लोहरदगा // जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ढुलुवा खूंटा के समीप शराब से लदे वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रतिया भगत का बेटा किशोर भगत (32 वर्ष), उनकी मां रतिया भगत की पत्नी बिशुन भगताइन (53 वर्ष) और किशोर का चचेरा भाई निरंजन उरांव (26 वर्ष) शामिल हैं। सभी कुडू थाना क्षेत्र के रोनिहा कोलसिमरी निवासी थे। स्कूटी पर सवार होकर कुडू थाना क्षेत्र के रोनिहा कोलसिमरी निवासी किशोर भगत, बिशुन भगताइन और निरंजन उरांव कुडू से रांची के मांडर स्थित अस्पताल जा रहे थे। वे अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर भगत और निरंजन उरांव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिशुन भगताइन ने लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।
Big Breaking News। हजारीबाग में बैंक में डकैती करोड़ों का जेवर और नगद लेकर फरार
हजारीबाग // झारखंड एंकर झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही से इस वक्त की बड़ी खबर… दिनदहाड़े बैंक में बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है। हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर लाखों रुपये कैश और करोड़ों के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बंधक बनाकर लॉकर खुलवाया
हजारीबाग के बरही में स्थित Bank of Maharashtra की शाखा में चार हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने करीब 2 करोड़ रुपये के जेवर और लगभग 4 लाख रुपये नकद लूट लिए।बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक अपराधी हेलमेट पहने हुए था, जबकि अन्य मास्क और गमछे से चेहरा छिपाए हुए थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बनाकर लॉकर खुलवाया।
पुलिस मौके पर पहुंची कर रही है जांच
लूटपाट के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, जिससे कुछ समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। जिस सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों को पहले से पूरी जानकारी थी और संभवतः अंदरूनी सहयोग भी मिला हो सकता है।

गौरतलब है कि यह बैंक शाखा करीब 7 से 8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
Jharkhand State Bar Council चुनाव का परिणाम जारी देखिए 23 सदस्यों की सूची
रांची// झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव 2026- 2031 का परिणाम सामने आ गया है। 12 मार्च को पूरे राज्य में हुई वोटिंग। राज्य के 25001 मतदाताओं के बीच 23 सदस्यों के चुनाव के लिए 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। जिसमें 75 पुरुष अधिवक्ता प्रत्याशी वही 25 महिला अधिवक्ता प्रत्याशी ने अपना भाग्य आजमाया।
महिला के लिए आरक्षित नहीं होता तो क्या होता परिणाम ?
इस चुनाव में 5 महिला सदस्य के लिए सीट आरक्षित किया गया है। अगर महिला के लिए 5 सीट आरक्षित नहीं होता तो एक भी महिला चुनाव नहीं जीत पाती क्योंकि जीत के लिए जो निर्धारित कोटा वोट है उसे किसी भी महिला प्रत्याशी ने प्राप्त नहीं कर पाया और 25 महिला प्रत्याशी में लास्ट से 20 प्रत्याशियों के हटते ही 5 को सेलेक्ट कर लिया गया।
निर्वाचित 23 सदस्यों की सूची
प्राप्त वोटों के अनुसार 5 महिला सदस्य की सूची उसके बाद पुरुष सदस्यों की सूची
- मधुलता रानी डाल्टेनगंज
- रिंकू भक्त झारखंड हाई कोर्ट
- मीरा कुमारी गिरिडीह
- मोली सिन्हा झारखंड हाई कोर्ट
- निवेदिता कुंडू झारखंड हाई कोर्ट
- अब्दुल कलाम रशीदी झारखंड हाई कोर्ट
- ललित यादव झारखंड हाई कोर्ट
- अभिषेक कुमार भारती सिविल कोर्ट रांची
- प्रशांत कुमार सिंह झारखंड हाई कोर्ट
- मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव बोकारो
- पवन रंजन खत्री सिविल कोर्ट रांची
- मनोज कुमार-2 झारखंड हाई कोर्ट
- महेश तिवारी झारखंड हाई कोर्ट (Disqualify)
- अनिल कुमार तिवारी जमशेदपुर
- संजय कुमार विद्रोही सिविल कोर्ट रांची
- राज कुमार हजारीबाग
- नीलेश कुमार झारखंड हाई कोर्ट
- अनिल कुमार महतो चाईबासा
- राजेश कुमार शुक्ला जमशेदपुर
- मनोज कुमार-3 झारखंड हाई कोर्ट
- जीतेन्द्र कुमार धनबाद
- अभय कुमार चतुर्वेदी झारखंड हाई कोर्ट
- परमेश्वर मंडल गिरिडीह
- प्रयाग महतो धनबाद
निर्वाचित सभी सदस्यों की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Jsbc Election 2026। कहां से कितने प्रत्याशी, कितना वोटर, देवघर में किसे कितना वोट मिला
हजारीबाग की बेटी प्रियांशु कुमारी बनी स्टेट टॉपर
इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल, हजारीबाग के लिए गर्व का क्षण
हजारीबाग// झारखंड जैक बोर्ड का परिणाम गुरुवार को जारी किया गया। हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी ने जैक बोर्ड परीक्षा में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है।
हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है।
टॉप 3 में कुल 5 छात्राओं ने जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।
कटकमसांडी प्रखंड के लुपूंग गांव की रहने वाली प्रियांशु कुमारी ने 498 अंक यानी 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रियांशु का कहना है कि लगातार पढ़ाई और मेहनत ही सफलता का राज है। वह भविष्य में यूपीएससी की तैयारी कर देश सेवा करना चाहती हैं।

बेटी की इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता दिनेश्वर प्रसाद मेहता ने इसे गर्व का क्षण बताया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य ने छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया।
निश्चित रूप से, प्रियांशु और उनकी साथियों की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए प्रेरणा है।
साक्ष्य के अभाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत 19 आरोपी बरी
देवघर // जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रतीक रंजन की अदालत ने रिखिया थाना कांड संख्या 80/2019 जीआर 500/2019 के मामले में सुनवाई करते हुए साक्ष्य के आभाव में सभी 19 आरोपी को बरी कर दिया गया। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के समय का था।
लोकसभा चुनाव के समय का मामला
यह मामला लोकसभा चुनाव 2019 के बाद उस समय सामने आया था, जब देवघर के बैद्यनाथपुर चौक के पास जिला प्रशासन द्वारा ईवीएम से भरे ट्रक को ले जाने के दौरान संदेह की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया था।

सुनवाई के दौरान मामले के गवाह ने न्यायालय को स्पष्ट रूप से बताया कि न तो किसी वाहन की लूट हुई थी और न ही किसी प्रकार की क्षति पहुंचाई गई थी। इस अहम बयान ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रीतम सिंह एवं राजेश कुमार शाही ने प्रभावी ढंग से अपनी दलीलें पेश करते हुए अदालत के समक्ष सच्चाई को मजबूती से रखा।
सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद माननीय न्यायालय ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों के अभाव को आधार बनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। फैसले के बाद झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं—आज न्यायालय ने इसे फिर साबित कर दिया।”
विधायक ने कहा सत्य की जीत हुई
वहीं देवघर विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि मुकदमे के दौरान कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका और गवाह भी अपने बयानों पर कायम नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू से ही न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और आज सत्य की जीत हुई है। इस मामले में जिन अभियुक्तों को बरी किया गया।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत 19 आरोपी बरी
कोर्ट से बरी होने वाले आरोपी के नाम : शशांक शेखर भोक्ता, सुरेश पासवान, सुधीर दास , भूतनाथ यादव , विनोद वर्मा , दिनेशानंद झा , रंजीत यादव , मणिकांत यादव , कुणाल राय , दिलीप यादव , नुनु झा , राजेश कुमार , सुनील कुमार , सुरेश प्रसाद साह , दीपक कुमार सिंह, मुन्नम संजय, कृष्ण मोहन , आदित्य सरोलिया शामिल हैं।
Crime News। देवघर में युवक को गोली मारकर की ह*त्या
देवघर // जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के समीप शुक्रवार के दिन युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के संबंध में मृतक के पिता दिनेश लाल ने कहा कि मेरा पुत्र राजन कुमार उम्र लगभग – 26 वर्ष यह कह कर निकला कि जयपुर अपने दोस्त के यहां जा रहे हैं। आज सुबह समय 11:00 बजे मेरे पुत्र के साला राहुल कुमार के द्वारा यह फोन कर बताया गया कि राजन कुमार को गोली किसी अज्ञात व्यक्ति ने मार दिया है । जिसको लेकर सदर अस्पताल देवघर पहुंचे हैं। सूचना के बाद मृतक के पिता ने कहा कि में सदर अस्पताल पहुंचा तो देखा कि मेरा पुत्र राजन कुमार लाल मृत अवस्था में स्ट्रेचर पर पड़ा है । घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है ।
एक शादी ऐसा भी ! मंदिर में हुई शादी लेकिन चर्चा चारों और…
हजारीबाग // शादी का समय चल रहा है और हर तरफ शादी की धुन सुनाई पड़ रहा है। लेकिन आज हम जिस शादी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसकी भी एक अलग ही चर्चा है। यह शादी एक प्रेरणादायक और सकारात्मक खबर जहां सादगी, सम्मान और सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। दृष्टिबाधित बेटी पूजा कुमारी की शादी ने समाज को एक मजबूत संदेश दिया है।

केरेडारी प्रखंड के पगार गांव निवासी बिंदेश्वर साव की दृष्टिबाधित बेटी पूजा कुमारी का विवाह हजारीबाग के बुढ़वा महादेव मंदिर में सादगी और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। गोमिया कथारा निवासी राजेश कुमार सोनी ने पूजा का हाथ थामकर यह साबित किया कि रिश्ते संवेदनाओं और सम्मान पर टिके होते हैं, न कि शारीरिक सीमाओं पर।

इस विवाह समारोह में दोनों परिवारों के साथ स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही। सभी ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की।
समाजसेवी ने कहा कि “यह विवाह समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण है। हमारा प्रयास है कि हर वर्ग को सम्मान और समान अवसर मिले, और समाज ऐसे सकारात्मक कार्यों में आगे आए।”

पूरी तरह सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न इस विवाह ने यह संदेश दिया कि सकारात्मक सोच और सामाजिक सहयोग से हर बाधा को पार किया जा सकता है।
वाकई, यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला एक प्रेरणादायक संदेश है।
एटीएम से पैसा निकालते हैं तो हो जाए सावधान , एटीएम कार्ड से हो रहा है फ्रॉड
रामगढ़ // डिजिटल इंडिया के दौर में ठगी का नया नया तरीका भी सामने आ रहा हैं। जरा सी गलती और जीवन भर की कमाई समाप्त हो जाती है। अगर आप भी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इस इस खबर को पूरा जरूर पढ़े।
एटीएम मशीन से से कैसे हो रहा है ठगी
आज हम जिस घटना का जिक्र कर रहे हैं ये मामला है रामगढ़ का दिनेश कुमार साह, उम्र 49 वर्ष, पिता स्व० मोहन साह, पता पाम राँची रोड पारगढ़ा, पो०- मरार, थाना व जिला रामगढ़ के स्थायी निवासी ने आवेदन देकर साईबर अपराध थाना कांड सं0-07/2026 दर्ज कराया। दिनेश कुमार साह ने एक झटके में गंवा दिया दो लाख 25 हजार।
पहले हरा बटन, पीला बटन उसके बाद लाल बटन दबाया
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि समय 10.09 Am बजे SBI ATM मरार रामगढ़ से पीड़ित ने अपने SBI ATM Card से 15,000 रू० का निकासी किया उसके उसके बाद उसका ATM Card, ATM मशीन में फंस गया। जिसके बाद SBI ATM मशीन के उपर बगल में सफेद पेज में लिखे नम्बर 9006127626 पर पीड़ित ने अपना मोबाईल नं० 93******** से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि पहले हरा बटन, पीला बटन उसके बाद लाल बटन दबाई जिसके बाद पीड़ित ने दबा दिया । उसके बाद पीन जेनरेट करने को कहा गया पीड़ित ने पीन जेनरेट कर लिया, उसके बाद भी ATM Card नहीं निकला तब कॉल पर जो फ्रॉड व्यक्ति था उसने पीड़ित को बस स्टैण्ड बुलाया तो पीड़ित वहाँ गया काफी देर इंतजार करने के बाद भी वह व्यक्ति वहाँ नहीं आया।
मदद के नाम पर फ्रॉड का हो गया शिकार
उसके बाद में दोबारा पीड़ित व्यक्ति SBI ATM मरार रामगढ़ गया तो पीड़ित का ATM Card, SBI ATM मशीन में नहीं था किसी और का ATM Card फसा हुआ था तब पीड़ित ने बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि उसके खाता सं0-442********** से उसी दिन 9 बार में 85,000/- रु० SBI ATM मरार रामगढ़ से निकाला गया तथा 1,20,000/- एवं 20,000/- कुल 1,40,000/- रु० का K. K JEWELLERS RAMGARH से ज्वेलरी खरीदा गया। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति K. K JEWELLERS RAMGARH गया तो वहां के कर्मचारी द्वारा समय 12.27 Pm बजे पीड़ित को 42 सेकेंड का विडीयो ATM Swipe Transaction का दिया गया ।
पीड़ित ने साईबर थाना में वीडियो देकर कार्यवाही की मांग किया।
पीड़ित ने बताया कि साईबर अपराधियों द्वारा मेरे SBI Bank (शाखा रामगढ़) खाता सं0-442******** से कुल 2,25,000/- रु० का अवैध निकासी कर लिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने निम्न धारा 111(2) (b)/111(4)/316 (2)/318(4)/319(2) BNS एवं 66 (C)/66(D) I.T Act 2000 के तहत मामला दर्ज कर निम्न मोबाइल नं0-9006127626 के धारक / उपयोगकर्ता तथा अज्ञात साईबर गिरोह के अपराधियों के पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
साइबर ठगी से बचने के लिए ऑफिसियल नंबर रखें अपने पास
एटीएम कार्ड अगर एटीएम मशीन में फंसे तो वहां मौजूद गार्ड से संपर्क करें। कोशिश ये करें कि जिस एटीएम मशीन में गार्ड रहे वही से अपना ट्रांजेक्शन करें। बैंक से एटीएम कार्ड से सम्बंधित टोलफ्री नंबर और नजदीकी थाना का नंबर जरूर अपने पास रखे । जब भी इस तरह की समस्या हो तुरंत ऑफिसियल मोबाइल नंबर पर कॉल करें। मदद के नाम पर कभी भी कोई निजी जानकारी शेयर ना करें। ओटीपी, सीवीवी या एटीएम कार्ड नंबर और पिन किसी को ना बताए।
बढ़ती गर्मी और लू (Heatwave) के प्रभाव को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव
देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कि राज्य में बढ़ती गर्मी और लू (Heatwave) के प्रभाव को देखते हुए छात्र-हित में राज्य सरकार द्वारा सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालयों के संचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह नया समय सारणी दिनांक 21.04.2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। साथ ही सभी कोटि के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करते रहेंगे।
विद्यालय संचालन का नया समय
1.)कक्षा K.G. से कक्षा 08 तक: प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक।
2.)कक्षा 09 से कक्षा 12 तक: प्रातः 07:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।
झारखंड के 17 जिलों में उपायुक्त का तबादला , शशि प्रकाश सिंह बने देवघर डीसी
राँची // झारखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने एक साथ 17 जिलों के उपायुक्तों (डीसी) का तबादला कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस व्यापक फेरबदल को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम में बड़ा बदलाव, राजीव रंजन बने नए डीसी इस फेरबदल का सबसे अहम निर्णय पूर्वी सिंहभूम जिले को लेकर लिया गया है। यहां आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
राजीव रंजन इससे पहले मंत्रिमंडल, सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, वर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पद से हटा दिया गया है और उन्हें फिलहाल प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।कई जिलों में नए चेहरे, अधिकारियों की नई तैनाती सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अन्य जिलों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त बनाया गया है, जो पहले झारखंड लोक सेवा आयोग में सचिव थे।
अनन्य मित्तल को गढ़वा जिले का डीसी नियुक्त किया गया है। लोकेश मिश्रा को गोड्डा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिलेश्वर महतो को गुमला का उपायुक्त बनाया गया है। मेघा भारद्वाज को पाकुड़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। शशि प्रकाश सिंह अब देवघर के नए उपायुक्त होंगे।उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा जिले का डीसी बनाया गया है।
कोल्हान और पलामू प्रमंडल में भी बड़ा बदला
वमनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू का डीसी बनाया गया है।सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
हेमंत सती को हजारीबाग का उपायुक्त बनाया गया है।ऋतुराज को रामगढ़ जिले का डीसी नियुक्त किया गया है।
रवि आनंद को चतरा जिले का उपायुक्त बनाया गया है।
दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का डीसी बनाया गया है।संथाल परगना और आसपास के जिलों में बदलाव
संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।आलोक कुमार को जामताड़ा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राज्यपाल के आदेश के बाद जारी हुई अधिसूचना
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल की अधिसूचना राज्यपाल के आदेश के बाद जारी की गई है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आधिकारिक रूप से इन तबादलों की जानकारी साझा की है।
चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन
देवघर // चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं का सटीक डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भर्ती से जुड़े आवेदन प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा सके। आगे उन्होंने शारारिक दक्षता, आरएफआईडी तकनीक के उपयोग का निर्देश दिया, ताकि तकनीक के उपयोग से अभ्यर्थियों की दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं का सटीक डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।
आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन
इसके अलावा उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े विभिन्न चरणों के लिए अधिकारियों को सख्त समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के अलावा प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अतिरिक्त शारीरिक एवं लिखित परीक्षा को निष्पक्ष वातावरण में आयोजित कराने से जुड़े विभिन्न तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
सुरक्षा बलों को हजारीबाग में नक्सल उन्मुलन अभियान में मिली बड़ी सफलता
हजारीबाग // झारखंड भाकपा (माओवादी) शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) एवं अन्य 03 सशस्त्र माओवादियों की आसूचना पर संयुक्त बलों 209 कोबरा एवं झारखण्ड पुलिस के द्वारा हजारीबाग – चतरा सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में कल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समय लगभग 13:00 बजे खपिया (थाना केरेडारी) क्षेत्र में माओवादी दस्ते के साथ सुरक्षबलों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के उपरांत सर्च के दौरान अब तक 04 मृत शरीर, 04 हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जाँच में 04 मृत नक्सलियों की पहचान निम्न रूप से हुई हैः-
- 1. शहदेव महतो (रिजनल कमेटी सदस्य) 15 लाख इनामी, सा०-कुठन, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग, झारखण्ड। (कुल कांड-41)
- 2. रंजीत गंझु (जोनल कमेटी सदस्य) -10 लाख इनामी, सा०-सतीटाड़, थाना-लावालौंग, जिला-चतरा, झारखण्ड। (कुल कांड-09)
- 3. नताशा (सब-जोनल कमेटी सदस्य), सा०-थाईपरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र। (कुल कांड-17)
- 4. बुधन करमाली (एरिया कमान्डर) -01 लाख इनामी, सा०-गोदवार, थाना-टंडवा, जिला-चतरा, झारखण्ड । (कुल कांड-10: झारखण्ड-06 एवं बिहार-04)

अभियान में निम्न हथियार बरामद हुए हैं:
- • ए०के० 47 राईफल→02•
- कोल्ट ए०आर० 15 राईफल→01•
- इंसास राईफल→ 01
इस अभियान से पारसनाथ-लुगूझुमरा हजारीबाग चतरा सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय माओवादी दस्ते का पूर्ण रूप से सफाया हो चुका है। झारखण्ड पुलिस अपील करती है कि शेष बचे उग्रवादी आत्मसमर्पण कर झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति’ का लाभउठाएँ।
संत जेवियर स्कूल द्वारा 38 बच्चों के निष्कासन के बाद विरोध में भूख हड़ताल शुरू
हजारीबाग// निजी स्कूलों की कथित मनमानी के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया है। संत जेवियर स्कूल द्वारा 38 बच्चों के निष्कासन के विरोध में समाजसेवी अभिषेक कुमार ने शुक्रवार ग्यारह बजे से समाहरणालय गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गये है।
इस आंदोलन में बड़ी संख्या में अभिभावकों और स्थानीय लोगों के जुड़ने की संभावना है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निजी स्कूलों द्वारा निष्कासन, अनावश्यक फीस वसूली और किताब-कॉपी को एक ही दुकान से खरीदने का दबाव जैसे मामलों पर रोक लगनी चाहिए।
अभिषेक कुमार ने निष्कासित सभी 38 बच्चों का पुनः नामांकन सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रशासन से सकारात्मक हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बिना बाधा के जारी रह सके और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान निकले।
हजारीबाग में कोबरा बटालियन की बड़ी कार्रवाई, 4 नक्सली ढेर

Hazaribag News। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू खपियां गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। मुठभेड़ में चार कुख्यात नक्सली मारे गए है। जिनमें 15 लाख रुपये का इनामी शहदेव महतो उर्फ अनुज, महिला नक्सली नताशा, एरिया कमांडर बुधन करमाली और रंजीत गंझू शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि ये सभी लंबे समय से पुलिस के मोस्ट वांटेड थे और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे थे।
मौके से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं…
जिनमें 2 AK राइफल, 1 Colt AR-15 और 1 INSAS राइफल शामिल हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है…
Jsbc Chunav में ललित यादव ने दर्ज की जीत , राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान
राँची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में ललित यादव ने शानदार जीत दर्ज की । ललित यादव ने जीत के लिए निर्धारित वोट कोटा प्राप्त कर जीत दर्ज किया। पहले पुरुष अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने जीत का कोटा पूरा कर जीत दर्ज किया । वही पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के 36 वर्षीय युवा अधिवक्ता ललित यादव (Lalit Yadav) ने दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की । ललित यादव मूल रूप से देवघर के निवासी है और झारखंड उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस करते हैं।
ललित यादव ने राज्य के अधिवक्ता का जताया आभार
ललित यादव ने जीत दर्ज करने के बाद राज्य के सभी अधिवक्ता साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और लगभग सभी जगहों से मुझे भरपूर समर्थन मिला इसके लिए में सभी का आभार व्यक्त करता हूं । आगे उन्होंने कहा कि पूरे संथाल परगना से लेकर पलामू, कोडरमा , चाईबासा से लेकर कोल्हान तक सभी जगहों पर झारखंड के हर बार से अधिवक्ता साथियों ने मुझे प्रथम वरीयता का वोट किया और कुछ जगहों पर प्रथम वरीयता का कुछ कम वोट मिला वहां भी दूसरे वरीयता का बहुत अधिक वोट प्राप्त हुआ । यह जीत अधिवक्ता समाज की जीत है।
जीत दर्ज करने के लिए निर्धारित कोटा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जीत दर्ज होने के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। जीत के लिए 677 वोट निर्धारित किया गया है। इस कोटा तक जो भी अधिवक्ता पहुंच जाएंगे वह स्वतः जीत दर्ज कर जाएंगे। 677 के निर्धारित कोटा तक नहीं पहुंचने पर चुनाव के अंतिम दिन में टॉप 16 अधिवक्ता सलेक्ट हो जाएंगे।
23 सदस्यों के लिए 100 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन
इस चुनाव में कुल 23 सदस्यों के लिए वोट डाले गए जिसमें से चुनाव में 18 पुरुष अधिवक्ता सदस्यों का चयन होना है, वही 5 महिला अधिवक्ता सदस्यों के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें से दो पुरुष अधिवक्ता जीत चुके हैं जिसमें झारखंड हाई कोर्ट के अब्दुल कलाम रसीदी जो पहले भी सदस्य थे और फिर से जीत दर्ज किया ।

वही पहली बार चुनाव लड़कर युवा अधिवक्ता ललित यादव ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही 5 महिला सदस्यों ने भी जीत दर्ज किया । महिलाओं के लिए कुल 7 सीट आरक्षित की गई है। जिनमें से पांच महिलाएं चुनाव जीत चुकी हैं। दो महिला का चुनाव मनोनयन के आधार पर होना है।
12 मार्च को हुई वोटिंग अभी तक 6 प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत
पूरे राज्य में 25001 अधिवक्ता मतदाता है। और 12 मार्च को राज्य के 37 बार एसोसिएशन एक साथ वोट डाले गए। 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं जिसमें से 75 पुरुष अधिवक्ता प्रत्याशी वही 25 महिला अधिवक्ता प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी है। 25 महिला में एक भी महिला प्रत्याशी ने निर्धारित कोटा को पूरा नहीं किया अंतिम से 20 महिला प्रत्याशी बाहर होने के कारण बचे 5 महिला प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचित प्रत्याशियों की सूची
- अब्दुल कलाम रसीदी 677 वोट , झारखंड हाई कोर्ट
- ललित यादव झारखंड हाई कोर्ट
- मधुलता रानी 180 वोट , डाल्टेनगंज
- रिंकू भगत 118 वोट , झारखंड हाई कोर्ट
- मीरा कुमारी 114 वोट , गिरिडीह
- मोली सिन्हा 104 वोट , झारखंड हाई कोर्ट
- निवेदिता कुंडू 99 वोट , झारखंड हाई कोर्ट
टॉप 16 प्रत्याशियों की सूची
- अभिषेक कुमार भारती सिविल कोर्ट रांची 602
- मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव बोकारो 597
- प्रशांत कुमार सिंह झारखंड हाई कोर्ट 591
- महेश तिवारी झारखंड हाई कोर्ट 544
- मनोज कुमार-2 झारखंड हाई कोर्ट 543
- राज कुमार हजारीबाग 507
- अनिल कुमार तिवारी जमशेदपुर 504
- पवन रंजन खत्री सिविल कोर्ट रांची 470
- जितेंद्र कुमार धनबाद 451
- अभय कुमार चतुर्वेदी झारखंड हाई कोर्ट 435
- संजय कुमार विद्रोही सिविल कोर्ट रांची 425
- निलेश कुमार झारखंड हाई कोर्ट 423
- राजेश कुमार शुक्ला जमशेदपुर 413
- राम सुभग सिंह झारखंड हाई कोर्ट 403
- राजेंद्र कृष्ण झारखंड हाई कोर्ट 377
- प्रयाग महतो धनबाद 368
