झारखंड की आवाज

- Page 29 of 152 -

मेयर को कार्यक्रम में आने का दिया न्योता फिर नहीं आने का किया आग्रह, बवाल शुरू

IMG 20260407 204416

धनबाद // झारखंड के धनबाद में एक बार फिर सांसद ढुल्लू महतो और मेयर संजीव सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। ताजा विवाद रेलवे द्वारा मेयर को भेजे गए निमंत्रण से उपजा है। रेलवे ने धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम के लिए संजीव सिंह को निमंत्रण भेजा था। लेकिन अगले ही दिन रेलवे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यक्रम में न आने का अनुरोध कर दिया। महापौर संजीव सिंह के समर्थकों ने इस कार्य के लिए डीआरएम धनबाद का पुतला दहन किया एवं संजीव सिंह के समर्थन में नारे लगाए।

इसके बाद मेयर संजीव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा की और अप्रत्यक्ष रूप से सांसद पर निशाना साधा। नगर निकाय चुनाव के दौरान से दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते आ रहे हैं।

धनबाद में ए.एस.आई. एवं उनकी पत्नी को कोयला चोरों ने पीटा

IMG 20260407 201338

कोयला चोरी के दौरान रास्ते से गुजर रहे थे ए.एस.आई

ए.एस.आई. एवं उनकी पत्नी के पिटाई मामले में बड़े अधिकारी मौन

कोयला चोरों का बढ़ रहा आतंक। पुलिस ही सुरक्षित नहीं, दूसरे को क्या देंगे सुरक्षा बड़ा सवाल ?

धनबाद // खबर झारखंड के धनबाद से है, जहाँ केंदुआडीह थाना क्षेत्र में स्पेशल क्राइम ब्रांच के ए.एस.आई. अनुज कुमार एवं उनकी पत्नी की कोयला चोरों ने जमकर पिटाई कर दी। यह पहला मामला नहीं है जब धनबाद में चोर पुलिस पर हावी होने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी एक व्यक्ति ने एस डी पी ओ बाघमारा पुरुषोत्तम कुमार पर हमला कर दिया था, जिसमें एस डी पी ओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि उस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया था।

रात में घटी इस घटना में पुलिस की पत्नी को आशंका है कि इस गंभीर मामले में भी स्थानीय पुलिस कुछ नहीं करेगी और इसी तरह कोयला चोर पुलिसवालों को पीटते रहेंगे। इस मामले ने धनबाद में हो रही कोयला चोरी एवं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चार दिन में समाहरणालय के नए भवन में स्थानांतरित होगा सभी कार्यालय

IMG 20260407 200438

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन

आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने का दिया गया आदेश

नए समाहरणालय भवन में स्थानांतरण को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी को दिए आदेश

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नये समाहरणालय भवन में विभिन्न कार्यालयों का स्थानांतरण एवं आयुक्त, संथाल परगना के प्रस्तावित देवघर भ्रमण को लेकर बात किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने नए समाहरणालय भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कल दिनांक 08 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सभी कार्यालय प्रधान अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों को नए भवन में स्थानांतरित कर लें, ताकि नए परिसर से कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो सके। आगे आयुक्त, संथाल परगना के प्रस्तावित देवघर भ्रमण को देखते हुए उपायुक्त ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्ताव और प्रतिवेदन जल्द से जल्द उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें।

रामनवमी जुलुस के दौरान चाकूबाजी में घायल व्यक्ति की हुई मौ*त

IMG 20260407 065433

हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी जुलुस के दौरान चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत उसी दिन हो गई थी। वही कई अन्य लोग घायल भी हुए थे । जिसमें से घायल गुलाब साव का ईलाज 27/3/2026 से जारी था । रविवार की रात्रि में गुलाब साव की मौत हो गई। इस कांड में नामजद चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । जिसमें एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद और थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन नें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी ।

राँची में बोले तेजस्वी यादव राजद फिर बनेगी राष्ट्रीय पार्टी

IMG 20260405 203733

राँची // राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रांची में पार्टी के नेताओं , कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि राजद जैसे पहले राष्ट्रीय पार्टी थी फिर से राजद को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है।

नेता आते जाते रहेंगे राजद कभी नहीं टूटेगी

राजद इस बार झारखंड में गठबंधन से चुनाव लड़ी और 7 सीटों में से 4 पर जीत दर्ज किया । अधिक सीटों पर चुनाव लड़ते तो और भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करते। राजद को कोई इग्नोर नहीं कर सकती है । यहां पार्टी बहुत मजबूत है। आगे कहा कि पार्टी से नेता है किसी एक दो नेता के इधर उधर चल जाने से पार्टी नहीं टूट जाएगी। तेजस्वी ने कहा राजद झारखंड में बहुत मजबूत है यहां का हर एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करती है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में हम और बेहतर प्रदर्शन करेंगे और राजद फिर से राष्ट्रीय पार्टी बनेगी।

हम केरल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे

झारखंड मुक्ति मोर्चा असम में चुनाव लड़ रही है। हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ है। भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए राजद हमेशा विपक्ष के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। राजद केरल में चुनाव लड़ रही है । केरल में राजद का मजबूत जनाधार है और हम वहां बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल जहां जहां मजबूत है हम सभी जगह चुनाव लड़ेगे ।

बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस कर रही थी पीछा , ट्रैक्टर पलटा 6 लोग घायल

IMG 20260405 200010

Police were chasing a sand-laden tractor; the tractor overturned, injuring six people.

Dhanbad News // धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मोड़ पर आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से तीन लोग बालू के नीचे दब गए, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों एवं स्थानीय नेताओं का आरोप है कि पुलिस ट्रैक्टर से अवैध वसूली करने के लिए पीछा कर रही थी। भागने के क्रम में ट्रैक्टर दुकान में जा टकराया, जिससे यह दुर्घटना घटी।

लोगों ने अवैध बालू खनन को लेकर जताई नाराजगी

ट्रैक्टर पलटने के बाद देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने अवैध बालू खनन को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की मिली भगत से ही बालू का अवैध खनन हो रहा है। और बेखौफ बालू माफिया बालू लेकर सड़क पर चलते हैं। पुलिस अवैध बालू खनन को लेकर कड़ी कार्रवाई करें। इसी मांग को लेकर लोगों ने पुलिस को घेरा जिसपर पुलिस ने आश्वासन भी दिया कि हर हाल में अवैध बालू खनन को रोक लगेगी।

Dhani Finance में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260405 194824

Two Accused Arrested for Fraudulently Promising Loans at Dhani Finance

देवघर // जिला में साइबर फ्रॉड के ख़िलाफ़ हर दिन कार्यवाही की जा रही है । रविवार को करों थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 मोबाइल 4 सिम कार्ड को पुलिस ने बरामद किया । बरामद मोबाइल के जांच से पता चला कि ये दोनों साइबर आरोपी ऑनलाइन धनी फाइनेंस में लोन दिलाने के नाम पर तथा PM Kishan योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं

1. PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना।

2. Dhani Finance अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसे देकर ठगी करना।

3. फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना।

4. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks. App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardबंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आग सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. सिराराम रवाणी, उम्र 21 वर्ष, पिता-लक्ष्मी रवाणी, सा०-जांत, थाना-करों , जिला-देवघर

2. राजेश रवानी, उम्र 30 वर्ष, पिता-कीर्तन रवाणी, सा० जांत, थाना-करौं, जिला-देवघर

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामानों की विवरणी।

3 मोबाइल 4 सिम कार्ड को पुलिस ने बरामद किया

एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का ट्यूमर

IMG 20260405 191655

देवघर // अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर के डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए एक 55 वर्षीय मरीज के पेट से 12 किलोग्राम वजन का कैंसर ट्यूमर निकाला है। लगभग 50 सेंटीमीटर लंबे इस ट्यूमर (रेट्रोपेरिटोनियल कैंसर) के कारण मरीज का जीवन दूभर हो गया था।

उत्तर प्रदेश से इलाज की उम्मीद में आए थे देवघर

मरीज विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से इलाज के लिए देवघर आए थे। उनके पेट में यह गाँठ इतनी बड़ी हो चुकी थी कि उन्हें न ठीक से खाना खाया जा रहा था और न ही वह चैन की नींद सो पा रहे थे। लगातार बढ़ते दबाव और शारीरिक कष्ट के कारण उनका वजन भी तेजी से गिर रहा था।

जटिल सर्जरी और सफल रिकवरी

डॉक्टरों की टीम ने घंटों चले इस मुश्किल ऑपरेशन में बेहद सावधानी के साथ इस ट्यूमर को शरीर से अलग किया। रेट्रोपेरिटोनियल हिस्सा शरीर का वह जटिल भाग है जहाँ महत्वपूर्ण नसें और अंग स्थित होते हैं, जिससे यह सर्जरी और भी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

बेहतर इलाज के लिए प्रतिबद्ध:

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मरीज का संपूर्ण इलाज मुफ्त में आयुष्मान भारत पैकेज के अंतर्गत हुआ। प्रो. नितिन एम. गंगानेइस बड़ी सफलता पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगाने ने पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा:”एम्स देवघर मरीजों को बेहतरीन और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश से आए इस मरीज का सफल इलाज संस्थान की विशेषज्ञता और सेवा भावना का प्रमाण है।”

डैम में डूबने से दो युवकों की मौ*त साथी को बचाने के प्रयास में दोनों की गई जान

IMG 20260405 115851

Two young men drowned in a dam; both died while trying to save their friend.

लातेहार // छिपादोहर थाना क्षेत्र के गम्हरिया डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाल परहिया और मनोज परहिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घरेलू गैस की कालाबाजारी को लेकर एसडीओ की छापेमारी दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज

IMG 20260403 230004

SDO Raids Over Illegal Gas Cylinders; FIRs Registered Against Shopkeepers

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के आदेश पर जिले में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार एवं अंचल अधिकारी, देवघर के नेतृत्व में देवसंघ चौक के समीप एक निजी प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान उक्त दुकान में अवैध रूप से एलपीजी (LPG) सिलेंडरों का भंडारण और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की पुष्टि हुई, जिसके पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से गैस सिलेंडर जब्त किए और संबंधित दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

निर्धारित वजन से कम गैस देना, सिलेंडर से निकाल कर खुली गैस बेचने पर होगी कार्यवाही

इसके अलावा दुकान के संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (Essential Commodities Act) एवं एलपीजी (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश, 2000 की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। साथ ही, जब्त किए गए गैस पासबुक और आपूर्ति के स्रोतों की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी वितरक या व्यक्ति द्वारा निर्धारित वजन से कम गैस देना, सिलेंडर से निकाल कर खुली गैस बेचना या निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है।

1004526086

उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन करने वाले और कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधि या कालाबाजारी की सूचना मिले, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Jsbc Chunav के वोटों की गिनती हुई पूरी देखिए किसे कितना वोट मिला

IMG 20260403 224757 1

Vote Counting for the JSBC Election is Complete: See Who Received How Many Votes.

राँची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव 2026 -2031 के प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती आज समाप्त हो गई। लगातार 12 दिनों तक वोटों की गिनती जारी रही है शुक्रवार को दोपहर तक तेनुघाट के वोटों की गिनती समाप्त हुई ।

37 बार एसोसिएशन के वोटों की गिनती के बाद टॉप 18 प्रत्याशियों के द्वारा प्राप्त वोट

वर्तमान पोजीशन, क्रम संख्या, प्रत्याशियों के नाम, प्लेस ऑफ प्रैक्टिस , प्राप्त कुल वोट 👇

  • 1 1 ABDUL KALAM RASHIDI JHC 624
  • 2 59 PRASHANT KUMAR SINGH JHC 509
  • 3 34 LALIT YADAV JHC 490
  • 4 3 ABHISHEK KUMAR BHARTI C.C. Ranchi 484
  • 5 47 MRITUNJAY KUMAR SRIVASTAVA Bokaro 471
  • 6 28 JITENDRA KUMAR Dhanbad 373
  • 7 36 MAHESH TEWARI JHC 366
  • 8 56 PAWAN RANJAN KHATRI C.C. Ranchi 366
  • 9 12 ANIL KUMAR TIWARY Jamshedpur 363
  • 10 65 RAJ KUMAR Hazaribagh 362
  • 11 50 NILESH KUMAR JHC 351
  • 12 39 MANOJ KUMAR-2 JHC 344
  • 13 79 SANJAY KUMAR VIDROHI C.C. Ranchi 326
  • 14 2 ABHAY KUMAR CHATURVEDI JHC 325
  • 15 66 RAJENDRA KRISHΝΑ JHC 315
  • 16 71 RAM SUBHAG SINGH JHC 313
  • 17 61 PRAYAG MAHTO Dhanbad 299
  • 18 55 PARMESHWAR MANDAL Giridih 297

सभी 100 प्रत्याशियों के द्वारा प्राप्त वोट

  • 19 10 ANIL KUMAR MAHATO Chaibasa 288
  • 20 90 SUDHANSHU SHEKHAR CHOUDHARY JHC 286
  • 21 69 RAJESH KUMAR SHUKLA Jamshedpur 280
  • 22 64 RADHEY SHYAM GOSWAMI Dhanbad 274
  • 23 25 GOPESHWAR PRASAD JHA Dumka 269
  • 24 18 BALESHWAR PRASAD SINGH Deoghar 265
  • 25 80 SATYABRATA JYOTISHI Chaibasa 251
  • 26 11 ANIL KUMAR SINGH C.C. Ranchi 234
  • 27 15 ASHOK KUMAR YADAV JHC 234
  • 28 21 DHARMENDRA NARAYAN Godda234
  • 29 20 CHUNNU KANTM Giridih 232
  • 30 58 PRAKASH KUMAR JHAM Jamshedpur 221
  • 31 57 PRABHAT KUMAR SINHA JHC 212
  • 32 40 MANOJ KUMAR-3 JHC 207
  • 33 7 AMAR KUMAR SINGH Deoghar 189
  • 34 63 RABINDRA KUMAR JHC 186
  • 35 74 RANJIT DUBEY Koderma 184
  • 36 60 PRASHANT PALLAV JHC 180
  • 37 100 WAKIL MAHTO Tenughat 179
1004525954
1004525957
1004525956
1004525955 1

देवघर से संबंधित प्रत्याशीयों की स्थिति

  • रैंक 3 क्रम संख्या 34 ललित यादव 490
  • रैंक 24 क्रम संख्या 18 बालेश्वर प्रसाद सिंह 265
  • रैंक 33 क्रम संख्या 7 अमर सिंह कुल वोट 189
  • रैंक 46 क्रम संख्या 23 दिलीप सिंह 137
  • रैंक 68 क्रम संख्या 51 नीरज कुमार सिन्हा 75
  • रैंक 98 क्रम संख्या 96 विजय कौशिक 16

आसनसोल मंडल में 5 अप्रैल ट्रैक मेंटेनेंस कई ट्रेनें रहेगी रद्द

IMG 20260327 210911

Track Maintenance in Asansol Division: Several Trains to Remain Cancelled

आसनसोल // सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में दिनांक 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को व्यापक ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत जोरामो–मधुपुर, मधुपुर–नवापत्रा, जसीडीह–तुलसीटांड़, लहाबोन–सिमुलतला, जसीडीह–देवघर, बासुकीनाथ–दुमका, सीतारामपुर–बराचक, अंडाल–ईस्ट आउटर केबिन, दुर्गापुर–राजबांध, पराज–गलसी, मानकर–पानागढ़, रानीगंज–निमचा, आसनसोल ईस्ट–आसनसोल, बराचक–सीतारामपुर, चिनपाई–सिउड़ी तथा उखड़ा–काजोराग्राम खंडों में ब्लॉक लिया जाएगा।

उक्त अनुरक्षण कार्य के मद्देनजर 05 अप्रैल 2026 को निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा

ट्रेनों का निरस्तीकरण

  • (1) 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू पैसेंजर
  • (2) 63565 जसीडीह–झाझा मेमू पैसेंजर
  • (3) 63566 झाझा–जसीडीह मेमू पैसेंजर
  • (4) 63545 अंडाल–जसीडीह मेमू पैसेंजर
  • (5) 63546 जसीडीह–अंडाल मेमू पैसेंजर
  • (6) 63298 झाझा–देवघर मेमू पैसेंजर
  • (7) 63570 बैद्यनाथधाम–आसनसोल मेमू पैसेंजर
  • (8) 73481 दुमका–जसीडीह डेमू पैसेंजर
  • (9) 73484 जसीडीह–दुमका डेमू पैसेंजर
  • (10) 63547 जसीडीह–बांका मेमू पैसेंजर
  • (11) 63548 बांका–जसीडीह मेमू पैसेंजर
  • (12) 63555 आसनसोल–बरकाकाना मेमू पैसेंजर
  • (13) 63556 बरकाकाना–आसनसोल मेमू पैसेंजर
  • (14) 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर
  • (15) 63511 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
  • (16) 63513 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
  • (17) 63515 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
  • (18) 63549 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
  • (19) 63517 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर
  • (20) 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
  • (21) 63512 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
  • (22) 63514 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
  • (23) 63516 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
  • (24) 63518 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
  • (25) 63552 आसनसोल–अंडाल मेमू पैसेंजर
  • (26) 63550 अंडाल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर
  • (27) 63531 अंडाल–सैंथिया मेमू पैसेंजर
  • (28) 63534 सैंथिया–अंडाल मेमू पैसेंजर

ट्रेनों का पुनर्निर्धारण

  • (1) 13331 धनबाद–पटना जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस – 1 घंटे विलंब से
  • (2) 12326 नंगल डैम–कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस – 1 घंटा 30 मिनट विलंब से
  • (3) 13508 गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस – 2 घंटे विलंब से
  • (4) 02024 पटना जं.–हावड़ा स्पेशल – 3 घंटे विलंब से
  • (5) 02023 हावड़ा–पटना स्पेशल – 3 घंटे विलंब से
  • (6) 12988 अजमेर–सीलदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 45 मिनट विलंब से
  • (7) 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस – 1 घंटा 30 मिनट विलंब से
  • (8) 22321 हावड़ा–सिउड़ी हूल एक्सप्रेस – 1 घंटा 40 मिनट विलंब से

आंशिक निरस्तीकरण/आंशिक प्रारंभ/समापन

  • (1) 63209 देवघर–पटना जं. मेमू पैसेंजर – झाझा से प्रारंभ होगी
  • (2) 63573 जसीडीह–झाझा मेमू पैसेंजर – झाझा से प्रारंभ होगी
  • (3) 13545 आसनसोल–गया मेमू एक्सप्रेस – धनबाद से प्रारंभ होगी
  • (4) 13546 गया–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस – धनबाद में समाप्त होगी
  • (5) 63572 कोडरमा–जसीडीह मेमू पैसेंजर – झाझा में समाप्त होगी

ट्रेन का विनियमन

  • (1) 17321 वास्को द गामा–जसीडीह एक्सप्रेस को, यदि विलंबित चल रही हो, तो मार्ग में नियंत्रित किया जा सकता है।

Jsbc Chunav में देवघर के युवा का जलवा राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान

IMG 20260403 150342

राँची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव के वोटों की गिनती लगातार जारी है। प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती अब अंतिम चरण में है । आज अंतिम दिन साहेबगंज सरायकेला सिमडेगा के वोटों की गिनती हुई और तेनुघाट के वोटों की गिनती जारी है। अब तक के वोटों की गिनती में राज्य बार काउंसिल चुनाव में देवघर से संबंधित रांची में प्रेक्टिस कर रहे अधिवक्ता ललित यादव ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। पहली बार चुनाव लड़कर राज्य भर के 37 बार एसोसिएशन में लगभग सभी जगहों से प्रथम वरीयता के वोटों को प्राप्त किया । एक दो छोटे बार एसोसिएशन को छोड़ दे तो लगभग सभी जगह बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। सिमडेगा की वोटों की गिनती के बाद पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर जगह बना लिया है।

सिमडेगा की गिनती के बाद टॉप 5 प्रत्याशियों की सूची

  • क्रम संख्या 1 अब्दुल कलाम रसीदी 608
  • क्रम संख्या 34 ललित यादव 482
  • क्रम संख्या 59 प्रशांत कुमार सिंह 479
  • क्रम संख्या 3 अभिषेक कुमार भारती 476
  • क्रम संख्या 47 मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव 466

तेनुघाट में वोटों की गिनती के बाद 👇👇

  • 1 अब्दुल कलाम रसीदी 621
  • 59 प्रशांत कुमार सिंह 506
  • 34 ललित यादव 487
  • 3 अभिषेक कुमार भारती 476
  • 47 मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव 471

कितने सदस्यों का होगा चुनाव ?

झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव में कुल 25 सदस्यों का चुनाव होना है। जिसमें 23 सदस्यों को चुनाव (वोटिंग) के माध्यम से होगा । 23 में से 18 पुरुष और 5 महिला अधिवक्ता प्रत्याशी का चुनाव होगा। कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है जिसमें से 75 पुरुष प्रत्याशि वही 25 महिला महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती के बाद तस्वीरें लगभग साफ

प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती समाप्त हो जाने के बाद कौन कौन सदस्य बनेंगे यह लगभग तय हो जाएगा थोड़ा बहुत उलट फेर रैंकिंग में होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन तस्वीर साफ हो जाएगी।

कौन बनेगा चेयरमैन ?

सदस्यों के चुनाव के साथ ही चेयरमैन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 25 सदस्यों के द्वारा ही चेयरमैन का चुनाव किया जाएगा पहली बार महिलाओं के लिए 5 सीटे आरक्षित की गई है और बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस चुनाव में हिस्सा भी लिया। वही इस बार के चुनाव में युवा अधिवक्ताओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया है। कई जगहों से बेहतर प्रदर्शन भी किया है। चर्चा यह भी है कि महिला और युवा मिलकर इस बार युवा चेयरमैन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अब फाइनल रिजल्ट के बाद ही चेयरमैन को लेकर जोड़ तोड़ की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्वाचित सदस्यों द्वारा परिषद के नए चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के एक सदस्य का चयन किया जाता है।

ललित यादव को मिल रही बधाई

ललित यादव के प्रदर्शन के बाद तमाम जगहों से अधिवक्ता साथियों ने बधाई देनी शुरू कर दी है। देवघर बार के सदस्यों ने भी ललित यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी ने कहा पहली बार चुनाव लड़कर लगभग सभी बार से प्रथम वरीयता का वोट प्राप्त किया यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

देवघर जिला में 80 पदों पर होगी चौकीदारों की सीधी भर्ती

IMG 20260403 133814

Direct recruitment for 80 Chowkidar posts will be conducted in Deoghar District.

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है, जिसमे कुल 80 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।

पदों का कोटिवार विवरण

कुल 80 पदों को विभिन्न वर्गों में इस प्रकार विभाजित किया गया है।सामान्य (Unreserved): 52 पद (जिसमें 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं)।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 17 पद (जिसमें 1 पद महिला के लिए आरक्षित है)।

अनुसूचित जनजाति (ST): 07 पद (इसमें 1 पद आदिम जनजाति के लिए सुरक्षित है)।

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 04 पद

इसके अलावा उपायुक्त ने अपील की है कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विस्तृत दिशा-निर्देश, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन प्रारूप के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट deoghar.nic.in का अवलोकन अवश्य करें।

निजी विद्यालयों की मनमानी नहीं चलेगी शुल्क समिति गठन का आदेश

IMG 20260403 132729
Private schools will not be allowed to be arbitrary, order to form fee committee

उपायुक्त ने बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा ली जाने वाली फीस और उनके संचालन को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में शुल्क समिति गठन करने का दिया आदेश

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के आलोक में शुल्क समिति के गठन एवं शुल्क विनियमन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

शुल्क समिति गठन का आदेश

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी निजी विद्यालयों से ‘शुल्क समिति’ के गठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। जिन विद्यालयों ने अब तक इस समिति का गठन नहीं किया है, उन्हें अविलंब गठन करने का सख्त आदेश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई विद्यालय पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक शुल्क वृद्धि करना चाहता है, तो उसे ‘जिला समिति’ से अनिवार्य रूप से अनुमोदित कराना होगा।

पूर्व अनुमति के ऐसी वृद्धि अवैध मानी जाएगी

बिना पूर्व अनुमति के ऐसी वृद्धि अवैध मानी जाएगी। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने कड़े शब्दों में कहा कि विद्यालय परिसर और वहां उपलब्ध संसाधनों का उपयोग केवल और केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए ही किया जाए। बैठक में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

वही जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि शिक्षा के अधिकार (RTE) के दायरे से बाहर आने वाले निजी विद्यालयों को भी संबंधित दिशा-निर्देश भेजें और यह सुनिश्चित करें कि वे भी नियमों के दायरे में कार्य करें।

बच्चों एवं अभिभावकों के हितों में करें कार्य : उपायुक्त

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया कि बच्चों एवं अभिभावकों के हितों में कार्य करें, ताकि किसी को असुविधा न हो। एइस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।