित परिवार को अगर जिला प्रशासन की और आर्थिक मदद मिल जाएगी तो थोड़ी राहत होगी। इसलिए हमने प्रशासन से अविलम्ब आर्थिक मदद देने की बात कही है।

Jsbc Chunav। बार काउंसिल चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

IMG 20260330 190921

राँची , धनबाद और बोकारो में गड़बड़ी की शिकायत

Jharkhand State Bar Council Election 2026

रांची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव को लेकर 12 मार्च को वोटिंग हुई राज्य के 37 बार एसोसिएशन में वोट डाले गए। और 20 मार्च से मतगणना का काम जारी है। अभी तक 24 बार एसोसिएशन के प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती हो चुकी है। 13 बार एसोसिएशन के वोटों की गिनती होनी बाकी है। मतगणना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है।

आरोप : भतीजे ने हमें दिया वोट फिर भी शून्य वोट

पहले लोहरदगा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सह चुनाव प्रत्याशी अजय कुमार (Ajay Kumar) ( क्रम संख्या 6 ) ने आरोप लगाया कि रांची सिविल कोर्ट के वोटों की गिनती के बाद उन्हें प्रथम वरीयता का शून्य वोट प्राप्त हुआ। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है । उन्होंने बताया कि उनके सगे भतीजे, सिविल कोर्ट राँची में अधिवक्ता हैं, और उन्हें प्रथम वरीयता का वोट हमें दिया था। उनके अनुसार, उनके भतीजे इस संबंध में शपथ पत्र देने के लिए भी तैयार हैं।

वोटर लिस्ट, मतपत्रों और हस्ताक्षर रजिस्टर का मिलान हो

मतदान के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने वाले मतदाताओं की संख्या कम थी, जबकि मतपेटी से उससे कहीं अधिक मतपत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बूथ संख्या सात की वोटर लिस्ट, मतपत्रों और हस्ताक्षर रजिस्टर के मिलान की मांग की है।

अधिवक्ता सह उम्मीदवार शिल्पी प्रसाद ने उठाया सवाल

झारखंड के जमशेदपुर जिला बार की अधिवक्ता एवं उम्मीदवार शिल्पी प्रसाद (सीरियल नंबर 85) ने मुख्य चुनाव अधिकारी, सेवानिवृत्त जस्टिस अंबुज नाथ को पत्र लिखकर धनबाद में हुए मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। हैं। उन्होंने वहां हुए चुनाव को रद्द कर पुनर्मतदान कराने की मांग की है।

मतदान के बाद और मतगणना के समय मत पत्र की संख्या में अंतर

शिकायतकर्ता शिल्पी प्रसाद (Shilpi Prasad)ने अपने पत्र में बताया है कि धनबाद बार में कुल 3184 अधिवक्ताओं में से 1931 अधिवक्ता वोटर ने मतदान किया था , जबकि मतगणना के दौरान 1989 मतपत्र पाए गए। इस प्रकार 58 अतिरिक्त मतपत्र मिलने पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं और इसे गंभीर अनियमितता बताया है।

HPV टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ

IMG 20260330 222916

देवघर // सदर अस्पताल, देवघर में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्षा किरण कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए HPV टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।

1004501279

इसके अलावा कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में लाभार्थियों की भी सहभागिता रही।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जागरूकता संदेश भी दिए गए और टीकाकरण से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। अंत में जिला परिषद अध्यक्षा ने हरी झंडी दिखा कर HPV जागरूकता रथ को रवाना किया।

इस अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की, ताकि जिले में अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल सके।