झारखंड की आवाज

- Page 29 of 164 -

शिक्षा विभाग की बैठक कम उपस्थिति पर डीसी ने जताई नाराजगी

IMG 20260530 171125

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले की शिक्षा व्यवस्था, छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश

बैठक में प्रखंडवार तरीके से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा की गई। कई क्षेत्रों में कम उपस्थिति पाए जाने पर उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने कड़ा रोष प्रकट किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में अविलंब सुधार करने और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेहतर व ठोस कार्ययोजना के तहत काम करने का सख्त निर्देश दिया।

आगे उपायुक्त ने जिले के मैट्रिक परीक्षा परिणामों की भी समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दी जा रही बुनियादी सुविधाओं व संसाधनों की जानकारी ली और कमियों को तुरंत दूर करने को कहा। इसके अलावा मध्याह्न भोजन योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपायुक्त ने स्कूलों में रसोइयों के रिक्त पदों पर नियमानुसार जल्द चयन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने सभी स्कूलों में समय पर चावल का उठाव सुनिश्चित करने की हिदायत दी ताकि बच्चों के भोजन में कोई बाधा न आए।

सीएचसी के समन्वय से होगा शत-प्रतिशत स्वास्थ्य चेकअप….

छात्र-छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने शत-प्रतिशत स्कूलों में मेडिकल चेकअप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग (सीएचसी) से समन्वय स्थापित करते हुए एक व्यवस्थित रोस्टर तैयार करने को कहा, ताकि समय पर सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जा सके।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर अहम बैठक आयोजित

IMG 20260530 170344 scaled

देवघर // जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल एवं मीडिया के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित पदाधिकारियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने जानकारी दी कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत झारखंड राज्य में SIR की क्वालीफाइंग डेट 01 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

मतदाताओं की मैपिंग, अनमैप्ड मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया….

इसके अलावा बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, दावा एवं आपत्ति से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मतदाताओं की मैपिंग, अनमैप्ड मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। आगे जानकारी दी गई कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न श्रेणी के मतदाताओं से संबंधित प्रावधानों की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई।

व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक करने की अपील

इस दौरान विशेष रूप से यह बताया गया कि योग्य मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर प्रक्रिया में शामिल कराने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। आगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक करने तथा पात्र मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की। बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों से सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) की शीघ्र प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह किया गया।

साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान करते हुए एसआईआर से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिनिधियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियां

  • क्वालीफाइंग डेट – 01.10.2026
  • तैयारी, प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग – 20.06.2026 से 29.06.2026 तक
  • बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन – 30.06.2026 से 29.07.2026 तक
  • ●मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन – 29.07.2026 तक
  • ●ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन – 05.08.2026
  • ●दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि – 05.08.2026 से 04.09.2026 तक
  • ●दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन – 05.08.2026 से 03.10.2026 तक
  • ●अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 07.10.2026

डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की अपील

उपायुक्त श्री सौरभ कुमार भुवानिया ने मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की कि वे निर्वाचन संबंधी सेवाओं के लिए राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (Voters’ Service Portal) और Voter Helpline App का अधिक से अधिक उपयोग करें। इसके जरिए लोग घर बैठे अपना नाम जांच सकते हैं और नए पंजीकरण या सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन (फॉर्म 6, 7 और 8) कर सकते हैं।

किसी भी संशय की स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।बैठक के अंत में उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया ताकि आम जनता में जागरूकता बढ़े और शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

डीसी ने अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई का दिया आदेश

IMG 20260530 165324

जिले के सभी प्रखंडों में वाहनों की होगी नियमित जाँच

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में खनन विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर सख्त एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया।

इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

आगे उपायुक्त ने बैठक में स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध खनन को रोकने के लिए निरंतर निगरानी और सक्रियता आवश्यक है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के साथ-साथ खनन से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए।

संभावित स्थलों पर होगी छापेमारी और वाहनों की जांच….

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित अवैध खनन स्थलों को चिन्हित करें। इन चिन्हित स्थानों पर नियमित रूप से औचक छापेमारी की जाए और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, जिले के सभी प्रखंडों में खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि बिना वैध चालान या ओवरलोडिंग वाले वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके।

कोनार नदी में मिले तीन युवकों के शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

IMG 20260530 164313

हजारीबाग // पौता स्थित कोनार नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन युवकों के शवों का रहस्य अब तक बरकरार है। मामले का खुलासा नहीं होने से मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मुफस्सिल थाना प्रभारी, अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री बरकरार, हत्या की आशंका जता रहे परिजन

परिजनों का कहना है कि पुलिस शुरू से ही इस मामले को दुर्घटना साबित करने का प्रयास कर रही है, जबकि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

मृतकों के परिजनों ने एक तथाकथित यूट्यूबर सोहेल अंसारी पर भी हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें बताया था कि 23 तारीख को मृतकों का लोकेशन भुरकुंडा में मिला था और उनके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि अब तक उन दोनों व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

एसपी से मिले परिजन, थाना प्रभारी और अनुसंधानकर्ता पर लापरवाही व हत्यारों से मिलीभगत का आरोप

मामले को लेकर परिजनों ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भी मुलाकात कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मंत्री ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र खुलासा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

जल्द खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले से संबंधित कुछ रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि फॉरेंसिक रिपोर्ट का अभी इंतजार है। सभी रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई और मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। इस चेतावनी के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना क्या है ?

IMG 20260530 085639

Bkd News Jharkhand // झारखंड में परित्यक्ता (तलाकशुदा या छोड़ी गई) महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना’ चलाई जा रही है।

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

वैवाहिक स्थिति : आवेदक महिला परित्यक्ता (पति द्वारा छोड़ी गई या तलाकशुदा) होनी चाहिए।

आय सीमा: आवेदक की पारिवारिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए, और वे गरीबी रेखा (BPL) से संबंधित होनी चाहिए। महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज (RequiredDocuments)

परित्यक्ता/तलाक का प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्रआय प्रमाण पत्र (Income Certificate)

आवासीय प्रमाण पत्र (Local Residential Proof)

आधार कार्ड (Aadhaar Card)

बैंक पासबुक (Bank Account Details)पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन कैसे करें ?

ऑनलाइन प्रक्रिया : आप राज्य के मायस्कीम पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति और प्रक्रिया देख सकते हैं।

1004823711

ऑफ़लाइन प्रक्रिया : आवेदन पत्र भरकर इसे अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय (Block Office), अंचल कार्यालय, या जन सेवा केंद्र (CSC) में जमा करना होगा।

अन्य राज्यों में भी अलग अलग नामों से संचालित है यह योजना

मधु बाबू पेंशन योजना उड़ीसा में

ओडिशा में निराश्रित, परित्यक्ता (पति द्वारा छोड़ी गई) और तलाकशुदा महिलाओं के लिए प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना मधु बाबू पेंशन योजना (MBPY) हैइसके तहत परित्यक्ता महिलाओं को ₹1,000 से लेकर ₹3,500 प्रति माह तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है

प्रमुख पात्रता मानदंड:

आयु सीमा: परित्यक्ता या विधवा महिला किसी भी आयु की हो, आवेदन के लिए पात्र है (आयु की कोई बाध्यता नहीं)

आय सीमा: आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹24,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए

मूल निवासी: महिला ओडिशा राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिएअन्य पेंशन: आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो

पेंशन की दरें (आयु के अनुसार): 60 से 79 वर्ष तक की आयु के लिए: ₹1,000 प्रति माह 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के लिए: ₹3,500 प्रति माह (बिना किसी आयु और आय की परवाह किए)

आवेदन कैसे करें:

ऑनलाइन प्रक्रिया: आप ओडिशा सरकार के आधिकारिक सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के SSEPD Odisha Portal पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बिहार में

बिहार में परित्यक्त (तलाकशुदा/छोड़ी गई) महिलाओं के लिए मुख्य रूप से ‘लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ (LBSspy) और ‘अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा सहायता योजना’ चलाई जा रही है।

जय बांग्ला पेंशन योजना बंगाल में

पश्चिम बंगाल सरकार परित्यक्त (तलाकशुदा या पति द्वारा छोड़ी गई) महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘जय बांग्ला’ (Jai Bangla) पेंशन योजना के तहत वित्तीय सहायता देती है। योग्य महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रति माह ₹1,000 की पेंशन प्रदान की जाती है।

परित्यक्ता महिला पेंशन योजना क्या है? किन राज्यों में मिलती है यह सुविधा

IMG 20260530 083459

Bkd News Jharkhand // पति द्वारा छोड़ दी गई, तलाकशुदा अथवा परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कई राज्यों में विशेष पेंशन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य ऐसी महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करना है।

क्या है परित्यक्ता महिला पेंशन योजना ?

परित्यक्ता महिला पेंशन योजना के तहत उन महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है, जिन्हें उनके पति ने छोड़ दिया हो, जो लंबे समय से अलग रह रही हों या जिनका कोई आर्थिक सहारा न हो। योजना का लाभ राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार दिया जाता है।

किन राज्यों में संचालित हैं ऐसी योजनाएं ?

देश के कई राज्यों में अलग-अलग नामों से परित्यक्ता, निराश्रित, तलाकशुदा एवं परित्यक्त महिलाओं के लिए पेंशन या सामाजिक सुरक्षा योजनाएं संचालित हैं। इनमें झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार , पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं।

कौन ले सकता है लाभ ?

परित्यक्ता या पति द्वारा छोड़ी गई महिला।- तलाकशुदा अथवा निराश्रित महिला।- निर्धारित आय सीमा के भीतर आने वाली महिलाएं।- राज्य सरकार द्वारा तय आयु एवं अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करने वाली महिलाएं।

कैसे करें आवेदन ?

आवेदन संबंधित राज्य के सामाजिक सुरक्षा विभाग, प्रखंड कार्यालय, नगर निकाय कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के साथ पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण तथा परित्यक्ता होने से संबंधित दस्तावेज जमा करने होते हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलती है राहत

विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से वंचित महिलाओं के लिए सहारा साबित हो रही हैं। सरकारें समय-समय पर पेंशन राशि और पात्रता मानदंडों में भी बदलाव करती रहती हैं।

फाइनांसर बनकर युवक को दिया झांसा, बाइक और रुपये ले भागे

IMG 20260530 070032

देवघर // जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव निवासी विजय कुमार यादव से बाइक ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों ने खुद को फाइनेंसर बताकर उसे झांसे में लिया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गये।

कुंडा क्षेत्र के पेट्रोल पंप से युवक को बहला-फुसलाकर ले गये तीन अज्ञात युवक

इस संबंध में शिकायत कुंडा थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि वह जसीडीह थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-32 का निवासी है और मजदूरी करता है। 28 मई को वह अपने ससुराल सारवां थाना क्षेत्र के बलीडीह गांव से लौट रहा था। इसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुका। उसी दौरान वहां तीन अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे और खुद को फाइनांसर बताया।

सर्कुलर रोड स्थित बाइक शोरूम के पास दुकान में बैठाकर ले लिये रुपये व बाइक

युवकों ने कहा कि वे गाड़ी का लोन दिलवाते हैं और दिग्भ्रमित कर विजय को अपने साथ चलने को कहा। इसके बाद तीनों युवक उसे सर्कुलर रोड स्थित एक बाइक शोरूम के पास ले गये और एक दुकान में बैठा दिया। पीड़ित ने बताया कि वहां उससे 700 रुपये ले लिये गये। इसके बाद आरोपितों ने उसकी बाइक ले ली और भाग निकले। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद भी जब युवक वापस नहीं लौटे, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विजय ने कुंडा थाना पुलिस से मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद करने और आरोपित युवकों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Court News। साइबर क्राइम के केस में आरोपी कोर्ट से रिहा

IMG 20260530 061907

देवघर // एडीजे द्वितीय सह साइबर क्राइम स्पेशल जज अनिल कुमार की अदालत में चल रहे साइबर क्राइम केस की सुनवाई पूरी की गई। इसके बाद नामजद आरोपी पवन मंडल को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया।

आरोपी सोनारायठाढ़ी थाना के जरका गांव का रहने वाला है और इसके विरुद्ध सोनारायठाढ़ी थाना में वर्ष 2017 में केस दर्ज हुआ था। इसमें फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने का आरोप लगाया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से चार पुलिस कर्मियों ने गवाही दी, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं की। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद आरोपी को रिहा कर दिया। यह मुकदमा तत्कालीन एसआइ दाउद हेरेंज के प्रतिवेदन पर दर्ज हुआ था और इसमें नौ साल के बाद फैसला आया।

वही एक अन्य मामले में जयक्रिया अंसारी मोहनपुर थाना कांड संख्या 334/2017 ईपीसी की धारा 419, 420,568, 471, 120 बी और आईटी एक्ट 66 बी 66 सी 66 डी 84 डी के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें साइबर क्राइम केस नंबर 58/2019 है। इसे भी रिहा किया गया। साथ ही साइबर थाना कांड संख्या 67/2020 के आरोपी ललन कुमार मंडल को भी अदालत ने रिहा किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए बड़े निर्देश, जलस्रोतों पर अवैध कब्जा हटाने का आदेश

रांची समेत राज्य के सभी शहरों में अवैध अतिक्रमण पर होगी कड़ी कार्रवाई

रांची // स्थित झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने शहरों की आधारभूत संरचना, जल निकासी, पेयजल, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि नदी, तालाब, डैम और अन्य जलस्रोत क्षेत्रों पर अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जलस्रोतों पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरों की नदियों, तालाबों, डैम और नालियों पर बने अवैध निर्माणों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने, प्राथमिकी दर्ज करने और अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी अपील की कि जलस्रोत क्षेत्रों में किसी प्रकार का घर या निर्माण कार्य न करें।

कांके डैम संरक्षण के लिए बनेगी विशेष कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने राजधानी रांची के कांके डैम की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर विशेष चिंता जताई। उन्होंने डैम में गिरने वाले नालों को बंद कराने, कैचमेंट एरिया की घेराबंदी करने और आसपास के लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। साथ ही हर घर तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर दिया गया।

रिंग रोड पर लगेंगे सोलर पैनल और स्मार्ट स्ट्रीट लाइट

बैठक में मुख्यमंत्री ने रांची सहित राज्य के सभी रिंग रोड क्षेत्रों में सोलर पैनल लगाने और सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन करने का निर्देश दिया। अगले 15 दिनों में प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट से पारित कराने की बात कही गई। साथ ही वाटर पाइपलाइन, सीवर लाइन और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया गया।

हर घर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के प्रत्येक घर, अपार्टमेंट, होटल और हाउसिंग सोसाइटी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि कचरे से ऊर्जा और खाद का उत्पादन किया जा सके।

परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग की सभी परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने, बरसात से पहले जलजमाव की समस्या दूर करने और शहरों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

बैठक में नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एक ही रात में अलग अलग घरों से 11 मोबाइल की हुई चोरी, ग्रामीण दहशत में

BKD mobile theft lowmb 1

साहेबगंज // जिला के बरहेट थाना क्षेत्र के सोना जोड़ी धन जोड़ी गांव में एक ही रात में 11 मोबाइल फोन चोरी का मामला प्रकाश में आया है जो एक हैरान करने वाली घटना है। घटना है कि थाना क्षेत्र के सोनाजोरी धन जोड़ी गांव में बीते रात्रि यानी कि बुधवार रात्रि लगभग 11 मोबाइल की हुई चोरी एक साथ हुई।

मोबाइल की चोरी दुकान से नहीं बल्कि अलग-अलग घरों से अलग-अलग मोबाइल की चोरी हुई है। इस घटना से गांव के लोगों में काफी दहशत है।गांव के पीड़ितों के अनुसार मोबाइल चोर एक ही रात में 11 मोबाइल की चोरी की। जिसमें अलग-अलग घरों से चोरी की गई है। चोर किधर से घुसा और कब मोबाइल लेकर भाग इनमें से एक भी पीड़ित को कुछ जानकारी नहीं । बरहेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने विभागीय कार्यों की ली विस्तृत समीक्षा

IMG 20260529 190810

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

देवघर // समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण को लेकर विभागवार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथधाम पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएं।

कांवरिया पथ, बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कांवरिया पथ में महीन बालू बिछाव, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, पंडाल निर्माण और आवासन व्यवस्था को समय रहते बेहतर करने का निर्देश दिया।उन्होंने बाबा मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली के तारों को सुरक्षित और व्यवस्थित करने को कहा। साथ ही दुम्मा बॉर्डर से कांवरिया पथ में आने वाले बिजली के पोल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर समय पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया।

विभागों को एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सभी विभागों को अभी से श्रावणी मेला की तैयारियों में जुट जाने और आवंटन राशि से जुड़ी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और एक्शन प्लान तैयार कर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने को कहा।

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, मंदिर प्रभारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता एवं कर्मी उपस्थित थे।

देवघर में सफाई व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त, MSWM को कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी

IMG 20260529 185727

देवघर // नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने शहर की मौजूदा सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए एमएसडब्लूएम (MSWM) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में तुरंत सुधार लाने का निर्देश दिया।

किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि शहर के मुख्य चौक-चौराहों के साथ-साथ अब प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए वार्ड-वाइज रूट चार्ट और कार्ययोजना को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने नगर आयुक्त और एमएसडब्लूएम के निदेशक को आपसी समन्वय स्थापित कर काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसकी नियमित क्रॉस-वेरिफिकेशन की जाए और जिम्मेदारी भी तय की जाए।

उपायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में समय पर कचरा उठाव हो रहा है या नहीं, इसकी नियमित क्रॉस-वेरिफिकेशन की जाए और जिम्मेदारी भी तय की जाए। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने को कहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, एमएसडब्लूएम के अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सिटी मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

संतुलित उर्वरक प्रयोग को लेकर कृषक गोष्ठी आयोजित, किसानों को ऑर्गेनिक खेती अपनाने की दी सलाह

IMG 20260528 195802

देवघर // संतुलित उर्वरक प्रयोग विषय पर विशेष जागरूकता अभियान के तहत बूढी बगीचा एवं मिश्रणा गांव में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर ने किया। गोष्ठी में महिला किसानों सहित दर्जनों कृषकों ने भाग लिया।

रासायनिक खाद कम करें, जैविक खेती बढ़ाएं : शशांक शेखर

इस दौरान शशांक शेखर ने किसानों को प्राकृतिक एवं संतुलित खेती के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलते समय में किसानों को अपनी फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए ऑर्गेनिक खाद का अधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रेन्यूल्स ऑर्गेनिक खाद मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, जड़ों को मजबूत बनाने तथा फसल की गुणवत्ता सुधारने में काफी लाभदायक है।

स्वस्थ मिट्टी से बेहतर पैदावार संभव, कृषक गोष्ठी में किसानों को मिला प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि इस ऑर्गेनिक खाद के उपयोग से मिट्टी में 70 प्रतिशत तक ऑर्गेनिक मैटर की वृद्धि होती है तथा ह्यूमिक और फुल्विक एसिड से भरपूर पोषण मिलता है। इससे संतुलित एनपीके का उपयोग बढ़ता है और मिट्टी की संरचना में सुधार होता है। यह सभी प्रकार की फसलों के लिए उपयुक्त है।श्री शेखर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक रासायनिक खाद के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता खराब हो रही है और बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि किसान रासायनिक खाद का उपयोग कम करें और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि सरकार भी प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऑर्गेनिक खेती अपनाने पर जोर, महिला किसानों को किया गया जागरूक

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पारंपरिक खेती की ओर लौटना जरूरी है। गाय, भैंस और बकरी पालन के माध्यम से गोबर खाद, केंचुआ खाद एवं अन्य जैविक खाद का उपयोग कर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। स्वस्थ मिट्टी ही समृद्ध किसान की पहचान है।

1004816579

कार्यक्रम में ज्योतिष चंद्र पांडे, सोनिया देवी, रिंकू देवी, मंजू देवी, होलिया देवी, पुलिया देवी, संतोषी देवी समेत बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित थीं। सभी किसानों ने रासायनिक खाद का उपयोग कम कर ऑर्गेनिक खाद को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार स्कॉर्पियो और नगद बरामद

IMG 20260527 201425

Deoghar Cyber Crime News // देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 26 मई 2026 को 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन अपराधियों को पकड़ा जो खुद को Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank एवं PhonePe Customer Care अधिकारी बताकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम ▪️

  • PhonePe / Google Pay / PayTM पर Cashback का झांसा
  • ▪️ Gift Card बनवाकर रकम उड़ाना
  • ▪️ Airtel Payment Bank कार्ड बंद कर पुनः चालू कराने के नाम पर ठगी
  • ▪️ PM किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल
  • ▪️ साइबर अपराधियों के पैसे Encash कर 25% कमीशन लेना

गिरफ्तार आरोपी

  • 1️⃣ अयुब असारी (26) – पदनियां
  • 2️⃣ मुस्तफा अंसारी (40) – जोगीडीह
  • 3️⃣ मो. बाबर अंसारी (33) – पदनियां
  • 4️⃣ इरफान अंसारी (29) – पदनियां
  • 5️⃣ समीद अंसारी (31) – पंचरूखी सभी थाना मारगोमुण्डा, जिला देवघर के निवासी हैं।

बरामद सामान

📱 मोबाइल फोन – 11📶 सिम कार्ड – 24 💳 ATM कार्ड – 16💵 नकद – ₹1,22,060 🚙 स्कॉर्पियो – 01🏍️ पल्सर बाइक – 01🔎 पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मोहनपुर थाना परिसर में हुए मतभेदों का हुआ अंत

IMG 20260526 204013

देवघर // मोहनपुर थाना परिसर में दूसरी बार आयोजित शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों और पुलिस के बीच चले मतभेदों का अंत हो गया। झामुमो के जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम की सक्रिय पहल और सूझबूझ से विवाद की स्थिति समाप्त हुई और सभी पक्ष आपसी सहमति पर पहुंच गए। बीते दिन बकरीद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों में काफी रोष था। उन्होंने मोहनपुर पुलिस में कथित भ्रष्टाचार और कार्यशैली में सुधार की मांग को लेकर सख्त रुख अपनाया था तथा पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम भी दिया था।

महज दो दिन के भीतर झामुमो के कद्दावर नेता नवल किशोर हेंब्रम ने संवाद की पहल की और दोनों पक्षों के बीच पुल का काम किया।

उनके प्रयास से न केवल मतभेद समाप्त हुए बल्कि जनप्रतिनिधियों ने गिले-शिकवे भुलाकर पुलिस-जनता के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस प्रक्रिया में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुनील मंडल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैठक में सभी ने आपसी मनमुटाव, शिकायतों और मतभेदों को पीछे छोड़कर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शांति और सद्भाव बनाए रखने में पुलिस और जनता दोनों की समान जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयास पूरे क्षेत्र में सकारात्मक मिसाल बनेंगे।

मौजूद प्रमुख लोग :

बैठक में राजद नेता भूतनाथ यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष हेमंत चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रधान, नरेश यादव, बीरू प्रधान, केदार कुमार दास, सिकंदर राउत, उप प्रमुख पप्पू यादव, सुधीर यादव, दिलीप यादव, मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव, प्रफुल्ल यादव, लखीराम सोरेन, हरगोविंद यादव, गणेश यादव, अखिलेश्वर प्रसाद यादव, विजय कुमार, नारायण कुमार यादव, मो. नौशाद अंसारी, श्रीकांत यादव, दिवाकर यादव, विमल मंडल, गौतम कुमार तुरी, नंदकिशोर यादव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

क्या था विवाद

बीते दिन मोहनपुर थाना परिसर में बकरीद को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा था। जनप्रतिनिधियों ने मोहनपुर पुलिस में कथित भ्रष्टाचार और थाने की कार्यशैली को लेकर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस पर खुलकर मोर्चा खोल दिया और कार्यशैली में सुधार लाने के लिए साफ-साफ 7 दिन का अल्टीमेटम दे दिया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी और दोनों पक्षों के बीच गहरी दरार दिखाई दे रही थी।

हालांकि महज दो दिन के अंदर झामुमो के कद्दावर नेता एवं जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम ने तुरंत पहल की। उनकी सूझबूझ भरी मध्यस्थता और निरंतर प्रयास से विवाद शांत हुआ और आपसी मतभेद समाप्त हो गए। इस तेजी से हुए सुलह से स्थानीय स्तर पर राहत की लहर दौड़ गई है। जनप्रतिनिधियों ने अब पुरानी शिकायतों को पीछे छोड़कर पुलिस के साथ बेहतर समन्वय और सहयोग बनाए रखने की बात कही है।